• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट में एक करोड़ कारें बनकर तैयारः 18 साल पहले शुरू हुआ था प्रोडक्शन, ब्रेजा, डिजायर और अर्टिगा जैसी कारें बनती है यहां

    कंपनी की मारुति ब्रेजा यहां तैयार होने वाला  व्हीकल नंबर 1 करोड़ रहा।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 17, 2024 18:30 ist
    info icon
    published onOct 17, 2024 18:25 IST
    last updated onOct 17, 2024 18:30 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    • 2006 में मारुति ने मानेसर प्लांट में शुरू की थी मैन्यूफैक्चरिंग 
    • 600 एकड़ एरिया में फैला है मानेसर प्लांट
    • लैटिन अमेरिका,मिडिल ईस्ट,अफ्रीका और पड़ोसी एशियाई देशों में मानेसर प्लांट से एक्सपोर्ट की जाती है कारें 
    • मानेसर प्लांट में ब्रेजा,डिजायर,अर्टिगा और वैगन आर जैसी कारें होती है तैयार 

    मारुति सुजुकी भारत की सबसे बड़ी ऑटोमेकर है हरियाणा स्थित मानेसर प्लांट में एक करोड़ व्हीकल्स तैयार करने का कीर्तिमान रचा है। अक्टूबर 2006 से मारुति ने इस प्लांट में अपने व्हीकल्स तैयार करने शुरू किए थे जिसके बाद कंपनी ने 18 साल में ये मुकाम हासिल किया है। बता दें कि  

    मानेसर प्लांट का एक परिचय

    मारुति का ये मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट हरियाणा के मानेसर में स्थित है जो कि 600 एकड़ के क्षेत्र में फैला है। यहां भारत के साथ साथ विदेशी बाजारों के लिए व्हीकल्स तैयार किए जाते हैं। मानेसर प्लांट में तैयार होने वाली कारें लैटिन अमेरिका,मिडिल ईस्ट,अफ्रीका और पड़ोसी एशियाई देशों में एक्सपोर्ट की जाती है। मारुति बलेनो यहां से सबसे पहले जापान को एक्सपोर्ट की गई थी जिसकी मैन्यूफैक्चरिंग भी यहां ही होती है। 

    यहां बनने वाली मारुति कारों की सूची में मारुति ब्रेज़ा, मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, मारुति सियाज, मारुति डिजायर, मारुति वैगन आर, मारुति एस-प्रेसो और मारुति सेलेरियो शामिल हैं।

    मारुति का गुजरात के हसंलपुर मे भी एक प्लांट है और कंपनी हरियाणा के खरखोडा में भी 2025 से एक प्लांट शुरू करने जा रही है। बता दें कि मारुति अपने गुजरात स्थित प्लांट में इलेक्ट्रिक कारों की भी मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करेगी। 

    मारुति का मौजूदा और अपकमिंग कार लाइनअप

    मारुति के भारत मेंं 17 मॉडल्स उपलब्ध है जिनमें से 9 अरीना से और 8 नेक्सा डीलरशिप्स के जरिए बेचे जाते हैं। 2031 तक कंपनी के भारत में 18 से 28 मॉडल हो जाएंगे जिनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी शामिल होंगे। कंपनी सबसे पहले ईवीएक्स एसयूवी का प्रोडक्शन वर्जन तैयार करेगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है