• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति 2031 तक लॉन्च करेगी 5 नई आईसीई पावर्ड कार

    भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी उन कुछ अन्य कंपनियों में से एक है जो अपनी नई कारों के साथ 2025 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री लेगी। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि कंपनी आने वाले सालों में अपने नए आईसीई पावर्ड मॉडल नहीं उतारेगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने बताया कि कंपनी की योजना 2031 तक पांच नए पेट्रोल-डीजल मॉडल्स पेश करने की है। मारुति के अपकमिंग पांच नए मॉडल्स कौनसे हो सकते हैं इसके बारे में हमनें एक अनुमान लगाया है:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 24, 2023 19:17 ist
    info icon
    published onNov 24, 2023 18:35 IST
    last updated onNov 24, 2023 19:17 IST
    844 Views
    • Write a कमेंट

    Upcoming Maruti cars

    भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी उन कुछ अन्य कंपनियों में से एक है जो अपनी नई कारों के साथ 2025 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री लेगी। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि कंपनी आने वाले सालों में अपने नए इंटरनल कंब्शन इंजन (आईसीई) मॉडल नहीं उतारेगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने बताया कि कंपनी की योजना 2031 तक पांच नए आईसीई पावर्ड मॉडल्स पेश करने की है। मारुति के अपकमिंग पांच नए मॉडल्स कौनसे हो सकते हैं इसके बारे में हमनें एक अनुमान लगाया है:

    ग्रैंड विटारा बेस्ड 3-रो एसयूवी

    Maruti Grand Vitara

    मारुति ने कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में ग्रैंड विटारा कार को सितंबर 2022 में लॉन्च किया था, लेकिन कंपनी की फिलहाल 3-रो मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में कोई भी कार मौजूद नहीं है। ऐसे में हमारा मानना है कि कंपनी अब ग्रैंड विटारा का 3-रो वर्जन उतार सकती है, जिसका मुकाबला हुंडई अल्कज़ार और महिंद्रा एक्सयूवी 700 से हो सकता है। यह अपकमिंग कार प्रीमियम 3-रो एमपीवी इन्विक्टो से ज्यादा सस्ता ऑप्शन साबित हो सकती है।

    दो नई हैचबैक कारें लॉन्च करने की योजना 

    Maruti Alto K10
    Maruti Celerio

    मारुति की हैचबैक कारें उतारने पर काफी अच्छी पकड़ रही है। भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे ज्यादा हैचबैक कारें मौजूद हैं, फिर भले ही नए खरीदारों में एसयूवी के प्रति रुझान बढ़ने के कारण उनकी बिक्री कम हो रही है। अनुमान है कि कंपनी 10 लाख रुपये से कम बजट वाली दो नई हैचबैक कारें लॉन्च कर सकती है जिसे सेलेरियो और ऑल्टो से रिप्लेस किया जा सकता है।

    एक्सएल6 और इनविक्टो के बीच की नई एमपीवी 

    Maruti XL6
    Maruti Invicto

    वर्तमान में मारुति के पोर्टफोलियो में तीन एमपीवी कारें - अर्टिगा, एक्सएल6 और इनविक्टो मौजूद है, जिनमें से एक्सएल6 और इनविक्टो कार को कंपनी के नेक्सा आउटलेट के जरिए बेचा जाता है। एक्सएल6 और इनविक्टो एमपीवी के बीच प्राइस गैप काफी ज्यादा है, ऐसे में अब कंपनी इन दोनों कारों के बीच के प्राइस गैप को भरने के लिए एक नई एमपीवी कार उतार सकती है, जिसका मुकाबला किआ कैरेंस से हो सकता है। इस नए मॉडल की लॉन्चिंग के साथ कैरेंस कार की सेल्स में कमी आ सकती है।

    यह भी पढ़ें: मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी फिर कैमरे में हुई कैदः चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होते आई नजर, 2025 तक होगी लॉन्च

    मारुति की नई माइक्रो एसयूवी

    दूसरा सेगमेंट जो मार्केट में इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है वो है माइक्रो एसयूवी सेगमेंट। इस सेगमेंट में सबसे पहले 2021 में टाटा पंच को लॉन्च किया गया था और फिर इसके बाद हुंडई एक्सटर को उतारा गया था। वर्तमान में इन दोनों कारों का मुकाबला मारुति इग्निस से है, हालांकि यह एक हैचबैक कार है जो दमदार स्टाइलिंग के साथ आती है। हमारा मानना है कि मारुति मुकाबले में मौजूद कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी एक नई माइक्रो एसयूवी लॉन्च कर सकती है।

    आप इनमें से कौनसी कार को सबसे पहले शोरूम में देखना पसंद करेंगे? मारुति को और कौनसे दूसरे सेगमेंट टारगेट करने चाहिए? हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बताएं।

    यह भी देखेंः मारुति ग्रैंड विटारा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है