• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा बोलेरो का न्यू जनरेशन मॉडल 2026 तक होगा लॉन्च,जानिए पहले से कितनी बदलेगी ये कार

    महिंद्रा बोलेरो को साल 2000 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद से इसमें कंपनी ने काफी कम ही बदलाव किए। समय के साथ अपडेट रखने के लिए कंपनी ने इस गाड़ी में मॉर्डन सेफ्टी फीचर्स देकर इसे अपडेट तो रखा मगर फिर भी इस कार के लुक्स में कोई बदलाव नहीं आया।

    भानु
    भानु
    Published On मई 31, 2021 13:52 ist
    info icon
    published onMay 31, 2021 13:52 IST
    last updated onMay 31, 2021 13:52 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने अपनी एक सालाना बैठक में साल 2026 तक करीब 9 एसयूवी कारें तैयार करने की घोषणा की है जिसमें न्यू जनरेशन बोलेरो एसयूवी भी शामिल है। 

    महिंद्रा बोलेरो को साल 2000 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद से इसमें कंपनी ने काफी कम ही बदलाव किए। समय के साथ अपडेट रखने के लिए कंपनी ने इस गाड़ी में मॉर्डन सेफ्टी फीचर्स देकर इसे अपडेट तो रखा मगर फिर भी इस कार के लुक्स में कोई बदलाव नहीं आया। ऐसे में अब जाकर इसे जनरेशन अपडेट मिलने जा रहा है जिसके बाद ये कार काफी बदल जाएगी। 

    नई बोलेरो को न्यू जनरेशन महिंद्रा थार वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। उम्मीद है कि नई बोलेरो भी थार एसयूवी की तरह 4 स्टार रेटिंग पाने में कामयाब हो पाएगी। 

    इस कार में कंपनी नए सेफ्टी फीचर्स देगी जिनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल,एबीएस एवं ईबीडी और मल्टीपल एयरबैग्स शामिल हो सकते हैं। इसके मौजूदा मॉडल में ड्राइवर एयरबैग,एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा बोलेरो : जानिए इस कार से जुड़ी पांच बातें जो रोड टेस्ट बाद पता चली

    नई बोलेरो कार में कंपनी 1.5 लीटर डीजल इंजन दे सकती है। अभी इसके मौजूदा मॉडल में भी 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 76 पीएस की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस बार इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें:महिंद्रा लॉन्च करेगी थार एसयूवी का एक ज्यादा प्रैक्टिकल 5-डोर वर्जन,जानिए कब तक होगा लॉन्च

    नई बोलेरो की प्राइस इसके मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। अभी इस कार की प्राइस 8 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली के बीच है। सीधे तौर पर इस कार का मुकाबला किसी और कार से तो नहीं मगर प्राइसिंग के मोर्चे पर ये कार निसान मैग्नाइट,किआ सोनेट,टाटा नेक्सन और महिंद्रा एक्सयूवी300 से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा बोलेरो पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    L
    laxman singh
    Jun 24, 2025, 9:00:06 PM

    महिंद्रा ने अपनी पुरानी बोलेरो 8 सीटर को बंद करके मारुति अर्टिगा की बिक्री बड़ा दी है

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on महिंद्रा बोलेरो

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है