• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया कैरेंस ईवी भारत में 2025 तक होगी लॉन्च

    किया ने इंडिया-सेंट्रिक ईवी लॉन्च करने की घोषणा 2022 में की थी। इस इलेक्ट्रिक कार को 2025 तक उतारा जा सकता है।  इंडिया-सेंट्रिक ईवी कैरेंस ईवी होगी जो कि एक इलेक्ट्रिक एमपीवी कार है। यह किया की 2027 तक लॉन्च होने वाली 15 इलेक्ट्रिक कारों का हिस्सा होगी।  इसमें ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले, सनरूफ और एडीएएस जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं।  भारत में इसे 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती हैं। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 08, 2024 19:23 ist
    info icon
    published onApr 08, 2024 19:23 IST
    last updated onApr 08, 2024 19:23 IST
    339 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens EV confirmed for India

    किया ने इंडिया-सेंट्रिक ईवी लॉन्च करने की घोषणा 2022 में की थी। इस इलेक्ट्रिक कार को 2025 तक उतारा जा सकता है। 

    इंडिया-सेंट्रिक ईवी कैरेंस ईवी होगी जो कि एक इलेक्ट्रिक एमपीवी कार है।

    यह किया की 2027 तक लॉन्च होने वाली 15 इलेक्ट्रिक कारों का हिस्सा होगी। 

    इसमें ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले, सनरूफ और एडीएएस जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    भारत में इसे 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती हैं। 

    किया ने 2024 इन्वेस्टर डे मीट के दौरान अपने फ्यूचर प्लांस की घोषणा की है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह भारतीय बाजार के लिए कैरेंस ईवी को तैयार करने पर काम कर रही है। किया कैरेंस ईवी से  इंडिया-सेंट्रिक रिक्रेशनल ईवी के तौर पर सबसे पहले 2022 में पर्दा उठा था, माना जा रहा था कि यह केरेंस की तरह थ्री-रो एसयूवी कार हो सकती है। वर्तमान में किया ईवी6 कंपनी की भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध इकलौती इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी फ्लैगशिप किया ईवी9 एसयूवी को 2024 के आखिर में उतारेगी। 

    अनुमानित पावरट्रेन  

    Kia EV

    कंपनी ने फिलहाल अपकमिंग कैरेंस ईवी की पावरट्रेन डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह गाड़ी सिंगल मोटर सेटअप के साथ 400 से 500 किलोमीटर के आसपास की रेंज तय कर सकती है। यह अपकमिंग कार डीसी फ़ास्ट चार्जिंग और व्हीकल-2-लोड फंक्शन को सपोर्ट कर सकती है। 

    नए मॉडल्स का होगी हिस्सा 

    Kia EV5

    कैरेंस ईवी किया के ग्लोबल लाइनअप का हिस्सा होगी जिसे 2027 तक उतारा जाएगा। इन 15 इलेक्ट्रिक कारों (ईवी5 समेत) की लॉन्चिंग अलग-अलग मार्केट के लिए कंफर्म हो गई है। इलेक्ट्रिक और इंटरनल कंबशन इंजन (आईसीई) दोनों मॉडल्स का प्रोडक्शन ग्लोबल लेवल पर किया की 13 फ़ैक्ट्री में किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के दो ईवी-स्पेसिफिक प्लांट का संचालन साउथ कोरिया में भी होगा।  

     फीचर लोडेड कार हो सकती है

    Kia Carens cabin

    इस इलेक्ट्रिक एमपीवी कार में स्टैंडर्ड कैरेंस वाले कई फीचर्स दिए जा सकते हैं जिनमें ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले (इन्फोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 10.25 इंच), वायरलेस फोन चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और सनरूफ शामिल हो सकते हैं।  

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। कैरेंस ईवी में कई एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    संभावित लॉन्च व कीमत 

    अनुमान है कि किया कैरेंस ईवी को 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एमपीवी कार साबित हो सकती है। इसकी कीमत 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं रहेगा, लेकिन यह बीवाईडी ईवी6 के मुकाबले ज्यादा सस्ता ऑप्शन साबित होगी। अनुमान है कि मारुति भी भारत में इलेक्ट्रिक एमपीवी कार लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसे 2026 से पहले नहीं उतारा जाएगा। यदि आप हाइब्रिड ऑप्शन लेना चाहते हैं तो टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस या मारुति इन्विक्टो को चुन सकते हैं।  

    यह भी पढ़ें : मार्च 2024 सेल्स रिपोर्ट : टाटा पंच बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, जानिए बाकी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • पॉपुलर
    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है