• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेल्स रिपोर्ट : मई 2025 में मारुति ब्रेजा का रहा दबदबा, जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    सेगमेंट की ज्यादातर कारों की मंथली सेल्स में 7.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ इकलौती कार रही जिसकी मंथली सेल्स पॉजिटिव दर्ज की गई 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 11, 2025 17:36 ist
    info icon
    published onJun 11, 2025 17:36 IST
    last updated onJun 11, 2025 17:36 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    मई 2025 में मारुति ब्रेजा सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने कार रही, हालांकि इसकी मंथली सेल्स में दूसरी गाड़ियों की तरह गिरावट दर्ज की गई। कुल मिलाकर, पिछले महीने सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों की डिमांड कम रही। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सेगमेंट की इकलौती कार रही जिसकी मासिक सेल्स पॉजिटिव दर्ज की गई। यहां देखें मई 2025 में सबकॉम्पेक्ट एसयूवी सगमेंट में किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े :-

    मॉडल 

    मई 2025

    अप्रैल 2025

    मासिक ग्रोथ  

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    मार्केट शेयर (% पिछले साल)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत सेल्स (6 महीने)

    मारुति ब्रेजा 

    15,566

    16,971

    (-8.27)

    24.85

    25.57

    (-0.72)

    15985

    टाटा नेक्सन  

    13,096

    15,457

    (-15.27)

    20.9

    20.65

    0.25

    15239

    किआ सोनेट 

    8,054

    8,068

    (-0.17)

    12.85

    13.4

    (-0.55)

    7193

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ  

    7,952

    7,568

    5.07

    12.69

    18.02

    (-5.33)

    7599

    हुंडई वेन्यू

    7,520

    7,953

    (-5.44)

    12

    16.81

    (-4.81)

    9941

    स्कोडा कायलाक 

    4,949

    5,364

    (-7.73)

    7.9

    -

    -

    2595

    किआ सिरोस  

    3,611

    4,000

    (-9.72)

    5.76

    -

    -

    3331

    निसान मैग्नाइट  

    1,334

    1,749

    (-23.72)

    2.12

    3.98

    (-1.86)

    2237

    रेनो काइगर 

    551

    606

    (-9.07)

    0.87

    1.53

    (-0.66)

    655

    कुल 

    62,633

    67,736

    (-7.53)

     

     

     

     

    Maruti Brezza

    • मारुति ब्रेजा 15,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ मई 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार रही। हालांकि, इसकी सेल्स में अप्रैल 2025 के मुकाबले 1,400 यूनिट्स से ज्यादा की गिरावट आई है। इसकी मंथली सेल्स 8.27 प्रतिशत कम हो गई है। 

    • टाटा नेक्सन इकलौती सब-4 मीटर एसयूवी कार रही जिसकी मई 2025 में 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। पिछले महीने टाटा अपनी नेक्सन एसयूवी (आईसीई और ईवी वर्जन दोनों) की 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही, जिसके चलते यह सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।  

    • मई 2025 में किआ ने सोनेट एसयूवी की 8,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचीं, जो कि अप्रैल 2025 के सेल्स आंकड़ों के बराबर रही। सोनेट एसयूवी ने पिछले छह महीनों से औसत 7,000 यूनिट्स से ज्यादा का सेल्स आंकड़ा बरकरार रखा हुआ है। 

    Mahindra XUV 3XO

    • मई 2025 में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ गाड़ी की डिमांड में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार रही और लिस्ट की इकलौती कार रही जिसकी मंथली सेल्स पॉजिटिव दर्ज की गई। हालांकि, इसकी सालाना सेल्स में सबसे ज्यादा 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। 

    Hyundai Venue

    •  हुंडई ने वेन्यू एसयूवी की पिछले महीने 7,500 से ज्यादा यूनिट्स बेचीं। इस गाड़ी की मंथली सेल्स में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, इस गाड़ी ने पिछले छह महीनों से औसत 9,000 यूनिट्स से ज्यादा का सेल्स आंकड़ा बरकरार रखा हुआ है। 

    Skoda Kylaq front

    • मई 2025 में स्कोडा कायलाक की करीब 5000 यूनिट्स बिकीं। इसकी मंथली सेल्स में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि, किआ सिरोस की मंथली सेल्स 10 प्रतिशत कम हुई है। पिछले महीने सिरोस एसयूवी की 3,600 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। 

    • मई 2025 में निसान मैग्नाइट की 1,300 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, जबकि अप्रैल 2025 में इसकी 1,700 से ज्यादा यूनिट्स बेचीं गई थी। इस एसयूवी कार की मंथली सेल्स में सबसे ज्यादा 23.72 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

    • रेनो काइगर एसयूवी की मई 2025 में केवल 551 यूनिट्स बिकीं। अप्रैल 2025 के मुकाबले पिछले महीने इस गाड़ी की मंथली सेल्स में 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है