• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या फर्क है नई और पुरानी मारूति वैगन-आर में, जानिये यहां

    नई वैगन-आर 23 जनवरी 2019 को लॉन्च होगी

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On जनवरी 08, 2019 19:07 ist
    info icon
    published onJan 08, 2019 19:07 IST
    last updated onJan 08, 2019 19:07 IST
    116 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी की नई वैगन-आर लॉन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे 23 जनवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही नई वैगन-आर के फीचर और डिजायन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी है। यहां हमने कई मोर्चों पर नई वैगन-आर की तुलना पुराने मॉडल से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

      नई वैगन-आर पुरानी वैगन-आर स्टिंग्रे
    लंबाई 3655 एमएम 3599 एमएम 3636 एमएम
    चौड़ाई 1620 एमएम 1495 एमएम 1475 एमएम
    ऊंचाई 1675 एमएम 1700 एमएम 1670 एमएम
    व्हीलबेस 2435 एमएम 2400 एमएम 2400 एमएम

    नई वैगन-आर पुरानी वैगन-आर और स्टिंग्रे से ज्यादा बड़ी होगी, स्टिंग्रे को पहले वैगन-आर वीएक्सआई प्लस नाम से बेचा जाता था। चौड़ाई के मामले में भी नई वैगन-आर आगे है। ऊंचाई में पुरानी वैगन-आर ने बाजी मारी है। व्हीलबेस के मामले में एक बार फिर नई वैगन-आर आगे है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई वैगन-आर के केबिन में पहले से ज्यादा स्पेस मिलेगा।

    इंजन और परफॉर्मेंस

    पुरानी वैगन-आर 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, जबकि नई वैगन-आर में 1.0 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। मारूति इग्निस और स्विफ्ट हैचबैक में भी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है। नई वैगन-आर में दोनों इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। 1.0 लीटर इंजन की पावर 68 पीएस और टॉर्क 90 एनएम है। 1.2 लीटर इंजन की पावर 82 पीएस और टॉर्क 113 एनएम है।

    टायर

    नई वैगन-आर में पहले से बड़े टायर मिलेंगे। नई वैगन-आर के बेस वेरिएंट एलएक्सआई में 13 इंच के व्हील मिलेंगे, वहीं बाकि वेरिएंट में 14 इंच के व्हील आएंगे। पुरानी वैगन-आर के एलएक्सआई वेरिएंट में 145/80 आर13 साइज के टायर चढ़े हैं। नई वैगन-आर के एलएक्सआई वेरिएंट में 155/80 आर13 साइज के टायर आएंगे।

    पुरानी वैगन-आर के वीएक्सआई और वीएक्सआई प्लस वेरिएंट में 155/65 आर14 साइज के टायर दिए गए हैं, जबकि नई वैगन-आर के वी और जेड वेरिएंट में 165/70 आर14 साइज के रबड़ टायर मिलेंगे।

    यह भी पढें : नई मारूति वैगन-आर Vs हुंडई सैंट्रो Vs टाटा टियागो Vs डैटसन गो Vs मारूति सेलेरियो

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    6 कमेंट्स
    1
    S
    surender
    Jul 11, 2025, 11:34:12 PM

    Whether projector headlamps come in new Wagon R

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      surender
      Jul 11, 2025, 11:30:05 PM

      In new model, whether DRL and LED based tail lamps are coming ?

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply
        1
        N
        neela
        Sep 29, 2021, 10:16:38 PM

        Does AMT gives a jerk?

        और देखें...
          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ट्रेंडिंग न्यूज़
          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • लेटेस्ट
          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है