• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी को मिली लॉकडाउन में भी प्रोडक्शन शुरू करने की सरकारी मंजूरी

     कंपनी ने हरियाणा प्रशासन से अपने मानेसर स्थित प्लांट को खोलने की अनुमति प्राप्त कर ली है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 22, 2020 18:48 ist
    info icon
    published onApr 22, 2020 18:48 IST
    last updated onApr 22, 2020 18:48 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Gains Permission To Manufacture Amidst Lockdown

    • मानेसर प्लांट में सिंगल शिफ्ट में चलेगा कामकाज
    • कंपनी के 4,696 कर्मचारियों को मिली है काम करने की मंजूरी, मगर आधिकारिक तौर पर केवल 600 कर्मियों से ही कराया जाएगा काम
    • दोबारा कब से शुरू होगा काम फिलहाल इस पर कोई निर्णय नहीं

    मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को मैन्यूफैक्चरिंग फिर से शुरू करने की आधिकृत स्वीकृति मिल गई है। कंपनी ने हरियाणा प्रशासन से अपने मानेसर स्थित प्लांट को खोलने की अनुमति प्राप्त कर ली है।

    हरियाणा सरकार ने मारुति सुजुकी को गृह मंत्रालय के खंड 15 (ii) के तहत काम करने की अनुमति दी है। 

    अनुमति देने वाली एडवाइजरी स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट्स, इंडस्ट्रियल टाउनशिप एंड एस्टेट इंडस्ट्रीज़ को कामकाज करने की अनुमति देता है।  

    Maruti Suzuki Gains Permission To Manufacture Amidst Lockdown

    मारुति को काम शुरू करने के लिए मिले ऑफिशियल डॉक्यूमेंट के अनुसार कंपनी केवल एक शिफ्ट में ही कार्य करेगी। कंपनी को 4,696 कर्मचारियों को काम पर वापस बुलाने की अनुमति दी गई है, ​हरियाणा सरकार ने केवल 600 कर्मचारियों से ही काम कराने का सुझाव दिया है। 

    मारुति सुजुकी को ऑपरेशन शुरू करने से पहले संबंधित प्रशासनिक निकायों को भौतिक निरीक्षण और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए पाबंद किया गया है। मारुति के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें मानेसर प्लांट खोलने के लिए अनुमति मिल गई है, लेकिन वहां कामकाज कब शुरू करना है, यह कंपनी ने फिलहाल तय नहीं है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन आरसी भार्गव ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया "जब भी हम निरंतर प्रोडक्शन बनाए रखने में और व्हीकल बेचने में सक्षम होंगे, उसी स्थिति में हम ऑपरेशन शुरू कर करेंगे और फिलहाल यह समय संभव नहीं है।" मारुति को मिली सरकारी मंजूरी के अनुसार कंपनी अपना कामकाज शुरू करने के बाद एक दिन में 50 यूनिट तैयार कर सकेगी। 

    यह भी पढ़ें: डीलर्स को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए किया मोटर्स ने उठाए कुछ ऐसे कदम

    Maruti Suzuki Swift

    बता दें कि कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन की समयावधि को 3 मई तक बढ़ा दिया है। मगर सरकार ने कुछ जरूरी सामान बनाने वाली कंपनियों और फैक्ट्रियों को 20 अप्रैल से काम शुरू करने की छूट दी है लेकिन यह छूट ऑटो इंडस्ट्री को नहीं दी गई है।

    यह भी पढ़ें: टोल प्लाजा पर फिर शुरू हुई वसूली, अब पहले से पांच फीसदी ज्यादा लगेगा शुल्क

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto 2000-2012 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है