• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले नज़र आया अपकमिंग मारुति एस-प्रेसो का लोअर वेरिएंट

    मारुति एस-प्रेसो की प्राइस 4 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। इसे अरीना डीलरशिप के ज़रिए बेचा जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 30, 2019 12:38 ist
    info icon
    published onSep 25, 2019 08:33 IST
    last updated onSep 30, 2019 12:38 IST
    664 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो को लॉन्च कर दिया है। यह भारत में कंपनी की पहली माइक्रो एसयूवी है जिसकी कीमत ₹ 3.69 लाख से शुरू होती है।    

    Maruti S-Presso Lower Variant Spotted At Dealership Ahead Of Launch

    मारुति की अपकमिंग माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो 30 सितंबर के दिन लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने हाल ही में एस-प्रेसो के ऑफिशियल स्कैच से पर्दा उठाया था।अब एक डीलरशिप पर इसके निचले वेरिएंट को भी स्पॉट किया गया है। 

    Maruti S-Presso Lower Variant Spotted At Dealership Ahead Of Launch

    डीलरशिप पर नज़र आए एस-प्रेसो के इस वेरिएंट में बंपर पर ब्लैक क्लैडिंग और स्पोर्टी लुक वाले 13 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। गाड़ी के टॉप वेरिएंट में 14 इंच के स्टील व्हील दिए जाएंगे। इसकी फ्रंट ग्रिल में ब्लैक फिनिशिंग दी गई है और यहां क्रोम का इस्तेमाल नहीं किया गया है। कार के डोर हैंडल और आउटसाइड रियरव्यू ​मिरर को भी ब्लैक कलर की फिनिशिंग दी गई है। हालांकि,इस क्रॉसओवर हैचबैक के टॉप वेरिएंट में मारुति क्रोम फिनिशिंग वाले एलिमेंट्स दे सकती है। 

    मारुति एस-प्रेसो में 1.0-लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 68पीएस की अधिकतम पावर और 90एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज़ से इसमें 5-स्पीड मैनुअल दिया गया है वहीं ए्सप्रेसो के टॉप वेरिएंट में एएमटी दोनों गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। मारुति एस-प्रेसो के वेरिएंट लिस्ट की जानकारी भी लीक हो चुकी है। ऐसे में कंपनी इसके टॉप वेरिएंट में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देगी। रेनो क्विड में यही फीचर पहले से ही मौजूद है। 

    मारुति एस-प्रेसो की संभावित प्राइस 4 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। इसे अरीना डीलरशिप के ज़रिए बेचा जाएगा। मारुति के कार लाइनअप में इसे ऑल्टो के10 और सेलेरियो के बीच में पोजिशनिंग मिलेगी। 

    सौजन्य

    यह भी पढ़ें:लॉन्च से पहले सामने आई रेनो क्विड फेसलिफ्ट की बिना कवर वाली तस्वीरें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Presso पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है