• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा सितंबर के आखिर में होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा इसमें ख़ास

    मारुति ग्रैंड विटारा के साथ जल्द कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में फिर से वापसी करने वाली है। भारत में मारुति की इस नई फ्लैगशिप कार को सितंबर के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। 2022 ग्रैंड विटारा को अब तक 50,000 से ज्यादा प्री-लॉन्च बुकिंग मिल चुकी है। यह नई कॉम्पेक्ट एसयूवी कार छह वेरिएंट्स सिग्मा, डेल्टा, ज़ेटा, ज़ेटा+, अल्फा और अल्फा+ में आएगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 07, 2022 12:02 ist
    info icon
    published onSep 07, 2022 12:02 IST
    last updated onSep 07, 2022 12:02 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ग्रैंड विटारा को लॉन्च से पहले 50,000 से ज्यादा बुकिंग मिल गई है।

    Maruti Grand Vitara

    • मारुति हुंडई क्रेटा को टक्कर देने वाली ग्रैंड विटारा को सितंबर के आखिर में लॉन्च करेगी।
    • यह गाड़ी छह वेरिएंट सिग्मा, डेल्टा, ज़ेटा, ज़ेटा+, अल्फा और अल्फा+ में आएगी।
    • इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे जिनमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन और पैनोरमिक सनरूफ शामिल होंगे।
    • मारुति इस कॉम्पेक्ट एसयूवी में माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शंस देगी। माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) की चॉइस मिलेगी।
    • भारत में ग्रैंड विटारा की प्राइस 9.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    मारुति ग्रैंड विटारा के साथ जल्द कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में फिर से वापसी करने वाली है। भारत में मारुति की इस नई फ्लैगशिप कार को सितंबर के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। 2022 ग्रैंड विटारा को अब तक 50,000 से ज्यादा प्री-लॉन्च बुकिंग मिल चुकी है। यह नई कॉम्पेक्ट एसयूवी कार छह वेरिएंट्स सिग्मा, डेल्टा, ज़ेटा, ज़ेटा+, अल्फा और अल्फा+ में आएगी।

    ग्रैंड विटारा की खासियत

    ग्रैंड विटारा मारुति की पहली कार है जिसमें टोयोटा वाली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दी जाएगी। यह पावरट्रेन इसमें 1.5-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी जो 116 पीएस (संयुक्त) की पावर जनरेट करेगा। इस पावरट्रेन के साथ ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया जाएगा। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ यह गाड़ी सेगमेंट में सबसे अच्छा माइलेज लगभग 28 किलोमीटर प्रति लीटर देने में सक्षम होगी।

    इस कॉम्पेक्ट एसयूवी की स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन में इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी जो 80.2 पीएस की पावर और 141 एनएम का टॉर्क देगी। इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा।

    2022 Maruti Grand Vitara drive mode selector

    मारुति की इस अपकमिंग कार में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी दिया जाएगा जिसका पावर आउटपुट 103 पीएस और 137 एनएम होगा। इस इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शनल भी दिया जाएगा। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस वेरिएंट्स के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन ऑप्शनल मिलेगी।

    मारुति कार में पहली बार मिलेंगे ये नए फीचर्स

    2022 Maruti Grand Vitara panoramic sunroof

    ग्रैंड विटारा केवल नए पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ ही नहीं आएगी, इसमें कई सारे नए कम्फर्ट फीचर्स भी मिलेंगे। नई ग्रैंड विटारा एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले फीचर दिया जाएगा, यह दोनों ही फीचर्स मारुति की किसी कार में पहली बार मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिए जाएंगे।

    प्राइस और कंपेरिजन

    Maruti Grand Vitara rear

    कंपनी ने फिलहाल ग्रैंड विटारा की प्राइस का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसकी कीमत 9.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर, हुंडई क्रेटा और स्कोडा कुशाक से होगा।

    यह भी पढ़ें : 2022 मारुति ग्रैंड विटारा के वेरिएंट वाइज इंजन और कलर्स की जानकारी आई सामने

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    j
    jose
    Sep 7, 2022, 3:51:05 PM

    Hope they put a defogger in the base Sigma variant.

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है