• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सोनेट‎‌

    4.4304 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 7.45 - 14.36 लाख*
    *एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली
    दिवाली ऑफर पाएं
    फेस्टिव ऑफर पाने के लिए जल्दी करें!

    किया सोनेट‎‌ कीमत एन्ड& वेरिएंट

    Sonet के 23 वेरिएंट हैं, ₹7.45L से शुरू, 1.2L पेट्रोल, 1.0L T-GDi टर्बो और 1.5L डीज़ल में, manual, iMT, AT और 7DCT के साथ, और 2026 Wild Reborn update ने कई फीचर्स नीचे के वेरिएंट तक पहुँचा दिए हैं। हर वेरिएंट में 6 airbags, ESC और Kia का Robust 15 सेफ्टी पैक मिलता है। HTE (₹7.45L) सीधा-सादा बेस है; HTE (O) (₹7.88L) इस update की सबसे बड़ी डील है, इतने शुरुआती वेरिएंट में electric sunroof इस सेगमेंट में सुनने को नहीं मिलता। HTK (O) (₹8.89L) में 20.32cm टचस्क्रीन wireless CarPlay के साथ, rear camera और full auto AC जुड़ते हैं; HTK Plus (₹9.28L) में crystal-cut अलॉय, push start वाली smart key और wireless charger आते हैं, और HTK Plus (O) (₹9.76L) उसके ऊपर Crown Jewel LED हेडलैंप्स और dual dashcam देता है। HTX (₹11.60L से) में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (DCT और diesel AT पर), cruise control, rear disc brakes और air purifier मिलते हैं। GTX Plus (₹13.75L से) टेक फ्लैगशिप है, इसमें 10 फीचर्स वाला Level 1 ADAS, 26.03cm HD टचस्क्रीन उतने ही बड़े digital cluster के साथ, blind view monitor वाला 360° camera, Bose 7-speaker audio और 4-way power driver's seat मिलते हैं, और X-Line (₹13.89L) इसे Xclusive matte graphite में पेश करता है। ज़्यादातर बायर्स HTX Turbo DCT (₹11.84L) पर आते हैं, टर्बो पंच, वेंटिलेटेड सीट्स और बिना क्लच वाली कम्यूट, और GTX Plus के ADAS और बड़ी स्क्रीन के लिए ~₹1.91L एक्स्ट्रा नहीं देना पड़ता।

    और देखें
    सोनेट‎‌ एचटीई(बेस मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹7.45 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीई (ओ)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹7.88 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीके (ओ)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹8.89 लाख*
    टॉप सेलिंग
    सोनेट‎‌ एचटीके प्लस1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड
    ₹9.28 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीई (ओ) डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 24.1 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.29 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीके (ओ) टर्बो आईएमटी998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.34 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीके प्लस (ओ)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹9.76 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीई (ओ) डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 24.1 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹10 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीके (ओ) डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 24.1 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹10 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीके (ओ) टर्बो dct998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹10 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीके प्लस (ओ) टर्बो आईएमटी998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹10.29 लाख*
    टॉप सेलिंग
    सोनेट‎‌ एचटीके प्लस डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 24.1 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड
    ₹10.65 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीके (ओ) डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 24.1 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹11.09 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीके प्लस (ओ) टर्बो डीसीटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹11.09 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीके प्लस (ओ) डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 24.1 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹11.15 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीके प्लस डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 24.1 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹11.45 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीएक्स डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 24.1 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹11.60 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीएक्स टर्बो डीसीटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹11.84 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीके प्लस (ओ डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 24.1 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹11.95 लाख*
    सोनेट‎‌ एचटीएक्स डीजल एटी1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 19 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹12.39 लाख*
    सोनेट‎‌ जीटीएक्स प्लस टर्बो डीसीटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹13.75 लाख*
    सोनेट‎‌ एक्स-लाइन टर्बो डीसीटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 18.4 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹13.89 लाख*
    सोनेट‎‌ जीटीएक्स प्लस डीजल एटी(टॉप मॉडल)1493 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 19 किमी/लीटर2 महीने का वेटिंग पीरियड₹14.36 लाख*
    सभी वेरिएंट देखें

    किया सोनेट‎‌ स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन998 सीसी - 1493 सीसी
    पावर81.8 - 118 बीएचपी
    टॉर्क115 एनएम - 250 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी5
    ड्राइव टाइपफ्रंट व्हील ड्राइव
    माइलेज18.4 से 24.1 किमी/लीटर

    सोनेट‎‌ 2026: लेटेस्ट updates

    • 3 जुलाई 2026 : किआ ने सोनेट सब-4 मीटर एसयूवी की कीमत में 18,000 रुपये तक का इजाफा किया है।

    • 12 जून 2026: किआ ने सोनेट एसयूवी के मिड-वेरिएंट एचटीके की बिक्री बंद कर दी है। 

    • 13 मार्च 2026: किआ ने सोनेट का किफायती ऑटोमेटिक वेरिएंट लॉन्च किया है। इसमें अब डीजल ऑटोमेटिक का ऑप्शन बेस मॉडल से ऊपर वाले एचटीई (ई) वेरिएंट से मिलता है, जबकि मिड-वेरिएंट एचटीके (ओ) के साथ अब इसमें टर्बो-पेट्रोल डीसीटी का ऑप्शन मिलने लगा है। सोनेट ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 9.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    और देखें

    सोनेट‎‌ expert रिव्यू

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • बेहतर लाइटिंग सेटअप के साथ पहले से ज्यादा अच्छे ​हो गए हैं इसके लुक्स
    • सेगमेंट से ऊपर वाली कारों वाले फीचर्स दिए गए हैं इसमें और ये अपने सेगमेंट की सबसे फीचर लोडेड एसयूवी भी है।
    • सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावरट्रेन ऑप्शंस वाली है ये कार जिसमें 3 इंजन और 5 ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं।
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • सेगमेंट से ऊपर वाली कार से लिए गए हैं पावरट्रेन और फीचर्स इसलिए महंगी पड़ती है सोनेट
    • केबिन इंसुलेशन थोड़ा हो सकता था बेहतर
    • टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस में स्पोर्ट मोड पर ट्रैफिक के दौरान आता है जर्क
    अधिक देखें

    किया सोनेट‎‌ रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “लुक्स, टेक्नोलॉजी, फीचर और इंजन ऑप्शंस के मोर्चे पर आपको किआ सोनेट में सब कुछ मिल जाएगा। हालांकि इन सब चीजों के लिए आपको काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा और रियर सीट स्पेस से समझौता भी करना पड़ेगा। एक सब 4 मीटर एसयूवी के लिए इतनी ज्यादा कीमत देना मुश्किल हो सकता है।”

    overview

    किआ सोनेट एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है जिसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 15.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और हुंडई वेन्यू से है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है और इसका इंटीरियर भी काफी प्रीमियम है। साथ ही इसमें एक से बढ़कर एक फीचर और कई तरह के पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। मगर इन सब चीजों के लिए आपको एक समझौता करना पड़ेगा जो आप बिल्कुल नहीं चाहते होंगे।

    और देखें

    Kia Sonet Front

    सोनेट को एक दमदार डिजाइन लेंग्वेज पर तैयार किया गया है, जिसके फ्रंट में शार्प लाइंस, स्लीक लाइट सेटअप और एक शानदार फ्रंट लुक दिया गया है। इसका डिजाइन काफी दमदार है जो कि इस सेगमेंट की किसी और कार में नजर नहीं आता है।

    Kia Sonet X-Line

    इसमें कुछ ऐसे एलिमेंट्स दिए गए हैं जिनसे इसे मॉडर्न टच मिल रहा है। इनमें 16 इंच ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड टेललाइट सेटअप शामिल है। मगर सोनेट कार के एक्सलाइन वेरिएंट में मैट ग्रे एक्सटीरियर शेड दिया गया है, जिसमें ये और ज्यादा आकर्षक नजर आती है और इसका रोड प्रजेंस भी कमाल का नजर आता है।

    इसके एक्सलाइन वेरिएंट में दिए गए अलॉय व्हील प्री फेसलिफ्ट वर्जन वाले ही है और अच्छा होता कि इसबार किआ इन्हें नए डिजाइन में पेश करती।

    और देखें

    Kia Sonet Cabin

    सोनेट का केबिन काफी प्रीमियम है। इसके एक्स लाइन वेरिएंट में ब्लैक और ग्रीन केबिन थीम दी गई है, मगर इसके टेक लाइन और जीटी लाइन वेरिएंट्स में अलग तरह की थीम दी गई है।

    वेरिएंट लाइन इंटीरियर थीम्स*
    टेक लाइन ऑल ब्लैक इंटीरियर के साथ सेमी लेदरेट सीटें ऑल ब्लैक और बेज डुअल टोन इंटीरियर के साथ ब्लैक और बेज सेमी लेदरेट सीटें  प्रीमियम ब्राउन इन्सर्ट के साथ ऑल ब्लैक​ इंटीरियर के साथ ब्लैक एंड ब्राउन लेदरेट सीटें
    जीटी लाइन  ऑल ब्लैक इंटीरियर और व्हाइट इंसर्ट के साथ ब्लैक लेदरेट सीट्स
    एक्स-लाइन ऑल ब्लैक इंटीरियर और एक्सक्लूसिव सेज ग्रीन इंसर्ट के साथ सेज ग्रीन लेदरेट सीटें

    *वेरिएंट स्पेसिफिक

    इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सोनेट का कौनसा वेरिएंट चुनते हैं, क्योंकि आपको केबिन में जितनी भी थीम मिलेगी वो सब डार्क है। डार्क केबिन होने से आपको केबिन डल लगेगा, मगर सोनेट में ये चीज नजर नहीं आती है।

    Kia Sonet AC Vents

    इसके केबिन का डिजाइन काफी आलीशान है और इसके डैशबोर्ड से लेकर स्क्रीन सेटअप, वर्टिकल एसी वेंट्स और क्लाइमेट कंट्रोल कंसोल तक सबका डिजाइन काफी अच्छा है।

    इसके डोर पैड्स पर सॉफ्ट पैडिंग का इस्तेमाल किया गया है और केबिन में अच्छी क्वालिटी के मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसका डैशबोर्ड जरूर प्लास्टिक से बना है, मगर ये स्क्रैची फील नहीं देता है और इसके बटन भी सॉलिड नजर आते हैं। इसमें सॉफ्ट टच मैटेरियल्स का भी इस्तेमाल किया गया है और क्वालिटी से कोई समझौता नहीं हुआ है। भले ही सोनेट का केबिन अपने सेगमेंट में बेस्ट नहीं है, मगर इसे अच्छा कहा जा सकता है।

    Kia Sonet Front Seats

    इसके केबिन में बैठने के बाद आपको इसकी फ्रंट सीट काफी कंफर्टेबल लगेगी, जिसकी कुशनिंग काफी सॉफ्ट है। यहां अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिलता है और आप आराम से इनपर फिट हो जाते हैं। इन सीटों पर वेंटिलेशन फंक्शन भी दिया गया है और ड्राइवर सीट को 4 तरीकों से पावर एडजस्ट किया जा सकता है। हालांकि हाइट एडजस्टमेंट मैनुअल है पर ये ऑटोमैटिक एडजस्टमेंट का फंक्शन तो इससे ऊपर की सेगमेंट की कार में भी नहीं मिलता है।

    फीचर

    Kia Sonet Touchscreen

    फीचर लिस्ट की बात करें तो ये काफी लंबी है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जिसका ऑपरेटिंग सिस्टम काफी मॉडर्न है और इसका यूजर इंटरफेस भी इस्तेमाल करने में आसान है। इस स्क्रीन में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी दी गई है, मगर ये वायर्ड है। इसके लोअर वेरिएंट में 8 इंच टचस्क्रीन दी गई है जिसके साथ वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई है।

    Kia Sonet Digital Driver's Display

    इसमें दी गई 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले काफी क्रिस्प है और इसके ग्राफिक्स काफी साफ है। इस स्क्रीन पर आपकी ड्राइव का काफी डेटा मिल जाता है और इसका बेस्ट फीचर ब्लाइंड व्यू मॉनिटर है जो आपको ब्लाइंड स्पॉट की फीड देता है।

    Kia Sonet Sunroof

    इन दो फीचर के अलावा किआ सोनेट में रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल पेन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्योरिफायर और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 7 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम भी दिया गया है, जिसकी ऑडियो क्वालिटी काफी अच्छी है।

    वैसे तो सोनेट में फीचर्स की कमी महसूस नहीं होती है, मगर इसमें 10.25 इंच टचस्क्रीन के साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले दे दिया जाता तो बेहतर होता।

    प्रैक्टिकैलिटी और चार्जिंग ऑप्शंस

    सोनेट के चारों दरवाजों पर 1 लीटर का बॉटल होल्डर दिया गया और इसके फ्रंट में स्टोरेज ऑप्शंस की कमी नहीं है। इसके फ्रंट में औसत साइज का ग्लवबॉक्स, स्टोरेज के साथ सेंटर आर्मरेस्ट, दो कपहोल्डर्स और फोन एवं वॉलेट रखने के लिए गियर लिवर के आगे स्पेस दिया गया है।

    Kia Sonet Rear Charging Ports

    इसके बैक साइड में रियर पैसेंजर्स के लिए सीट बैक पॉकेट्स, सेंटर आर्मरेस्ट में कपहोल्डर्स और रियर एसी वेंट्स के नीचे छोटी सी स्टोरेज ट्रे दी गई है।

    चार्जिंग ऑप्शंस के लिए सोनेट में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, यूएसबी टाइप ए पोर्ट और फ्रंट में 12 वोल्ट का सॉकेट और रियर में दो यूएसबी टाइप सी पोर्ट्स दिए गए हैं।

    रियर सीट एक्सपीरियंस

    Kia Sonet Rear Seats

    इस मोर्चे पर आपको समझौता करना पड़ सकता है। वैसे तो सोनेट में काफी चीजें दी गई है और इसका रियर सीट एक्सपीरियंस भी अच्छा है। इसकी रियर सीट्स काफी कंफर्टेबल है, जिनकी कुशनिंग काफी सॉफ्ट है और यहां अच्छा खासा हेडरूम स्पेस दिया गया है, मगर यहां अच्छा अंडरथाई सपोर्ट नहीं मिलता है। वहीं लेगरूम और नीरूम स्पेस भी औसत ही है।

    इसके अलावा आपको रियर सीट्स पर कितना भी स्पेस मिले लेकिन यहां केवल दो लोग ही आराम से बैठ सकते हैं। हालांकि कम दूरी के लिए आप तीन लोगों को बैठा सकते हैं, मगर फिर इनके कंधे आपस में टकराएंगे और बीच में बैठने वाले पैसेंजर को कंफर्ट महसूस नहीं होगा। लंबी दूरी के दौरान तो तीनों पैसेंजर्स को बिल्कुल कंफर्ट नहीं मिलेगा।

    और देखें

    Kia Sonet Seatbelt

    किआ सोनेट में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल होल्ड असिस्ट, सभी 3-पॉइंट सीटबेल्ट, सीटबेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके बेस वेरिएंट तक में अच्छे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 

    Kia Sonet 360-degree Camera

    इसके टॉप वेरिएंट्स में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है जिसकी कैमरा क्वालिटी काफी अच्छी है और कम रोशनी के दौरान भी कैमरा फीड अटकती नहीं है। 

    Kia Sonet ADAS Camera

    सोनेट में लेवल 1 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम भी दिया गया है, जिसके तहत लेन कीप असिस्ट का फीचर मिलता है जो लेन मार्किंग को आराम से पहचान लेता है और कार को बीच में रखता है।

    इसके अलावा सोनेट में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग भी दी गई है जो अच्छे से काम करती है। हालांकि ये बाइक या साइकिल जैसी छोटी छोटी चीजों को कभी कभी डिटेक्ट नहीं कर पाती है। सोनेट में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल नहीं दिया गया है।

    और देखें

    Kia Sonet Boot Space

    सोनेट में 385 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है जिसमें एक छोटा, एक मीडियम और एक बड़ा सूटकेस रखा जा सकता है। ये बैग्स रखने के बाद आपके पास दो सॉफ्ट बैग्स रखने जितना स्पेस बच जाएगा।

    इसके अलावा यदि आपके पास और भी बैग हैं और बूट में जगह कम है तो आप इसकी रियर सीट्स को 60:40 ​के अनुपात में फोल्ड भी कर सकते हैं।

    और देखें

    Kia Sonet Engine

    स्पेसिफिकेशन  1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल  1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल 1.5-लीटर डीजल 
    पावर  83 पीएस  120 पीएस 116 पीएस 
    टॉर्क  115 एनएम  172 एनएम 250 एनएम 
    ट्रांसमिशन  5-स्पीड एमटी  6-स्पीड मैनुअल 7-स्पीड डीसीटी 6-स्पीड एमटी 

    सोनेट में तीन इंजन: पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। हमनें इसके 1.5 लीटर डीजल 6 स्पीड ऑटोमैटिक मॉडल को ड्राइव किया था और इसकी परफॉर्मेस में हमें कोई कमी नजर नहीं आई।

    ये इंजन काफी रिफाइंड है और अच्छे से रिस्पॉन्स देता है और इसकी पावर डिलीवरी काफी स्मूद और प्रोग्रेसिव है। कम स्पीड में सिटी में इसे आराम से ड्राइव किया जा सकता है। सिटी में आपको इस इंजन से पावर की कोई कमी महसूस नहीं होगी और आप तुरंत ओवरटेक कर सकते हैं और आपको भारी ट्रैफिक में भी एक आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।

    Kia Sonet

    यहां तक कि हाईवे पर भी आपको ओवरटेकिंग के लिए प्लान करने की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको बिना किसी अटकाव के जरूरी पावर मिल जाती है और आप आराम से इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के साथ ड्राइव कर सकते हैं।

    ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इसकी ड्राइविंग काफी बेहतर हो जाती है। इसके गियर स्मूद तरीके से बदलते हैं और इन्हें सिटी में बदलते हुए महसूस किया जा सकता है, मगर हाईवे पर आपको पता नहीं चलता है कि कब गियर बदल गए हैं। स्पोर्टी फील और ज्यादा कंट्रोल के लिए किआ ने इसमें पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं जो कि अच्छा फीचर है।

    इसके तीनों इंजन ऑप्शंस में से आपको किसे चुनना चाहिए? यदि आपके पास बजट कम है और माइलेज की चिंता नहीं है तो आपको  इसका 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन चुनना चाहिए। ये इंजन इसके लोअर और मिड वेरिएंट में दिया गया है जो काफी अच्छा ड्राइव एक्सपीरियंस देता है और माइलेज भी अच्छा देता है।

    Kia Sonet

    यदि आपके लिए परफॉर्मेंस ज्यादा महत्व रखती है और आपको स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहिए तो आप इसका 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन चुन सकते हैं। हालांकि आपको फिर माइलेज से समझौता करना पड़ेगा।

    लेकिन आप परफॉर्मेंस और माइलेज के बीच एक अच्छा मिश्रण चाहते हैं तो आप इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन चुन सकते हैं। हमारे टेस्ट में सोनेट डीजल ऑटोमैटिक को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 12.43 सेकंड्स लगे और इसने सिटी में 12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दिया।

    और देखें

    सोनेट के राइड कंफर्ट से आपको कोई परेशानी नहीं आएगी। इसके सस्पेंशंस काफी स्टिफ है, मगर पैसेंजर्स को पूरा कंफर्ट मिलता है। सिटी में खराब सड़कों या गड्ढों का सामना ये आराम से कर लेते हैं और आपको थोड़ा मूवमेंट महसूस होता है।

    Kia Sonet X-Line

    जब आप तेज स्पीड में किसी गड्ढे के ऊपर से गुजरते हैं तो समय-समय पर आपको सस्पेंशंस की आवाज आती रहती है। यदि आप ऐसा नहीं चाहते हैं तो फिर आप कार की स्पीड को कम कर लें।

    Kia Sonet X-Line

    यहां तक कि हाईवे पर भी इसमें कंफर्ट बना रहता है, क्योंकि ये स्टेबल रहती है। घाट पर ड्राइव करते वक्त आपका आत्मविश्वास बना रहता है, मगर तीखा मोड़ आने पर बॉडी रोल होता है जो कि नोटिस में नहीं आता है। हालांकि हाई स्पीड पर ब्रेकिंग से आपको उतना कॉन्फिडेंस नहीं मिलता है क्योंकि ये अनस्टेबल हो जाती है।

    और देखें

    किआ सोनेट एक अच्छे लुक वाली कार है जिसका केबिन काफी प्रीमियम है और इसमें काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आपको फन टू ड्राइव परफॉर्मेंस भी मिलता है और इसकी राइड क्वालिटी भी काफी कंफर्टेबल है। ये कार काफी मोर्चो पर अच्छी है, मगर इसमें कुछ चीजें और बेहतर हो सकती थी जिससे ये एक बढ़िया पैकेज बन सकती थी।

    Kia Sonet

    सोनेट का रियर सीट एक्सपीरियंस उतना अच्छा नहीं है और आपको थोड़ी बहुत कमियां नजर आएंगी।

    वैसे तो ये एक अच्छी कार है, मगर ये छोटी फैमिली के लिए अच्छी है। यदि आपकी फैमिली बड़ी है तो आप इसी सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और टाटा नेक्सन जैसी दूसरी कार ले सकते हैं जिनमें अच्छा रियर सीट एक्सपीरियंस मिलता है।

    Kia Sonet

    सोनेट एक छोटी कार है मगर इसकी कीमत ज्यादा है। सोनेट के टॉप वेरिएंट के मुकाबले आप चाहे तो इस सेगमेंट से ऊपर किआ सेल्टोस का मिड वेरिएंट ले सकते हैं जिसमें आपको ज्यादा स्पेस और बेहतर रोड प्रजेंस मिलेगी।

    छोटी फैमिली के लिए किआ सोनेट एक शानदार कार है जिससे आपको कोई शिकायत नहीं रहेगी। यदि आप अपनी छोटी फैमिली के लिए एक फीचर लोडेड कार चाहते हैं तो फिर आपको कीमत की चिंता नहीं करनी चाहिए और सोनेट को चुनना चाहिए।

    और देखें

    किया सोनेट‎‌ कलर

    भारत में किया सोनेट‎‌ निम्न कलर में उपलब्ध है। कारदेखो पर अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ कार की फोटो देखें।

    • सोनेट‎‌ ग्लेशियर व्हाइट पर्ल कलरग्लेशियर व्हाइट पर्ल
    • सोनेट‎‌ मैग्मा रेड withaurora ब्लैक पर्ल कलरमैग्मा रेड withaurora ब्लैक पर्ल
    • सोनेट‎‌ क्लियर व्हाइट कलरक्लियर व्हाइट
    • सोनेट‎‌ प्यूटर ऑलिव कलरप्यूटर ऑलिव
    • सोनेट‎‌ ऑरोरा ब्लैक पर्ल कलरऑरोरा ब्लैक पर्ल
    • सोनेट‎‌ मैट ग्रेफाइट कलरमैट ग्रेफाइट
    • सोनेट‎‌ इम्पीरियल ब्लू कलरइम्पीरियल ब्लू
    • सोनेट‎‌ मैग्मा रेड कलरमैग्मा रेड
    • सोनेट‎‌ ऑरोरा ब्लैक पर्ल के साथ ग्लेशियर व्हाइट पर्ल कलरऑरोरा ब्लैक पर्ल के साथ ग्लेशियर व्हाइट पर्ल
    • सोनेट‎‌ ग्रेविटी ग्रे कलरग्रेविटी ग्रे

    comparing किया सोनेट‎‌ rivals

    किया सोनेट‎‌
    किया सोनेट‎‌
    Rs.7.45 - 14.36 लाख*
    हुंडई वेन्यू
    हुंडई वेन्यू
    Rs.8 - 15.83 लाख*
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    मारुति सुजुकी ब्रेजा
    Rs.7.50 - 13.71 लाख*
    टाटा नेक्सन
    टाटा नेक्सन
    Rs.7.40 - 14.52 लाख*
    हुंडई बेयोन
    हुंडई बेयोन
    Rs.10 - 18.15 लाख*
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ
    Rs.7.79 - 15.04 लाख*
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स
    Rs.6.90 - 12.03 लाख*
    स्कोडा कायलाक
    स्कोडा कायलाक
    Rs.7.59 - 13.09 लाख*
    रेटिंग4.4User Review (304)4.6User Review (101)4.5User Review (42)4.6User Review (884)नहीं ratings4.6User Review (425)4.5User Review (810)4.6User Review (328)
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिकऑटोमेटिक / मैनुअलऑटोमेटिक / मैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकऑटोमेटिक / मैनुअलमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिकमैनुअल / ऑटोमेटिक
    इंजन998 सीसी - 1493 सीसी998 सीसी - 1493 सीसी998 सीसी - 1462 सीसी1199 सीसी - 1497 सीसी1497 सीसी1197 सीसी - 1498 सीसी998 सीसी - 1197 सीसी999 सीसी
    फ्यूल टाइपडीजल / पेट्रोलडीजल / पेट्रोलपेट्रोल / सीएनजीडीजल / पेट्रोल / सीएनजीपेट्रोलडीजल / पेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल / सीएनजीपेट्रोल
    पावर81.8 - 118 बीएचपी82 - 118 बीएचपी86.63 - 109 बीएचपी99 - 118.27 बीएचपी113.18 बीएचपी109.96 - 128.73 बीएचपी76.43 - 98.69 बीएचपी114 बीएचपी
    माइलेज18.4 से 24.1 किमी/लीटर17.9 से 20.99 किमी/लीटर19.96 से 21.09 किमी/लीटर17.01 से 24.08 किमी/लीटर17.2 से 18.6 किमी/लीटर21.2 किमी/लीटर20.01 से 22.89 किमी/लीटर19.05 से 19.68 किमी/लीटर
    बूट स्पेस385 लीटर375 लीटर-382 लीटर-364 लीटर308 लीटर446 लीटर
    एयरबैग66666666
    वर्तमान में देख रहे हैंसोनेट‎‌ बनाम वेन्यूसोनेट‎‌ बनाम ब्रेजासोनेट‎‌ बनाम नेक्सनसोनेट‎‌ बनाम बेयोनसोनेट‎‌ बनाम एक्सयूवी 3एक्सओसोनेट‎‌ बनाम फ्रॉन्क्ससोनेट‎‌ बनाम कायलाक

    किया सोनेट‎‌ वीडियो

    • पूर्ण वीडियो
    • Is the Kia Sonet premium?

      Is the Kia सोनेट‎‌ premium?

    • How is the space inside?

      How आईएस the space inside?

    • GT Line vs X-Line compared!

      जीटी लाइन vs X-Line compared!

    • What's new in the Sonet?

      the Sonet? में What's नई

    • Kia Sonet Facelift Unveiled | All Changes Detailed | #in2mins2:11
      Kia Sonet Facelift Unveiled | All Changes Detailed | #in2mins
      2 साल पहले40.7K व्यूज
    • Kia Sonet Facelift 2024 vs Nexon, Venue, Brezza and More! | #BuyOrHold6:33
      Kia Sonet Facelift 2024 vs Nexon, Venue, Brezza and More! | #BuyOrHold
      2 साल पहले458.2K व्यूज
    • Kia Sonet Facelift 2024 vs Nexon, Venue, Brezza and More! | #BuyOrHold6:33
      Kia Sonet Facelift 2024 vs Nexon, Venue, Brezza and More! | #BuyOrHold
      2 साल पहले44.2K व्यूज
    • 2024 Kia Sonet X-Line Review In हिंदी: Bas Ek Hi Shikayat13:06
      2024 Kia Sonet X-Line Review In हिंदी: Bas Ek Hi Shikayat
      2 साल पहले121.1K व्यूज
    • Citroen Basalt vs Kia Sonet: Aapke liye ye बहतर hai!14:38
      Citroen Basalt vs Kia Sonet: Aapke liye ye बहतर hai!
      1 साल पहले71.1K व्यूज

    किया सोनेट‎‌ 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • आर्टिकल्स जरूर पढ़ें
    • रोड टेस्ट
    • किया सोनेट  : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      किया सोनेट : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      किया सोनेट लॉन्च हो गई है। जिस तरह से कंपनी की पहली कार सेल्टोस को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और उसके बाद कार्निवल एमपीवी को सराहा गया, ठीक उसी तरह सोनेट से भी इसी तरह की उम्मीद की जा रही है।

      भानुon सितंबर 18, 2020

    explore किया सोनेट‎‌ दूसरा hand कारें

    • किया सोनेट‎‌ एचटीएक्स टर्बो डीसीटी
      किया सोनेट‎‌ एचटीएक्स टर्बो डीसीटी
      Rs9.97 लाख
      202534,241किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया सोनेट‎‌ एचटीके (ओ)
      किया सोनेट‎‌ एचटीके (ओ)
      Rs8.20 लाख
      202511,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया सोनेट‎‌ एचटीके (ओ) टर्बो आईएमटी
      किया सोनेट‎‌ एचटीके (ओ) टर्बो आईएमटी
      Rs8.95 लाख
      20256,700किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया सोनेट‎‌ एचटीके प्लस
      किया सोनेट‎‌ एचटीके प्लस
      Rs8.75 लाख
      20259,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया सोनेट‎‌ एचटीके
      किया सोनेट‎‌ एचटीके
      Rs9.00 लाख
      202520,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया सोनेट‎‌ एचटीएक्स टर्बो डीसीटी
      किया सोनेट‎‌ एचटीएक्स टर्बो डीसीटी
      Rs11.00 लाख
      202520,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया सोनेट‎‌ एचटीके (ओ)
      किया सोनेट‎‌ एचटीके (ओ)
      Rs8.00 लाख
      202510,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया सोनेट‎‌ एचटीएक्स टर्बो डीसीटी
      किया सोनेट‎‌ एचटीएक्स टर्बो डीसीटी
      Rs10.50 लाख
      202510,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया सोनेट‎‌ एचटीके प्लस
      किया सोनेट‎‌ एचटीके प्लस
      Rs8.25 लाख
      202414,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • किया सोनेट‎‌ जीटीएक्स टर्बो डीसीटी
      किया सोनेट‎‌ जीटीएक्स टर्बो डीसीटी
      Rs10.84 लाख
      202422,801किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    किया सोनेट‎‌ यूज़र रिव्यू

    4.4/5
    पर बेस्ड304 यूजर रिव्यू
    रिव्यू लिखें और 1000 रुपये जीतें
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (304)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (93)
    • कंफर्ट (120)
    • माइलेज (98)
    • इंजन (69)
    • इंटीरियर (65)
    • स्पेस (37)
    • कीमत (64)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • m
      mihir baranwal on नवंबर 03, 2026
      5
      Value For Money
      Awesome styling and stance. Diesel rocket with good mileage, fun to drive car. The suspension is stiff side and it has rear AC vents. Honestly the handling at higher speed is really impressive and the build quality is also good. Boot space and ground clearance helps to go a bit off road as well. So overall it's fun to drive.
      और देखें
    • g
      govind suthar bhai on अक्टूबर 29, 2026
      5
      KIY Sonet Ka Sandar Car Hai
      Kya Sonet ek super car hai mileage ki baat karein to gadi ka jawab nahin hai bahut acha mileage hai pick up bahut achcha hai, Kia sonet ka interior bhi acha hai, perfomance bhi kafi achi hai, dusri gadi Mahindra XUV 3xo se bhi bahut acchi hai, maine bahut gadi chalayi Kia ki gadi chalane mein maja kuchh aur ata hai, overall achi car hai.
      और देखें
    • s
      saurabh bhatt on अक्टूबर 26, 2026
      4.3
      About The Car
      Its really a budget friendly feature loaded car, and its feature are really amazing the comfort provided by kia is so good and the performance for family and for fun both are really amazing, every single acceleration is fun to drive the height and the single panel sunroof is giving some good look to car and its really amazing.
      और देखें
    • a
      akshat on अक्टूबर 20, 2026
      4.7
      Feature Loaded Car, Best In This Price Segment
      A full feature loaded car, with really great looks. Best in this price segment, just the average is a little bit low but that can be negotiated, we get push start stop button, rear AC vents, sunglass holder, the screen is very cool, just the buttons near the screen used to control are a bit less attractive, could have been better. And the outside looks of the car is really the coolest in this price range, specially in black colour.
      और देखें
    • a
      arsh kalal on अक्टूबर 20, 2026
      5
      Value For Money Car
      Small footprint, big personality. Sonet vibes. Aggressive design, compact size, big attitude. Turning heads wherever it rolls. Punchy diesel, smooth moves, and highway maximum features per square inch. Starting the AC from my phone before stepping in is the ultimate flex. (Inspired by owner reviews The Kia Sonet is best described by real owners and auto reviewers as a pocket rocket with an SUV stance and maximum features.
      और देखें
    • अधिक देखें

    किया सोनेट‎‌ माइलेज

    किया सोनेट‎‌ का माइलेज 18.4 से 24.1 किमी/लीटर है। डीजल मॉडल का माइलेज 19 किमी/लीटर से 24.1 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ के बीच है। पेट्रोल मॉडल का माइलेज 18.4 किमी/लीटर मैनुअल/ऑटोमैटिक के साथ है।

    फ्यूल टाइपट्रांसमिशनएआरएआई माइलेज
    डीजलमैनुअल24.1 किमी/लीटर
    डीजलऑटोमेटिक24.1 किमी/लीटर
    पेट्रोलमैनुअल18.4 किमी/लीटर
    पेट्रोलऑटोमेटिक18.4 किमी/लीटर
    Ask Questionक्या आप उलझन में हैं?

    अपना प्रश्न पूछें और 48 घंटों के भीतर जवाब पाएं।

      किया सोनेट‎‌ प्रश्न और उत्तर

      • हाल ही में पूछे गए सवाल
      Q ) किया सोनेट‎‌ की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?
      A ) दिल्ली में सोनेट‎‌ की ऑन-रोड कीमत 8,42,012 से शुरू होती है।इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस चार्ज भी शामिल है |
      Q ) किया सोनेट‎‌ पर नवंबर महीने में चल रहे लेटेस्ट ऑफर्स कौन से हैं?
      A ) नवंबर 2026 के महीने में दिल्ली में किया सोनेट‎‌ पर 1 ऑफ़र उपलब्ध है।
      Q ) सोनेट‎‌ और वेन्यू में से कौनसी कार ज्यादा बेहतर है ?
      A ) सोनेट‎‌ की कीमत 7.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम और वेन्यू की कीमत 8 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. दोनों कारों को प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन के आधार पर यहां कंपेयर करें।.
      Q ) किया सोनेट‎‌ के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?
      A ) 60 महीनों की अवधि के लिए 7.91 Lakh लाख रुपये के लोन पर 9.8% की ब्याज दर से किया सोनेट‎‌ की ईएमआई ₹16,723 रुपये प्रति माह होगी और इसके लिए आपको ₹88,000 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा।
      Ashu Rohatgi asked on 8 Apr 2025
      Q ) Stepney tyre size for sonet
      By CarDekho Experts on 8 Apr 2025

      A ) For information regarding spare parts, we suggest contacting your nearest author...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Dileep asked on 16 Jan 2025
      Q ) 7 seater hai
      By CarDekho Experts on 16 Jan 2025

      A ) No, the Kia Sonet is not available as a 7-seater. It is a compact SUV that comes...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Vedant asked on 14 Oct 2024
      Q ) Kia sonet V\/S Hyundai creta
      By CarDekho Experts on 14 Oct 2024

      A ) When comparing the Kia Sonet and Hyundai Creta, positive reviews often highlight...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Srijan asked on 14 Aug 2024
      Q ) How many colors are there in Kia Sonet?
      By CarDekho Experts on 14 Aug 2024

      A ) Kia Sonet is available in 10 different colours - Glacier White Pearl, Sparkling ...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answer
      Vikas asked on 10 Jun 2024
      Q ) What are the available features in Kia Sonet?
      By CarDekho Experts on 10 Jun 2024

      A ) The Kia Sonet is available with features like Digital driver’s display, 360-degr...और देखें

      Reply on this answerसभी देखें Answers (2)
      प्रशन
      calculate सोनेट‎‌ ईएमआई
      आपकी मासिक ईएमआई
      ₹19,979ईएमआई में संशोधन
      48 महीनों के लिए 9.8% की दर से ब्याज की गणना की गई है
      Emi
      ईएमआई ऑफर देखें
      किया सोनेट‎‌ ब्रोशर
      प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन की विस्तृत जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें।
      download brochure
      ब्रोशर डाउनलोड करें

      किया सोनेट‎‌ में ऑन रोड प्राइस पॉपुलर cities

      सिटीओन रोड कीमत
      बैंगलोरRs.9.03 - 17.89 लाख*
      मुंबईRs.8.70 - 17.25 लाख*
      पुणेRs.8.70 - 17.25 लाख*
      हैदराबादRs.8.93 - 17.63 लाख*
      चेन्नईRs.8.85 - 17.78 लाख*

      ट्रेंडिंग किया कारें

      पॉपुलर एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      सभी लेटेस्ट एसयूवी कारें देखें

      पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारें

      दिवाली ऑफर पाएं
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है