• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा ने 3 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा किया पार, जून 2025 में मारुति की नक्सा कारों पर पाएं 1.33 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर

    जून 2025 में मारुति बलेनो, ग्रैंड विटारा और इन्विक्टो पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है

    प्रकाशित: जून 10, 2025 11:25 am । स्तुति

    224 Views
    • Write a कमेंट

    Nexa Offers June 2025

    2022 में लॉन्च हुई मारुति ग्रैंड विटारा ने 3 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने बताया है कि यह उपलब्धि ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट द्वारा हासिल हुई है, जिसकी पिछले वित्तीय वर्ष 24-25 में सालाना ग्रोथ 43 प्रतिशत रही।  

    जून 2025 में मारुति अपनी नेक्सा कारों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश भी कर रही है। इनमें मारुति ग्रैंड विटारा, बलेनो, फ्रॉन्क्स, जिम्नी, एक्सएल6 और इन्विक्टो जैसे मॉडल्स शामिल है, जिन पर अधिकतम 1.33 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। यहां देखें मारुति के सभी मॉडल-वाइज डिस्काउंट ऑफर :-

    मारुति इग्निस 

    Maruti Ignis driving

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये

    स्क्रेपेज बोनस 

    30,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,100 रुपये तक 

    रूरल डिस्काउंट 

    3,100 रुपये तक 

    कुल लाभ  

    48,100 रुपये तक 

    • ऊपर बताए गए फायदे मारुति इग्निस के ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं। 

    • ग्रैंड विटारा के मैनुअल वेरिएंट पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके चलते इस पर कुल 38,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।  

    • इस गाड़ी के सभी वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 30,000 रुपये का स्क्रेपेज बोनस, 2,100 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 3,100 रुपये का रूरल डिस्काउंट दिया जा रहा है।  

    • मारुति इग्निस की कीमत 5.85 लाख रुपये से 8.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    मारुति बलेनो 

    Maruti Baleno driving

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    40,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये  

    स्क्रेपेज बोनस 

    25,000 रुपये

    रूरल डिस्काउंट 

    2,100 रुपये

    कुल लाभ 

    1.07 लाख रुपये तक 

    • ऊपर बताए गए फायदे मारुति बलेनो के सीएनजी वेरिएंट और मैनुअल गियरबॉक्स से लैस बेस वेरिएंट सिग्मा के साथ दिए जा रहे हैं। 

    • इस गाड़ी के पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इसके एएमटी वेरिएंट पर 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है। 

    • इस हैचबैक कार के सभी वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 25,000 रुपये का स्क्रेपेज बोनस और 2,100 रुपये का रूरल ऑफर दिया जा रहा है। 

    • यदि आप अपनी पुरानी स्विफ्ट या बलेनो (3 साल से ज्यादा पुरानी नहीं) को नई मारुति बलेनो से एक्सचेंज करते हैं तो आपको 50,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल सकेगा। 

    • मारुति बलेनो की कीमत 6.70 लाख रुपये से 9.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    मारुति फ्रॉन्क्स

    Maruti Fronx front

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये  

    स्क्रेपेज बोनस 

    15,000 रुपये 

    कुल लाभ 

    45,000 रुपये तक 

    • ऊपर बताए गए फायदे मारुति फ्रॉन्क्स के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं, जिसके साथ एडिशनल वेलोसिटी किट एसेसरी पैक भी मिल रहा है। 

    • इस सब-4 मीटर क्रॉसओवर के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज बोनस एक जैसा मिल रहा है।  

    • फ्रॉन्क्स कार के एंट्री-लेवल सिग्मा वेरिएंट पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, जबकि पेट्रोल-मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर क्रमशः 17,000 रुपये और 10,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।  

    • मारुति फ्रॉन्क्स सब-4 मीटर क्रॉसओवर की कीमत 7.54 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    यह भी पढ़ें :  स्कोडा कायलाक टर्बो पेट्रोल एमटी vs मारुति फ्रॉन्क्स टर्बो पेट्रोल एमटी : वास्तव में किस कार की परफॉरमेंस है बेहतर, जानिए यहां

    मारुति जिम्नी 

    Maruti Jimny off road

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    70,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    70,000 रुपये तक 

    • मारुति जिम्नी के लोअर वेरिएंट जेटा पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, जबकि इसके अल्फा वेरिएंट पर 70,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।  

    • जिम्नी एसयूवी के साथ केवल यह ऑफर मिल रहा है। 

    • मारुति जिम्नी की कीमत 12.76 लाख रुपये से 14.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    मारुति ग्रैंड विटारा 

    Maruti Grand Vitara driving

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक  

    एक्सचेंज बोनस 

    50,000 रुपये तक  

    स्क्रेपेज बोनस 

    65,000 रुपये तक  

    रूरल डिस्काउंट 

    3,100 रुपये  

    कुल लाभ 

    1.33 लाख रुपये तक  

    • ऊपर बताए गए फायदे मारुति ग्रैंड विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट के साथ दिए जा रहे हैं, जिसके साथ नो एक्स्ट्रा कॉस्ट पर एक्सटेंडेड वारंटी भी मिल रही है। 

    • इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन इस पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 35,000 रुपये का स्क्रेपेज बोनस और 3,100 रुपये का रूरल डिस्काउंट मिल रहा है।  

    • ग्रैंड विटारा के बेस वेरिएंट सिग्मा पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है, लेकिन इस पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,100 रुपये का रूरल डिस्काउंट मिल रहा है। यही डिस्काउंट ऑफर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट के साथ भी दिए जा रहे हैं। इसके साथ 35,000 रुपये का स्क्रेपेज बोनस भी दिया जा रहा है, जबकि डेल्टा, जेटा और अल्फा वेरिएंट के साथ 45,000 रुपये का स्क्रेपेज बोनस मिल रहा है। 

    • इस एसयूवी कार के मिड-वेरिएंट डेल्टा के साथ 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट या फिर 11,000 रुपये का डोमिनियन किट एसेसरी पैक दिया जा रहा है।  

    • इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट जेटा और अल्फा के साथ 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट या फिर 15,000 रुपये का डोमिनियन किट एसेसरी पैक दिया जा रहा है।  

    • यदि आप पुरानी मारुति ब्रेजा या एस-क्रॉस को नई ग्रैंड विटारा से एक्सचेंज करवाना चाहते हैं तो आपको 50,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी मिल सकेगा।

    • मारुति ग्रैंड विटारा की कीमत 11.42 लाख रुपये से 20.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    मारुति एक्सएल6 

    Maruti XL6 driving

    ऑफर 

    राशि 

    एक्सचेंज बोनस 

    20,000 रुपये

    स्क्रेपेज बोनस 

    25,000 रुपये

    कुल लाभ 

    20,000 रुपये तक

    • मारुति एक्सएल6 एमपीवी के सभी वेरिएंट पर ऊपर बताए गए फायदे मिल रहे हैं। 

    • मारुति एक्सएल6 की कीमत 11.84 लाख रुपये से 14.87 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

    मारुति इन्विक्टो

    Maruti Invicto front

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    1 लाख रुपये

    स्क्रेपेज बोनस 

    1.15 लाख रुपये

    कुल लाभ 

    1.25 लाख रुपये तक

    • मारुति इन्विक्टो के फुली लोडेड जेटा प्लस वेरिएंट पर ऊपर बताए गए सभी फायदे मिल रहे हैं। 

    • इस गाड़ी के लोअर वेरिएंट अल्फा पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।  

    • इस एमपीवी कार के दोनों वेरिएंट पर एक्सचेंज और स्क्रेपेज बोनस एक जैसा मिल रहा है।  

    • मारुति इन्विक्टो की कीमत 25.51 लाख रुपये से  29.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।  

    नोट : यह डिस्काउंट ऑफर शहर व राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर की सही जानकारी के लिए नजदीकी मारुति डीलरशिप पर जाकर संपर्क करें। आप एक्सचेंज बोनस और स्क्रेपेज बोनस का एकसाथ फायदा नहीं उठा सकते हैं।  

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है