• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सब-4 मीटर एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट: अप्रैल 2024 में मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू रही टॉप पर, जानिए सेगमेंट की बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    टाटा नेक्सन की मासिक सेल्स में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है लेकिन अभी भी यह 10,000 यूनिट्स सेल्स का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 14, 2024 12:58 ist
    info icon
    published onMay 14, 2024 12:58 IST
    last updated onMay 14, 2024 12:58 IST
    280 Views
    • Write a कमेंट

    सब-4 मीटर एसयूवी कारों की अप्रैल 2024 की सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है। इस सेगमेंट की मंथली डिमांड स्टेबल बनी हुई है, लेकिन कुछ मॉडल्स की सेल्स बढ़ी है जबकि बाकी की सेल्स में गिरावट आई है। पिछले महीने के सेल्स चार्ट में मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन टॉप पर रही और इन दोनों ने ही 10,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार किया। पिछले महीने सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की किस कार की कितनी यूनिट बिकी, जानेंगे आगेः

     

    अप्रैल 2024

    मार्च 2024

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री 6 महीने

    मारुति ब्रेजा

    17113

    14614

    17.1

    32.43

    21.23

    11.2

    14662

    टाटा नेक्सन

    11168

    14058

    -20.55

    21.16

    26.91

    -5.75

    15454

    हुंडई वेन्यू

    9120

    9614

    -5.13

    17.28

    18.51

    -1.23

    10587

    किया सोनेट

    7901

    8750

    -9.7

    14.97

    17.47

    -2.5

    7053

    महिन्द्रा एक्सयूवी300

    4003

    2072

    93.19

    7.58

    9.08

    -1.5

    4033

    निसान मैग्नाइट

    2404

    2701

    -10.99

    4.55

    4.69

    -0.14

    2583

    रेनो काइगर

    1059

    1050

    0.85

    2

    2.08

    -0.08

    859

    कुल

    52768

    52859

    -0.17

     

     

     

     

    Maruti Brezza

    • मारुति ब्रेजा 17,000 से ज्यादा यूनिट्स के साथ सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। इसकी मासिक सेल्स में करीब 17.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में इसका सेगमेंट में मार्केट शेयर 32 प्रतिशत से ज्यादा है।

    • अप्रैल 2024 में टाटा नेक्सन की बिक्री में 20 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। मारुति ब्रेजा की तुलना में इसकी 6000 यूनिट्स कम बिकी। यह पिछले महीने की दूसरी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार रही जिसने 10,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया।

    • हुंडई वेन्यू की मासिक डिमांड में करीब 500 यूनिट की गिरावट आई है। यह तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी कार रही।

    Kia Sonet

    • अप्रैल 2024 में किया सोनेट की मंथली सेल्स में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई, हालांकि इसके बावजूद भी इसकी 7900 से ज्यादा यूनिट डिस्पैच हुई। यह आंकड़ा इसकी पिछले छह महीनों की औसत सेल्स से 850 यूनिट्स ज्यादा है।

    Mahindra XUV300

    • पिछले महीने महिन्द्रा एक्सयूवी300 ने 4000 यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार किया और पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही। अप्रैल 2024 में इसकी मासिक ग्रोथ 93 प्रतिशत से ज्यादा रही। अप्रैल के आखिर में इसका फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया गया जिसे महिंद्रा एक्सयूवी3एक्सओ नाम से उतारा गया।

    • निसान मैग्नाइट की पिछले महीने 2404 यूनिट बिकी और इसकी मासिक सेल्स में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

    • रेनो काइगर को अप्रैल में केवल 1000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा। हालांकि इसकी परफॉर्मेंस पिछले छह महीनों के औसत से अच्छी थी।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Brezza पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है