• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा हाइराइडर 7 सीटर की फोटो फिर हुई कैमरे में कैद, इस बार आगे के डिजाइन की दिखी झलक

    7 सीटर मारुति ग्रैंड विटारा को इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि टोयोटा ने हाइराइडर 7 सीटर वर्जन की लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 25, 2025 15:57 ist
    info icon
    published onApr 25, 2025 15:57 IST
    last updated onApr 25, 2025 15:57 IST
    301 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा हाइराइडर 7 सीटर अपकमिंग मारुति ग्रैंड विटारा 7 सीटर का रीबैज वर्जन है, जिसे पहली बार बैंगलुरु में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। उस दौरान हमें इसके केवल साइड और पीछे वाले हिस्से की झलक दिखी थी। अब फिर से इसे कवर से ढ़के हुए देखा गया है और इस बार आगे के डिजाइन की कुछ जानकारी मिली है। यहां देखिए इस बार टेस्टिंग मॉडल में क्या कुछ नजर आया:

    क्या नजर आया?

    टेस्टिंग मॉडल को कवर से ढका हुआ था, हालांकि इसके बावजूद भी कुछ डिजाइन की जानकारी मिली है। इसमें हम पतली एलईडी डीआरएल देख सकते हैं जो 5 सीटर वर्जन में भी दी गई है। हेडलाइट को नीचे पोजिशन किया गया है और इसे एक बॉक्सी हाउसिंग में फिट किया गया है। इसमें अपडेट ग्रिल के साथ नए एयरडैम और नया बंपर भी दिया जा सकता है जो इसे स्टैंडर्ड हाइराइडर से अलग दिखाएगा।

    हमनें पहले टेस्टिंग मॉडल की साइड और पीछे की डिजाइन को भी देखा। यह हाइराइडर का बड़ा वर्जन है जिसमें पीछे की तरफ थर्ड रो सीट दी गई है। अलॉय व्हील को भी नए डिजाइन के साथ अपडेट किया गया है। पीछे की तरफ पतली एलईडी टेललाइट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है और उम्मीद है कि ये पूरी चौड़ाई तक फैली कनेक्टेड यूनिट होगी।

    संभावित फीचर और सेफ्टी

    अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी कार के केबिन से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाए जा रहे हैं कि टोयोटा इसे 5 सीटर वर्जन से अलग दिखाने के लिए इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर दे सकती है। इसके हाइलाइट फीचर में बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, बड़ी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और एक हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

    सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जा सकते हैं।

    इंजन

    मौजूदा टोयोटा हाइराइडर में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिनके स्पेसिफिकेशन नीचे बताए गए हैं। अपकमिंग हाइराइडर 7 सीटर के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठा है, अब देखने वाली बात ये है कि टोयोटा इसमें यही इंजन देती है या फिर नए इंजन ऑप्शन देती है।

    मौजूदा टोयोटा हाइराइडर इंजन ऑप्शन

    इंजन

    1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, माइल्ड-हाइब्रिड के साथ

    1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी

    ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव / ऑल-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    पावर

    103 पीएस

    116 पीएस (संयुक्त)

    88 पीएस

    टॉर्क

    137 एनएम

    141 एनएम (संयुक्त)

    121.5 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    ई-सीवीटी (सिंगल-स्पीड गियरबॉक्स)

    5-स्पीड एमटी

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सीवीटी - कंटिन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    टोयोटा हाइराइडर 5 सीटर मॉडल की कीमत 11.34 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। 7 सीटर वर्जन की प्राइस इससे ज्यादा हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी700, हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस, और अपकमिंग मारुति ग्रैंड विटारा से रहेगा।

    फोटो क्रेडिट - पवन बोलर

    was this article helpful ?

    टोयोटा हाइराइडर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है