• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वित्तीय वर्ष 2025 सब-4 मीटर एसयूवी सेल्स रिपोर्ट : मारुति ब्रेजा रही सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, जानिए बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की सालाना सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई, जबकि नेक्सन, वेन्यू, मैग्नाइट और काइगर एसयूवी की सेल्स में गिरावट आई है 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 23, 2025 16:45 ist
    info icon
    published onApr 23, 2025 16:45 IST
    last updated onApr 23, 2025 16:45 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में सब-4 मीटर एसयूवी कारें काफी पॉपुलर हो रही हैं, यह भारतीय बाजार का सबसे कॉम्पिटिटिव सेगमेंट बन चुका है। पिछले फाइनेंशियल ईयर इस सेगमेंट में तीन नई कारें : टोयोटा टाइजर, स्कोडा कएलाक और किआ सिरोस लॉन्च की गई। वित्तीय वर्ष 2025 में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े जानेंगे इसके बारे में आगे :

    मॉडल्स 

    वित्तीय वर्ष 2025

    वित्तीय वर्ष 2024

    सालाना सेल्स/ गिरावट  

    मारुति ब्रेजा 

    1,89,163

    1,69,897

    11%

    टाटा नेक्सन 

    1,63,088

    1,71,697

    -5%

    हुंडई वेन्यू 

    1,19,113

    1,28,897

    -8%

    किआ सोनेट 

    99,805

    81,384

    23%

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    98,091

    53,962

    82%

    टोयोटा टाइजर 

    32,378

    0

    -

    निसान मैग्नाइट 

    27,884

    30,147

    -8%

    किआ सिरोस 

    15,986

    0

    -

    स्कोडा कायलाक 

    10,205

    0

    -

    रेनो काइगर 

    10,103

    12,825

    -21%

    Maruti Brezza

    1.8 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति ब्रेजा वित्तीय वर्ष 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी कार रही।  इस गाड़ी की सालाना सेल्स में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह वैगन आर और अर्टिगा के बाद मारुति की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। 

    Tata Nexon

    बिक्री में मामूली गिरावट के बावजूद टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू लिस्ट की दूसरी और तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें रही। टाटा पंच, हुंडई क्रेटा, नेक्सन और वेन्यू कंपनी के लाइनअप की इकलौती कारें रहीं जिनकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकीं।  

    Mahindra XUV 3XO

    किआ सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की डिमांड वित्तीय वर्ष 2025 में काफी ज्यादा रही। वित्तीय वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में इन दोनों गाड़ियों की सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई। महिंद्रा की एसयूवी कार की सेल्स सबसे ज्यादा 82 प्रतिशत बढ़ी। 

    Kia Syros

    टोयोटा टाइजर, स्कोडा कायलाक और किआ सिरोस को 2024 में लॉन्च किया गया था। इन कारों की मंथली सेल्स में वृद्धि दर्ज हुई और इनके सेल्स आंकड़े काफी इम्प्रेसिव रहे। 

    वित्तीय वर्ष 2025 में निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर की सेल्स कम रही। मैग्नाइट की सेल्स में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि काइगर की सेल्स 21 प्रतिशत कम हुई है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है