• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा लॉन्च करेगी थार एसयूवी का एक ज्यादा प्रैक्टिकल 5-डोर वर्जन,जानिए कब तक होगा लॉन्च

    महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वो भारत में अपनी थार एसयूवी का एक 5-डोर वर्जन भी उतारेगी। कंपनी इसे 2023 तक लॉन्च कर सकती है। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 30, 2021 13:56 ist
    info icon
    published onMay 30, 2021 13:56 IST
    last updated onMay 30, 2021 13:56 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar

    अभी बाजार में थार का 3 डोर वर्जन उपलब्ध है जिसमें रियर पर दो फ्रंट फेसिंग सीटों समेत कुल 4 सीटें दी गई है। वहीं इसके 5-डोर वर्जन में बेंच टाइप सीट दी जाएगी जिसमें आराम से तीन लोग बैठ सकेंगे। 

    थार एसयूवी के मौजूदा मॉडल का व्हीलबेस 2450 मिलीमीटर है। वहीं इसके 5-डोर वर्जन का व्हीलबेस ज्यादा लंबा होगा जिससे इस कार में अच्छा खासा लेगरूम स्पेस और ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा। थार के 3 डोर वर्जन में सबसे बड़ी कमी लेगरूम स्पेस और बूट स्पेस की है,ऐसे में इसका 5-डोर वर्जन लोगों के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल साबित होगा। 

    इसके अलावा 5-डोर थार में ऑटोमैटिक एसी,रियर एसी वेंट्स और पुश बटन इंजन स्टार्ट स्टॉप जैसे एक्सट्रा फीचर्स भी नजर आएंगे। नई 5-डोर थार में कन्विर्टबल का ऑप्शन शायद नहीं दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इसमें जीप रैंगलर की तरह रीमूवेबल हार्ड टॉप दिया जा सकता है। 

    Jeep Wrangler

    नई महिंद्रा थार 5-डोर में मौजूदा मॉडल वाले 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल के ऑप्शंस ही रखे जा सकते हैं। हालांकि कंपनी इन इंजन को थोड़ी ज्यादा पावर ट्यूनिंग के साथ पेश कर सकती है। इन इंजन के साथ कंपनी 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस देगी। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा अगले 5 साल में उतारेगी 9 नई एसयूवी कारें, देखिए पूरी लिस्ट

    चूंकि थार का ये नया मॉडल ज्यादा प्रैैक्टिकल होगा,ऐसे में इसमें ज्यादा अफोर्डेबल 2 व्हील ड्राइव सिस्टम का भी ऑप्शन रखा जा सकता है। नई 5-डोर थार अपनी प्रैक्टिकैलिटी के चलते ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो इसे एक फैमिली कार के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। 

    बता दें कि इस वक्त महिंद्रा थार 3 डोर की प्राइस 12.12 लाख रुपये से लेकर 14.17 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली के बीच है। इसके 5-डोर वर्जन की प्राइस थोड़ी ज्यादा होने की संभावना है। 

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार Vs महिंद्रा एक्सयूवी300 : कंपेरिजन रिव्यू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    S
    s. r. rajan
    Feb 17, 2022, 7:33:37 PM

    Can I book 5 door Thar today

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      rajan
      May 30, 2021, 9:59:07 AM

      Very late launch

        जवाब
        Write a Reply
        1
        V
        vijay panchanadikar
        May 29, 2021, 9:32:39 AM

        Most interesting and most desirable

          जवाब
          Write a Reply

          explore similar कारें

          कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है