• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुजु़की S क्राॅस की आॅफिशियल एडवांस बुकिंग शुरू

    मारूति सुजु़की अपनी काॅम्पेक्ट/क्रोसोवर एसयूवी S क्राॅस अगस्त माह के पहले सप्ताह में (संभावित) लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है। कल ही होण्डा जैज़ की लाॅन्चिंग होने के बाद काफी समय से S क्राॅस को लेकर सुर्खियों में रही मारूति सुजु़की इस मौके को भुनाने का कोई अवसर छोड़ना नहीं चाहती। इसलिए कंपनी ने एस क्राॅस की आॅफिशियल प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, साथ ही अधिकारिक डीलर्स ने 11,000 रुपए के अग्रिम भुगतान पर S क्राॅस की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। वैसे तो अभी तक S क्राॅस की लाॅन्चिंग तारीख और कीमत दोनों का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन कंपनी के इस कदम को देखते हुए जल्दी ही इसकी घोषणा हो सकती है।

    साद
    साद
    Published On जुलाई 09, 2015 13:24 ist
    info icon
    published onJul 09, 2015 13:24 IST
    last updated onJul 09, 2015 13:24 IST
    25 Views
    • Write a कमेंट

    कार के एक्सटीरियर की बात करें तो इसे काफी आकर्षक लुक दिया गया है। वहीं फीचर्स में LED प्रोजेक्टर हेडलेम्प्स के साथ 16-इंच के खूबसूरत रेडियल टायर मौजूद हैं। इंटीरियर पर नजर डालें तो इसे फुल्ली ब्लैक स्कीम में डैशबोर्ड के साथ क्रोस फिनिश एसी वेन्ट्स दिए गए हैं। अन्य फीचर्स में 7-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ब्लूटूथ व यूएसबी सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और आॅटोमेटिक एसी जैसे फंक्शन मौजूद हैं।

    इंजन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो S क्राॅस को दो डीजल आॅप्शन में ही उतारा जाएगा। इसमें 1.6 लीटर डीज़ल इंजन 120PS की पावर जेनरेट करता है, वहीं 1.3 लीटर मल्टीजेट डीज़ल इंजन 90PS की पावर देगा। इसमें 5-स्पीड और 6-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स दिए गए हैं, वहीं मारूति इसके किसी भी माॅडल में आॅटोमेटिक या AWD (आॅल व्हील ड्राइव) सिस्टम नहीं उपलब्ध करा रही है। मारूति की यह अपकमिंग कार अपने सेग्मेंट में हुडंई की अपकमिंग कार क्रेटा, रेनो डस्टर, ईको स्पोर्ट व निसान टेरानो से सीधा मुकाबला होगा।

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S-Cross 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है