• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई 2020 डिस्काउंट ऑफर्स: इस महीने खरीदें अपनी पसंदीदा मारुति कार और कीजिए भारी बचत

    मारुति की नई कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने लॉकडाउन से प्रभावित हो चुकी कारों की सेल्स को फिर से बढ़ाने के लिए डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी यह ऑफर्स एरीना डीलरशिप पर बिकने वाले सभी मॉडल्स पर दे रही है, जो केवल 31 मई 2020 तक ही मान्य हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 13, 2020 15:36 ist
    info icon
    published onMay 13, 2020 13:49 IST
    last updated onMay 13, 2020 15:36 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट
    • प्री-फेसलिफ्ट डिजायर पर अधिकतम 53,000 रुपये की छूट मिल रही है। 
    • ऑल्टो, वैगन-आर, सेलेरियो और ईको के सीएनजी वेरिएंट पर भी ऑफर दिया जा रहा है। 
    • सेलेरियो के सीएनजी वेरिएंट में नगद छूट नहीं मिलेगी। 
    • यह डिस्काउंट ऑफर 31 मई 2020 तक मान्य है।  

    Maruti Suzuki S-Presso, WagonR, Alto, Celerio, And Swift

    मारुति की नई कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने लॉकडाउन से प्रभावित हो चुकी कारों की सेल्स को फिर से बढ़ाने के लिए डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी यह ऑफर्स एरीना डीलरशिप पर बिकने वाले सभी मॉडल्स पर दे रही है, जो केवल 31 मई 2020 तक ही मान्य हैं। 

    मारुति की किस पर कितनी छूट मिल रही है, ये जानेंगे यहांः-

    मारुति ऑल्टो

    Maruti Suzuki Alto

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,000 रुपये

    कुल लाभ

    37,000 रुपये तक

    • ऑल्टो हैचबैक के पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट पर यह ऑफर मान्य है। 
    • बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद कंपनी ऑल्टो के10 को बंद कर चुकी है।  

    मारुति एस-प्रेसो 

    Maruti Suzuki S-Presso

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,000 रुपये

    कुल लाभ

    42,000 रुपये तक

    • मारुति जल्द ही एस-प्रेसो का सीएनजी वेरिएंट भी लाएगी।

    मारुति ईको 

    Maruti Suzuki Eeco

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,000 रुपये

    कुल लाभ

    32,000 रुपये तक

    • ईको के पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।  

    मारुति सेलेरियो

    Maruti Suzuki Celerio

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,000 रुपये

    कुल लाभ

    47,000 रुपये तक

    • मारुति सेलेरियो के मैनुअल और एएमटी सभी वेरिएंट पर यह ऑफर्स लागू होंगे। 
    • सेलेरियो एक्स के भी सभी वेरिएंट पर यही ऑफर दिए जा रहे हैं। 
    • सीएनजी वेरिएंट पर केवल एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है, इस पर नगद छूट नहीं मिलेगी।

    मारुति वैगन-आर

    Maruti Suzuki Wagon R

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    20,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    2,000 रुपये

    कुल लाभ

    32,000 रुपये तक

    • वैगन-आर के पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट पर यह ऑफर्स स्कीम लागू होगी।  

    मारुति स्विफ्ट

    Maruti Suzuki Swift

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल लाभ

    48,000 रुपये तक

    • मारुति स्विफ्ट के मैनुअल और एएमटी सभी वेरिएंट पर ग्राहक इस ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। 
    • अगर आप स्विफ्ट का स्पेशल एडिशलन लेते हैं, तो आपको केवल एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ही मिलेगा, इस कार पर नगद डिस्काउंट नहीं दिया जाएगा।  

    मारुति डिजायर 

    Maruti Suzuki Dzire

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    3,000 रुपये

    कुल लाभ

    48,000 रुपये तक

    • यह ऑफर फेसलिफ्ट डिजायर के मैनुअल और एएमटी सभी वेरिएंट पर मान्य है। 
    • प्री-फेसलिफ्ट डिजायर पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट तो यही रहेगा, लेकिन नकद छूट थोड़ी ज्यादा है। इस पर कंपनी 25,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। इस प्रकार इस कार पर ग्राहक अधिकतम 53,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। 
    • डिजायर स्पेशल एडिशन पर भी यही एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट लागू रहेंगे। इस कार पर नगद छूट नहीं मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें : सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट की तस्वीरें इंटरनेट पर हुईं लीक, जानिए कौनसे बदलाव आए नजर

    was this article helpful ?

    Write your Comment on Maruti Suzuki स्विफ्ट 2014-2021

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है