• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब हुंडई ग्रैंड आई10 निओस के एस्टा वेरिएंट के साथ भी मिलेगा एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन, जानें प्राइस

    निओस के पेट्रोल बेस वेरिएंट (एरा) को छोड़कर अब इसके सभी पेट्रोल वेरिएंट्स के साथ एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 02, 2020 15:26 ist
    info icon
    published onMar 02, 2020 15:26 IST
    last updated onMar 02, 2020 15:26 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Grand i10 Nios rear

    हुंडई इंडिया (Hyundai) ने अपनी ग्रैंड आई10 निओस (Grand i10 Nios) के टॉप पेट्रोल वेरिएंट 'एस्टा' को ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) से लैस कर दिया है। कंपनी ने एस्टा एएमटी वेरिएंट की प्राइस 7.67 लाख रुपये रखी है। वहीं, इसके मैनुअल वेरिएंट की कीमत 7.18 लाख रुपये है। ऐसे में दोनों ही वेरिएंट्स के बीच अंतर कुल 49,000 रुपये का है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले हुंडई ने निओस का टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट भी लॉन्च किया था। 

    Hyundai Grand i10 Nios AMT gearbox

    इससे पहले कंपनी एएमटी ऑप्शन केवल मैग्ना और स्पोर्टज़ वेरिएंट्स में ही देती थी। इनकी कीमतें क्रमशः 6.42 लाख रूपए  और 7.03 लाख रुपये है। गाड़ी में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दिया गया है। यह इंजन 84 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यदि आप 1.2-लीटर डीजल इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन चाहते हैं तो ये ऑप्शन केवल आपको ग्रैंड आई10 निओस के स्पोर्टज़ वेरिएंट में ही मिलेगा। निओस का 1.2-लीटर डीजल इंजन 75 पीएस और 190 एनएम का पावर आउटपुट जनरेट करता है।  

    Hyundai Grand i10 Nios petrol engine

    साथ ही पढ़ेंऑन-रोड कितना माइलेज देता है हुंडई ऑरा का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वर्जन, जानें यहां

    इस 5-सीटर कार के टॉप एस्टा एएमटी वेरिएंट की प्राइस मैग्ना एएमटी और स्पोर्टज़ एएमटी के मुकाबले क्रमशः 1.25 लाख रुपये और 64,000 रुपये ज्यादा है। वहीं, स्पोर्टज़ एएमटी डीजल वेरिएंट की कीमत 7.90 लाख रुपये है। 

    बता दें कि हुंडई आगामी महीनों में अपनी कई नई कारों को भी लॉन्च करने वाली है। कंपनी की सबसे पहली लॉन्च होने वाली कार सेकंड-जनरेशन क्रेटा (Second-Generation Creta) होगी, जिसे भारत में 17 मार्च 2020 को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, हुंडई अपनी वरना फेसलिफ्ट को अप्रैल 2020 और तीसरी जनरेशन की आई20 (third-generation i20) को मिड-2020 तक उतारेगी। 

    ध्यान दें: यहां बताई गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है। 

    यहां जानें ग्रैंड आई10 निओस की ऑन-रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    K
    kuldeep malviya
    Mar 2, 2020, 11:46:15 PM

    car ka pickup nahi he this is a very bad car

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on हुंडई ग्रैंड आई10 निओस 2019-2023

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है