• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी नई मारूति सुज़ुकी डिजायर

    लॉन्च से पहले जानिये क्या खासियतें समाई हैं नई डिजायर में...

    जगद�ेव
    जगदेव
    Published On मई 15, 2017 12:02 ist
    info icon
    published onMay 15, 2017 12:02 IST
    last updated onMay 15, 2017 12:02 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी की नई डिजायर कल यानी 16 मई को लॉन्च होगी, यह तीसरी जनरेशन की स्विफ्ट हैचबैक पर बनी है, दिलचस्प बात ये है कि इस बार यह स्विफ्ट डिजायर के बजाय केवल डिजायर नाम से आएगी, इसकी संभावित कीमत 5.5 लाख रूपए से 8 लाख रूपए के बीच हो सकती है। क्या खासियतें समाई हैं नई डिजायर में, जानेंगे यहां...

    नई मारूति डिजायर में नज़र आएंगे ये बदलाव

    • बलेनो हैचबैक की तरह नई डिजायर को भी मजबूत पर कम वज़नी हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इस वजह से इसका पेट्रोल वर्जन पहले से 85 किलोग्राम और डीज़ल वर्जन 105 किलोग्राम कम वज़नी है। नई स्विफ्ट हैचबैक भी इसी प्लेटफार्म पर बनी होगी।
    • नई डिजायर की लम्बाई पहले की तरह 4-मीटर के दायरे में है, हालांकि इसके व्हीलबेस को 20 एमएम बढ़ाया गया है, इस वजह से केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी।
    • नई डिजायर पहले से 40 एमएम ज्यादा चौड़ी है, इसके फ्रंट शोल्डर रूम में 20 एमएम और रियर शोल्डर रूम में 30 एमएम का इज़ाफा हुआ है।
    • ग्राउंड क्लीयरेंस को 07 एमएम घटा कर 163 एमएम रखा गया है।
    • नई डिजायर को जल्द लागू होने वाले सुरक्षा नियमों के हिसाब से तैयार किया गया है, सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल फ्रंट एयरबैग और एबीएस स्टैंडर्ड मिलेंगे।
    • इसका बूट स्पेस 376 लीटर का है, पुराने मॉडल की तुलना में यह 60 लीटर ज्यादा है।
    • नई डिजायर में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं, पावर और टॉर्क भी मौजूदा डिजायर जितना ही है। नई डिजायर के पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन में एजीएस/एएमटी गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि पहले इस में इंजन के साथ 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स आता था। ऑटोमैटिक की सुविधा एल, वी, जेड और जेड प्लस (पेट्रोल और डीज़ल) में मिलेगी।
    • नई डिजायर छह कलर ऑक्सफोर्ड ब्लू, शेरवुड ब्राउन, गैलेंट रेड, मैग्मा ग्रे, सिल्की सिल्वर और आर्कटिक व्हाइट में मिलेगी।
    • केबिन व्लैक-बेज़ कलर में होगा, टॉप वेरिएंट जेड प्लस में  वुड फिनिशिंग भी आएगी। नई डिजायर में फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील आएगा।
    • टॉप वेरिएंट जेड प्लस में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा।
    • इस में एलईडी प्रोजेक्ट हैडलैंप्स, आगे की तरफ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, पीछे की तरफ एलईडी लाइट गाइड और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर मिलेंगे।

    इसका मुकाबला टाटा टिगॉर, फोर्ड फीगो एस्पायर, होंडा अमेज़, फॉक्सवेगन एमियो और हुंडई एक्सेंट से होगा।

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है