महिंद्रा अगले 5 साल में उतारेगी 9 नई एसयूवी कारें, देखिए पूरी लिस्ट
महिंद्रा ने अगले पांच के लिए अपने पैसेंजर व्हीकल प्लांस की घोषणा कर दी है। नई एक्सयूवी700 को अगस्त 2021 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, कंपनी न्यू जनरेशन की स्कॉर्पियो को 2022 के शुरुआत में उतार सकती है। 2023 तक महिंद्रा थार का 5-डोर वेरिएंट उतारा जाएगा। इसके साथ 2-व्हील-ड्राइव और फोर-व्हील-ड्राइव ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। नई जनरेशन की बोलेरो और एक्सयूवी300 को 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। महिंद्रा अपनी डब्ल्यू620 और वी201 कोडनेम वाले दो नए मॉडल्स को भी उतारेगी। कंपनी अपनी दो नई ईवी कारें भी तैयार कर रही हैं जिसमें से एक को 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है।