• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की आधिकारिक बुकिंग हुई शुरू

    किआ की पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार तीन वेरिएंट और दो बैटरी पैक विकल्प में उपलब्ध है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 22, 2025 11:16 ist
    info icon
    published onJul 22, 2025 11:16 IST
    last updated onJul 22, 2025 11:16 IST
    165 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carens Clavis Ev official bookings commence across India

    किआ मोटर्स ने अपनी पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार कैरेंस क्लाविस ईवी की बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं तो अपने नजदीकी किआ डीलरशिप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक करवा सकते हैं। किआ कैरेंस क्लाविस ईवी की कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। यहां देखिए इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में क्या कुछ खास मिलता है:

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी डिजाइन

    Kia Carens Clavis EV front

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का डिजाइन आईसीई पावर्ड मॉडल जैसा है, लेकिन इसमें कुछ ईवी-स्पेसिफिक एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इसे अलग दिखाते हैं। इसमें रेगुलर मॉडल की तरह क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और ट्राएंगुलर एलईडी हेडलाइट दी गई है, जबकि बदलाव के तौर पर पूरी चौड़ाई तक फैली लाइट बार, इसके नीचे एक चार्जिंग पोर्ट और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसे एक्टिव एयर फ्लैप दिए गए हैं।

    Kia Carens Clavis EV side and rear

    साइड से यह रेगुलर मॉडल जैसी है, यहां इसमें रूफ रेल्स और बॉडी क्लेडिंग दी गई है जो इसे शानदार लुक देती है। राइडिंग के लिए इसमें 17-इंच एयरोडायनामिक डिजाइन अलॉय व्हील दिए गए हैं जो इसके लुक को और निखारते हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स को बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें एक नया हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप दिया गया है।

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी केबिन

    Kia Carens Clavis EV interior

    कैरेंस क्लाविस ईवी का केबिन आईसीई पावर्ड मॉडल जैसा है और इसमें वैसा ही डैशबोर्ड लेआउट और दो स्क्रीन सेटअप दिया गया है। हालांकि बदलाव के तौर पर इसमें नई ड्यूल-टोन व्हाइट और ग्रे कलर केबिन थीम दी गई है, जो केबिन में खुलेपन का अहसास कराती है। हालांकि रेगुलर क्लाविस जहां 6 और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, वहीं कैरेंस क्लाविस ईवी को केवल 7 सीटर लेआउट में पेश किया गया है।

    यह भी पढ़ें: किआ कैरेंस क्लाविस ईवी के बेस वेरिएंट एचटीके प्लस में क्या कुछ मिलता है खास, तस्वीरों के जरिए डालिए एक नजर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी फीचर और सेफ्टी

    Kia Carens Clavis EV gets ventilated front seats

    कैरेंस क्लाविस ईवी के टॉप फीचर में एक 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, आगे वेंटिलेटेड सीटें, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, और एक वायरलेस फोन चार्जर शामिल है। इसमें एक ईवी-स्पेसिफिक व्हीकल टू लोड (वी2एल) टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए कैरेंस क्लाविस ईवी में 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360 डिग्री कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    कैरेंस क्लाविस ईवी को आप 42 केडब्ल्यूएच और 51.2 केडब्ल्यूएच दो बैटरी पैक विकल्प में खरीद सकते हैं। यहां देखिए इसकी सभी विशेषताएं:

     

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी स्टैंडर्ड रेंज

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी एक्सटेंडेड रेंज

    बैटरी पैक

    42 केडब्ल्यूएच

    51.4 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    पावर

    135 पीएस

    171 पीएस

    टॉर्क

    255 एनएम

    255 एनएम

    फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2)

    404 किलोमीटर

    490 किलोमीटर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी कंपेरिजन

    Kia Carens Clavis EV side profile

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी का सीधा मुकाबला बीवाईडी ईमैक्स 7 से है, इसे अलावा इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और मारुति इनविक्टो के इलेक्ट्रिक विकल्प के रूप में भी चुना जा सकता है। प्राइस के मोर्चे पर इसकी टक्कर टाटा कर्व ईवी, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई 6 और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी कार से भी है।

    was this article helpful ?

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया कैरेंस क्लाविस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है