• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अक्टूबर 2024 मिड साइज और कॉम्पैक्ट हैचबैक कार सेल्स रिपोर्ट: एक बार फिर से मारुति का रहा दबदबा, इस सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े? जानिए यहां

    अक्टूबर में 48,000 कॉम्पैक्ट और मिड साइज हैचबैक कारें बिकी जिसमें से मारुति ने अकेले 37,000 यूनिट्स यानी 75 प्रतिशत कारें बेची।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 15, 2024 15:18 ist
    info icon
    published onNov 15, 2024 15:18 IST
    last updated onNov 15, 2024 15:18 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    अक्टूबर 2024 में मारुति की हैचबैक कारों का सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों की लिस्ट में अपना दबदबा बनाया। इस लिस्ट में मारुति स्विफ्ट और मारुति वैगन आर सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार रही। हुंडई और टाटा इस लिस्ट में क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर रही। पिछले महीने किस मॉडल को मिले कितने बिक्री के आंकड़े? ये आप जानेंगे आगे:

    मॉडल

    अक्टूबर 2024

    अक्टूबर 2023

    सितंबर 2024

    मारुति स्विफ्ट

    17,539

    20,598

    16,241

    मारुति वैगन आर

    13,922

    22,080

    13,339

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    6,235

    6,552

    5,103

    टाटा टियागो (आईसीई + ईवी)

    4,682

    5,356

    4,225

    मारुति सेलेरियो

    3,044

    4,317

    3,241

    मारुति इग्निस

    2,663

    2,374

    2,514


    Maruti Swift Front

    अक्टूबर में मारुति ने स्विफ्ट हैचबैक की 17,500 यूनिट्स बेची जो कि हुंडई ग्रैंड आई10 निओस और टाटा टियागो,मारुति सेलेरियो और मारुति इग्निस की कंबाइंड सेल्स के बराबर रही। स्विफ्ट की मासिक बिक्री में 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है लेकिन इसकी सालाना बिक्री 15 प्रतिशत घटी है। 

    मारुति स्विफ्ट के बाद वैगन आर केवल एकमात्र हैचबैक रही जिसकी 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी और अक्टूबर 2024 में इसे 14,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ। हालांकि इसकी सालाना बिक्री में 37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 

    Hyundai Grand i10 Nios

    इस सूची में तीसरे स्थान पर हुंडई ग्रैंड आई10 निओस है जिसकी पिछले महीने 6,200 यूनिट्स बिकी। इसकी मासिक बिक्री में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है मगर इसकी सालाना बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 

    टाटा टियागो की भी मासिक बिक्री 11 प्रतिशत बढ़ी है मगर दूसरी हैचबैक की तरह इसकी सालाना बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। बता दें कि इसके सेल्स के आंकड़ों में सीएनजी,पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मॉडल के आंकड़े भी शामिल है। 

    Maruti Celerio

    मारुति ने पिछले महीने सेलेरियो कार की 3000 यूनिट्स बेची। हालांकि इसकी मासिक और सालाना बिक्री में क्रमश: 6 एवं 29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 

    मारुति इग्निस की मासिक और सालाना बिक्री में क्रमश: 6 प्रतिशत एवं 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अक्टूबर 2024 में इसकी 2500 से ज्यादा यूनिट्स बिकी है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Swift पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है