• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डीलर्स को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए किया मोटर्स ने उठाए कुछ ऐसे कदम

    फिलहाल किया मोटर्स कारों की डिलीवरी और ऑनलाइन बुकिंग जैसे काम कम से कम वर्कफोर्स के साथ कर रही है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 21, 2020 19:35 ist
    info icon
    published onApr 21, 2020 19:35 IST
    last updated onApr 21, 2020 19:35 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपने डीलर्स पार्टनर्स को हो रहे नुकसान को देखते हुए किया मोटर्स (Kia Motors) उनकी मदद को आगे आई है। कंपनी अपने डीलर्स की ज्यादा से ज्यादा वित्तीय मदद करने की कोशिश कर रही है। किया मोटर्स द्वारा अपने डीलर्स पार्टनर की मदद के मुख्य बिंदु कुछ इस प्रकार हैं:-

    • इंवेट्री सपोर्ट: किया मोटर्स इवेंट्री में मौजूद डीलर स्टॉक के साथ-साथ ट्रांसिट स्टॉक का इंटरेस्ट देगी।   
    • इंवेट्री फंडिंग अमाउंट रिटर्न : नई कारों की डिलीवरी करने के लिए डीलर्स द्वारा किया मोटर्स के पास जमा कराई गई राशि को फिर से उन्हीं को वापस जमा करा दी जाएगी। कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि अभी मैन्यूफैक्चरिंग रुकी हुई है और डिमांड भी लगभग ना के बराबर है। 

    यह भी पढ़ें: टोल प्लाजा पर फिर शुरू हुई वसूली, अब पहले से पांच फीसदी ज्यादा लगेगा शुल्क

    • वारंटी और एनवीआई क्लेम: वारंटी के लिए सर्विस क्लेम का अमाउंट भी डीलर्स को वापस कर दिया गया है।
    • एक्सटेंडेड वारंटी पेमेंट: ग्राहकों द्वारा अतिरिक्त वारंटी के क्लेम के अमाउंट का भुगतान भी डीलर्स को कर दिया गया है। साथ ही किया मोटर्स ने कहा है कि वो बाकि बचे अमाउंट का पेमेंट लॉकडाउन खत्म होने के 15 दिन के भीतर कर देगी। 

    यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग : मदद को फिर आगे आई हुंडई मोटर्स, प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए सात करोड़ रुपये

    हाल ही में कंपनी ने कारों पर दो महीने की अधिकृत वारंटी को भी एक्सटेंड कर दिया है।

    बता दें कि किया इस वक्त देश में किया मोटर्स के 100 से ज्यादा कार डीलर्स हैं। पिछले साल ही भारत में अपनी पहली कार सेल्टोस को उतारने के साथ साथ कंपनी ने देश के 160 शहरों में 192 सर्विस सेंटर खोलने की भी घोषणा की थी। 
    यह भी पढ़ें: अब पड़ोसी देश नहीं कर पाएंगे भारतीय कंपनियों का अधिग्रहण, सरकार ने एफडीआई पॉलिसी में किए बदलाव

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया सेल्टोस 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है