• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ सिरोस के माइलेज की जानकारी आई सामने, 1 फरवरी को होगी लॉन्च

    सिरोस डीजल-मैनुअल वर्जन सबसे ज्यादा माइलेज देता है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 23, 2025 14:47 ist
    info icon
    published onJan 23, 2025 14:47 IST
    last updated onJan 23, 2025 14:47 IST
    762 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Syros claimed fuel efficiency revealed

    • किआ सिरोस कार में 1.5-लीटर डीजल और 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं।

    • इस गाड़ी में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।

    • सिरोस डीजल-मैनुअल वर्जन 20.75 किमी/लीटर और डीजल-ऑटोमेटिक वर्जन 17.65 किमी/लीटर का माइलेज देता है।

    • इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) का ऑप्शन दिया गया है।

    • सिरोस टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वर्जन 18.20 किमी/लीटर और टर्बो-पेट्रोल डीसीटी वर्जन 17.68 किमी/लीटर का माइलेज देता है।

    • किआ सिरोस को 1 फरवरी 2025 को लॉन्च किया जाएगा।

    किआ सिरोस एसयूवी कार डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है। भारत में इस गाड़ी को 1 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस सब-4 मीटर एसयूवी कार के पावरट्रेन-वाइज माइलेज आंकड़े साझा कर दिए हैं। लेकिन इसके बारे में जानने से पहले नजर डालते हैं किआ सिरोस कार के इंजन ऑप्शन पर:

    किआ सिरोस : इंजन ऑप्शन 

    Kia Syros 1-litre turbo-petrol engine

    किआ सिरोस कार में सोनेट वाला 1.5-लीटर डीजल और 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं:

    इंजन 

    1.5-लीटर डीजल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    116 पीएस 

    120 पीएस 

    टॉर्क 

    250 एनएम 

    172 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी *

    6-स्पीड एमटी/ 7-स्पीड डीसीटी^

    *एटी = टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    ^डीसीटी = ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    अब नजर डालते हैं किआ की सब-4 मीटर एसयूवी कार के पावरट्रेन-वाइज माइलेज आंकड़ों पर:

    किआ सिरोस: माइलेज

    Kia Syros side

     

    1.5-लीटर डीजल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    मैनुअल ट्रांसमिशन 

    20.75 किमी/लीटर 

    18.20 किमी/लीटर 

    ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन 

    17.65 किमी/लीटर (एटी)

    17.68 किमी/लीटर (डीसीटी)

    टेबल से साफ स्पष्ट है कि किआ सिरोस डीजल-मैनुअल वर्जन सबसे ज्यादा 20.75 किमी/लीटर का माइलेज देता है।

    इसके बाद सिरोस टर्बो-पेट्रोल मैनुअल वर्जन का माइलेज 18.20 किमी/लीटर सबसे ज्यादा है।

    इन दोनों इंजन का माइलेज फिगर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ एक जैसा है।

    यह भी पढ़ें : किआ सिरोस एचटीके(ओ) फोटो गैलरी: जानिए एसयूवी कार के इस वेरिएंट में क्या कुछ खास मिलेगा

    किआ सिरोस: फीचर और सेफ्टी

    Kia Syros

    किआ सिरोस कंपनी की सबसे प्रीमियम सब-4 मीटर एसयूवी कार है। इस गाड़ी की डिजाइन बॉक्सी है। इसमें पिक्सेल-शेप्ड हेडलाइट, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और एलईडी टेललाइट जैसे फीचर दिए गए हैं।

    Kia Syros interior

    केबिन के अंदर इसमें ड्यूल-टोन कलर थीम (वेरिएंट अनुसार) दी गई है। इस गाड़ी में ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन (एक टचस्क्रीन के लिए और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए), एसी कंट्रोल के लिए 5-इंच टच-एनेबल्ड स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और पावर्ड फ्रंट सीटें जैसे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। इसमें रियर सीट पर स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग फंक्शन दिया गया है जो कि एक सेगमेंट फर्स्ट फीचर है।

    Kia Syros comes with an electronic parking brake

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), फ्रंट, रियर और साइड पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है जिसके तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर शामिल हैं।

    किआ सिरोस: प्राइस व कंपेरिजन

    Kia Syros rear

    किआ सिरोस कार की कीमत 9.70 लाख रुपये से 16.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। इसका मुकाबला किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और किआ सेल्टोस जैसी सब-4 मीटर एसयूवी और कॉम्पेक्ट एसयूवी कार से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सिरोस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है