• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2023: टाटा हैरियर ईवी से मिला हिंट कि कैसा होगा इस एसयूवी के अपकमिंग फेसलिफ्ट डीजल मॉडल का लुक

    टाटा हैरियर ईवी ना केवल टाटा के पवेलियन के मुख्य आकर्षक के केंद्रों में से एक रही, बल्कि इसकी चमक पूरे ऑटो एक्सपो में भी दिखाई दी। हालांकि हैरियर ​के मौजूदा डीजल मॉडल के मुकाबले इसके एक्सटीरियर में काफी कम अंतर नजर आ रहे हैं और ये अपने प्रोडक्शन रेडी फॉर्म में भी लग रही है। ऐसे में हमारा मानना है कि हैरियर ईवी को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि रेगुलर हैरियर के अपकमिंग फेसलिफ्ट वर्जन का डिजाइन भी ऐसा ही हो सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 12, 2023 18:50 ist
    info icon
    published onJan 12, 2023 18:48 IST
    last updated onJan 12, 2023 18:50 IST
    5.6K Views
    • Write a कमेंट

    Harrier EV at Auto Expo 2023

    टाटा हैरियर ईवी ना केवल टाटा के पवेलियन के मुख्य आकर्षक के केंद्रों में से एक रही, बल्कि इसकी चमक पूरे ऑटो एक्सपो में भी दिखाई दी। हालांकि हैरियर ​के मौजूदा डीजल मॉडल के मुकाबले इसके एक्सटीरियर में काफी कम अंतर नजर आ रहे हैं और ये अपने प्रोडक्शन रेडी फॉर्म में भी लग रही है। ऐसे में हमारा मानना है कि हैरियर ईवी को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि रेगुलर हैरियर के अपकमिंग फेसलिफ्ट वर्जन का डिजाइन भी ऐसा ही हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक ऑटो एक्सपो 2023 में हुई शोकेस, ऑल-व्हील-ड्राइव जैसी खूबियों से है लैस

    आगे की तरफ हुए हैं ये बदलाव

    हमनें कवर के साथ हैरियर फेसलिफ्ट को कई बार स्पॉट किया है, जहां इसके फ्रंट और रियर प्रोफाइल को देखा जा चुका है। हैरियर ईवी के फ्रंट प्रोफाइल को देखें तो टेस्ट किए जा रहे फेसलिफ्ट मॉडल का जो एरिया कवर किया गया था, कंपनी ने उन्हीं में बदलाव किए हैं। 

    Tata Harrier EV at Auto Expo 2023

    इसमें बड़े हेडलैंप्स की पोजिशनिंग को बदलते हुए बंपर के आखिर में वर्टिकल पोजिशनिंग दे दी गई है। यहां तक कि रेगुलर हैरियर के फेसलिफ्ट मॉडल में बोनट पर एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स भी नजर आ सकते हैं।

    हैरियर के आईसीई वर्जन में क्लोज्ड ऑफ ग्रिल और लोअर फ्रंट बंपर के बजाए ओपन​ डिजाइन दी जाएगी।

    पीछे का डिजाइन

    हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट में रियर व्हील आर्क के पीछे बड़े बड़े ​कट्स दिए गए हैं। टेललैंप्स के कोर शेप में तो कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है, मगर अब कनेक्टिंग एप्लीक में एक इल्युमिनेटेड स्ट्रिप दे दी गई है जो कि काफी इफेक्टिव कॉस्मैटिक अपग्रेड महसूस हो रहा है।

    Tata Harrier EV at Auto Expo 2023

    ये सब बदलाव हैरियर फेसलिफ्ट में भी नजर आ सकते हैं। हालांकि रियर बंपर पहले जैसा ही मिलेगा, मगर क्लोज्ड ऑफ सेक्शंस को फॉक्स एग्जॉस्ट आउटलाइंस से रिप्लेस किया जा सकता है।

    साइड प्रोफाइल

    Tata Harrier EV at Auto Expo 2023

    साइड से देखने पर हैरियर ईवी रेगुलर हैरियर डीजल एसयूवी जैसी ही लग रही है। इस कॉन्सेप्ट में अलग डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनका साइज रेगुलर हैरियर में दिए गए अलॉय व्हील्स से बड़ा नजर आ रहा है। हालांकि इसमें डोर हैंडल्स नहीं दिए गए हैं जो कि प्रोडक्शन मॉडल में दिए जाएंगे।

    नए फीचर्स

    कॉम्पिटिशन में बनाए रखने के लिए हैरियर की फीचर लिस्ट को अपडेट किया जाएगा। हैरियर ईवी के साथ साथ यहां हैरियर और सफारी के डार्क एडिशन के नए वर्जन को भी शोकेस किया गया जिनमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और 10.25 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है।

    यह भी पढ़ें: टाटा हैरियर और सफारी ऑटो एक्सपो 2023 में इन नए पांच फीचर के साथ हुई शोकेस

    नई हैरियर कब लॉन्च होगी?

    टाटा ने फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध हैरियर को अपडेट देने की कोई सटीक टाइमलाइन नहीं बताई है। हमारा मानना है कि ये जल्द लॉन्च कर दी जाएगी। अपडेट मिलने के बाद इसकी कीमत पहले से ज्यादा हो सकती है। अभी टाटा हैरियर की कीमत 14.8 लाख रुपये से लेकर 22.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    यह भी देखेंः टाटा हैरियर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा हैरियर 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा हैरियर 2019-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है