• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई वरना फेसलिफ्ट में मिलेगा क्रेटा एसयूवी वाला वॉइस एक्टिवेटेड कनेक्टेड टेक्नोलॉजी फीचर

    हुंडई वरना फेसलिफ्ट (Hyundai Verna Facelift) के भारत में मार्च के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी प्राइस मौजूदा वरना सेडान (Verna Sedan) के आसपास हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 17, 2020 13:49 ist
    info icon
    published onMar 17, 2020 13:49 IST
    last updated onMar 17, 2020 13:49 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में एक अप्रैल 2020 से बीएस6 नॉर्म्स लागू होने जा रहे हैं। हुंडई (Hyundai) की योजना इससे पहले फेसलिफ्ट वरना (Facelift Verna) को भारत में लॉन्च करने की है। इसे मार्च के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। 2020 वरना को मैकेनिकल और कॉस्मेटिक अपडेट देने के अलावा कंपनी इसमें ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी शामिल करेगी। इसमें ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी के तहत मिलने वाले फीचर्स क्रेटा से मिलते-जुलते होंगे। 

    वरना फेसलिफ्ट में ई-सिम एंबेड ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी दी जाएगी जो स्मार्टफोन के जरिए कार को कनेक्ट करने में मदद करेगी। उम्मीद है कि हुंडई यह सुविधा शुरूआती तीन सालों के लिए इसमें मुफ्त दे सकती है। नई वरना (New Verna) में ब्लूलिंक टेक्नोलॉजी के तहत कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे, ये जानेंगे यहां:-

    2020 Hyundai Verna front 

    हुंडई की इस 5-सीटर सेडान कार को केवल स्मार्टफोन के जरिये ही नहीं बल्कि स्मार्टवॉच से भी कनेक्ट किया जा सकेगा। पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिहाज से इसमें क्रैश नोटिफिकेशन, एसओएस, आरएसए, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रैकिंग, इंजन इम्मोबिलाइज़ेशन, रिमोट लोकेशन एक्सेस और अलर्ट पुलिस जैसे फीचर्स मिलेंगे। कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए इसमें इंजन स्टार्ट-स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल, डोर लॉक एंड अनलॉक, हॉर्न एंड लाइट, व्हीकल और एयर प्यूरीफायर ऑपरेशन दिए जाएंगे।     

    यह भी पढ़ें : इस मामले में क्रेटा 2020 जैसी होगी हुंडई की यह कार, जल्द होगी लॉन्च

    इस अपकमिंग कार में ब्लूलिंक वॉइस कमांड फीचर भी मिलेगा जो सीट वेंटिलेशन को कंट्रोल करने, सनरूफ को खोलने व बंद करने, पब्लिक हॉलिडे को चेक करने और क्रिकेट के लाइव अपडेट्स को देखने में मदद करेगा। आपको बता दें कि यह सभी फीचर्स नई क्रेटा में भी उपलब्ध हैं। ऐसे में आप इन फीचर्स की विस्तृत जानकारी यहां प्राप्त कर सकते हैं।  

    2020 Hyundai Verna rear 

    2020 वरना में नई क्रेटा वाले 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल दिए जाएंगे। वहीं, वेन्यू वाला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी इसमें मिलेगा। 

    नई वरना की प्राइस रेगुलर मॉडल के आसपास हो सकती है। वर्तमान में इसकी कीमत 8 लाख रुपए से 14 लाख रुपए के बीच है। सेगमेंट में इसका कम्पेरिज़न 2020 होंडा सिटी, मारुति सियाज़, स्कोडा रैपिड और फोक्सवैगन वेंटो से होगा।

    यह भी पढ़ें : हुंडई वरना फेसलिफ्ट के वेरिएंट्स, इंजन और कलर ऑप्शन की जानकारी आई सामने, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई वरना 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है