• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा के ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में मिलेगी 'ऑलग्रिप' बैजिंग

    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से भारत में 20 जुलाई को पर्दा उठेगा। टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर वाले प्लेटफार्म पर तैयार की जाने वाली यह एसयूवी सेगमेंट की दूसरी कार होगी जिसके साथ ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन (एडब्ल्यूडी) ऑप्शनल मिलेगी। इसके नज़र टीज़र से इस बात का भी पता चला है कि ग्रैंड विटारा के ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में सुजुकी की 'ऑलग्रिप' बैजिंग दी जाएगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 14, 2022 14:30 ist
    info icon
    published onJul 14, 2022 14:30 IST
    last updated onJul 14, 2022 14:30 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    • मारुति अपनी ग्रैंड विटारा से 20 जुलाई को पर्दा उठाएगी।
    • यह टोयोटा हाइराइडर का सुजुकी वर्जन होगा।
    • इस एसयूवी कार में माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दी जाएंगी।
    • नई बलेनो की तरह ही इसमें एलईडी लाइटिंग के साथ ट्राई-पीस एलिमेंट दिए जायेंगे।
    • इसकी फीचर लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, 9 इंच का टचस्क्रीन और 360 डिग्री कैमरा शामिल होगा।
    • भारत में मारुति ग्रैंड विटारा को अगस्त के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस 9.5 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से भारत में 20 जुलाई को पर्दा उठेगा। टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर वाले प्लेटफार्म पर तैयार की जाने वाली यह एसयूवी सेगमेंट की दूसरी कार होगी जिसके साथ ऑल-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन (एडब्ल्यूडी) ऑप्शनल मिलेगी। इसके नज़र टीज़र से इस बात का भी पता चला है कि ग्रैंड विटारा के ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में सुजुकी की 'ऑलग्रिप' बैजिंग दी जाएगी।

    टोयोटा और मारुति की कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों में माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दी जाएगी। यहां देखें इसमें मिलने वाले पावरट्रेन ऑप्शंस:-

    इंजन 

    1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन

    1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग -हाइब्रिड पावरट्रेन

    पावर

    102 पीएस 

    116 पीएस (संयुक्त)

    टॉर्क

    135 एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    ई-सीवीटी

    ड्राइवट्रेन

    फोर-व्हील-ड्राइव, ऑल-व्हील-ड्राइव (केवल एमटी)

    फोर-व्हील-ड्राइव

    टोयोटा हाइराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा दोनों ही एसयूवी में इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी जो स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 80.2 पीएस की पावर और 141 एनएम का टॉर्क जनरेट करेंगी।

    मारुति ने शोकेस से पहले इस एसयूवी कार को टीज़ करना शुरू कर दिया है। हाल ही में जारी हुए लेटेस्ट वीडियो में इस कार में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स देखी गई थीं जिसमें थ्री-पीस एलिमेंट (किआ सोनेट और मारुति बलेनो की तरह) नज़र आए थे। वहीं, दूसरे टीज़र में ग्रैंड विटारा की फ्रंट प्रोफाइल (ट्राई-एलईडी डीआरएल्स के साथ) की झलक देखने को मिली थी।

    Toyota Urban Cruiser panoramic sunroof

    चूंकि यह टोयोटा के साथ एक शेयर्ड मॉडल होगा, ऐसे में मारुति की इस एसयूवी कार में अर्बन क्रूज़र हाइराइडर वाले फीचर्स पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, 9-इंच टचस्क्रीन और छह एयरबैग्स दिए जाएंगे।

    अनुमान है कि ग्रैंड विटारा की प्राइस 9.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। भारत में इसे अगस्त के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोक्सवैगन टाइगन, एमजी एस्टर, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक और किआ सेल्टोस से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है