• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सोनेट फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, 2024 तक हो सकती है लॉन्च

    किया सोनेट फेसलिफ्ट की डिज़ाइन नई सेल्टोस से इंस्पायर्ड लगती है। भारत में इस गाड़ी की बिक्री 2024 तक शुरू हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 07, 2023 14:19 ist
    info icon
    published onAug 07, 2023 14:19 IST
    last updated onAug 07, 2023 14:19 IST
    332 Views
    • Write a कमेंट

     

    Kia Sonet facelift spied

    • यह किया की इस सब-4 मीटर एसयूवी को मिलने वाला पहला बड़ा अपडेट होगा। 

    • तस्वीरों में इस कार में नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड फ्रंट और रियर प्रोफाइल और 360-डिग्री कैमरा नज़र आया है। 

    • फेसलिफ्ट सोनेट के केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और नया सेंटर कंसोल दिया जा सकता है।  

    • इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडीएएस जैसे नए फीचर्स मिल सकते हैं। 

    • सोनेट फेसलिफ्ट की पावरट्रेन में बदलाव शायद ही किए जाएंगे। इसमें मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस मिलने जारी रह सकते हैं। 

    किया सोनेट फेसलिफ्ट को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान पहली बार देखा गया है। इससे पहले यह गाड़ी साउथ कोरिया में नज़र आई थी।  यह किया सोनेट को मिलने वाला पहला बड़ा अपडेट होगा।

    तस्वीरों में क्या आया है नज़र? 

    कैमरे में कैद मॉडल को सिल्वर कलर में ब्लैक कवर से ढ़के हुए देखा गया है। एक्सटीरियर पर इसमें नई एलईडी हेडलाइटें और नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स लगे हुए नज़र आए हैं। तस्वीरों में इस गाड़ी में रेड ब्रेक केलिपर्स भी देखने को मिले हैं जिससे संकेत मिले हैं कि यह इसका जीटी लाइन वेरिएंट हो सकता है। 

    Kia Sonet facelift spied

    नए अलॉय व्हील्स के अलावा फेसलिफ्ट सोनेट में ओआरवीएम माउंटेड सेटअप भी नज़र आया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है। इसकी साइड प्रोफाइल पर और कोई दूसरे बदलाव नहीं किए गए हैं। रियर साइड पर इस एसयूवी कार में नई सेल्टोस जैसी कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी जा सकती हैं। अनुमान है कि इसमें मॉडिफाइड फ्रंट और रियर बंपर के अलावा बड़ी ग्रिल दी जा सकती है।   

    इंटीरियर में हो सकते हैं ये बदलाव 

    Kia Sonet cabin

    सामने आई तस्वीरों में इस कार का इंटीरियर देखने को नहीं मिला है, लेकिन अनुमान है कि इसमें कई सारे बदलाव किए जा सकते हैं। इंटीरियर पर इसमें नई सीट अपहोल्स्ट्री और नए डिज़ाइन का सेंटर कंसोल दिया जा सकता है। इस गाड़ी में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट यूनिट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले पहले से मिलता है।  

    फीचर लिस्ट 

    360-डिग्री कैमरा के अलावा नई सोनेट में फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जा सकता है। वर्तमान में इस गाड़ी में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैडल शिफ्टर्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, सिंगल-पेन सनरूफ और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग्स, आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।  

    पावरट्रेन  

    किया इस सब-4 मीटर एसयूवी कार के पावरट्रेन ऑप्शंस में बदलाव शायद ही करेगी।  वर्तमान में सोनेट कार में यह इंजन गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं :-

    स्पेसिफिकेशन  

    1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    पावर 

    83 पीएस 

    120  पीएस 

    116  पीएस 

    टॉर्क 

    115 एनएम  

    172 एनएम 

    250 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी 

    6-स्पीड आईएमटी, 6-स्पीड एटी 

    लॉन्च व कीमत 

    Kia Sonet facelift spied

    अनुमान है कि फेसलिफ्ट सोनेट को भारत में अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस गाड़ी की कीमत 8 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर, टाटा नेक्सन और निसान मैग्नाइट से रहेगा। 

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट से 15 अगस्त को उठेगा पर्दा

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है