• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • Hyundai i20 2020-2023
    बंद कर दिया गया on sep, 2023

    हुंडई आई20 2020-2023

    4.1527 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 7.46 लाख - 11.88 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2023
    पुरानी हुंडई आई20 कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in फरवरी 2026
    हुंडई आई20
    6 - 10.63 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी हुंडई आई20 2020-2023 कार

    • हुंडई आई20 स्पोर्टज ऑप्शनल
      हुंडई आई20 स्पोर्टज ऑप्शनल
      Rs7.95 लाख
      2026150किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 स्पोर्टज़
      हुंडई आई20 स्पोर्टज़
      Rs6.99 लाख
      20259,800किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 स्पोर्टज ऑप्शनल आईविटी
      हुंडई आई20 स्पोर्टज ऑप्शनल आईविटी
      Rs8.30 लाख
      20255,900किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 एस्टा
      हुंडई आई20 एस्टा
      Rs9.27 लाख
      202510,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 एस्टा ऑप्शनल आईवीटी
      हुंडई आई20 एस्टा ऑप्शनल आईवीटी
      Rs10.56 लाख
      20255,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 स्पोर्टज़ आईवीटी
      हुंडई आई20 स्पोर्टज़ आईवीटी
      Rs7.75 लाख
      202423,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 स्पोर्टज़
      हुंडई आई20 स्पोर्टज़
      Rs7.00 लाख
      202432,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 एस्टा
      हुंडई आई20 एस्टा
      Rs7.45 लाख
      202352,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 एस्टा ऑप्ट
      हुंडई आई20 एस्टा ऑप्ट
      Rs7.51 लाख
      202350,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • हुंडई आई20 एस्टा
      हुंडई आई20 एस्टा
      Rs6.78 लाख
      202324,428किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    हुंडई आई20 2020-2023 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन998 सीसी - 1493 सीसी
    पावर81.8 - 118.41 बीएचपी
    टॉर्क114.74 एनएम - 240.26 एनएम
    ट्रांसमिशनमैनुअल / ऑटोमेटिक
    माइलेज19.65 से 25 किमी/लीटर
    फ्यूलपेट्रोल / डीजल

    हुंडई आई20 2020-2023 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    आई20 2020-2023 मैग्ना(बेस मॉडल)1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर7.46 लाख* 
    आई20 2020-2023 मैग्ना बीएस61197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर7.46 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्टज़1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर8.08 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्ट्ज बीएस61197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर8.08 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्टज ड्यूल टोन1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर8.23 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्टज डीटी बीएस61197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर8.23 लाख* 
    आई20 2020-2023 मैग्ना डीजल(बेस मॉडल)1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25 किमी/लीटर8.43 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्टज़ टर्बो आईएमटी998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर8.88 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्टज़ आईवीटी डीटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.65 किमी/लीटर8.99 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा बीएस61197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर9.04 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्टज़ टर्बो आईएमटी डीटी998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20.25 किमी/लीटर9.04 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा डीटी1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर9.08 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर9.09 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्टज़ आईवीटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.65 किमी/लीटर9.11 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्ट्ज आईवीटी बीएस61197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.65 किमी/लीटर9.11 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्टज़ डीजल ड्यूल टोन1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25 किमी/लीटर9.24 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्टज़ डीज़ल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25 किमी/लीटर9.29 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्ट1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर9.77 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल बीएस61197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर9.77 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल ड्यूल टोन1197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर9.92 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल डीटी बीएस61197 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 21 किमी/लीटर9.92 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा आईवीटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.65 किमी/लीटर9.95 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा टर्बो आईएमटी998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर10.09 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा आईवीटी डीटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.65 किमी/लीटर10.10 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्ट्ज डीसीटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर10.16 लाख* 
    आई20 2020-2023 स्पोर्ट्ज टर्बो डीसीटी बीएस6998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर10.16 लाख* 
    आई20 2020-2023 एन6 आईएमटी998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर10.19 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा टर्बो आईएमटी ड्यूल टोन998 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 20 किमी/लीटर10.20 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा टर्बो डीसीटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.28 किमी/लीटर10.81 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल आईवीटी1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.65 किमी/लीटर10.81 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल आईविटी बीएस61197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.65 किमी/लीटर10.81 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल डीजल1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25 किमी/लीटर10.84 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा टर्बो डीसीटी ड्यूल टोन998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.28 किमी/लीटर10.96 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल आईवीटी ड्युअल टोन1197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.65 किमी/लीटर10.96 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल आईवीटी डीटी बीएस61197 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 19.65 किमी/लीटर10.96 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल डीजल ड्यूल टोन(टॉप मॉडल)1493 सीसी, मैनुअल, डीजल, 25 किमी/लीटर10.99 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल टर्बो डीसीटी998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.28 किमी/लीटर11.73 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल टर्बो डीसीटी बीएस6998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.28 किमी/लीटर11.73 लाख* 
    आई20 2020-2023 एस्टा ऑप्शनल टर्बो डीसीटी ड्यूल टोन998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.28 किमी/लीटर11.88 लाख* 
    एस्टा ऑप्शनल टर्बो डीसीटी डीटीबीएस6(टॉप मॉडल)998 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 20.28 किमी/लीटर11.88 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 रिव्यू

    जब हमने पहली बार हुंडई आई20 के 2020 माडॅल को देखा तो ये हमें काफी आकर्षक लगी। इसके बाद इसकी फीचर लिस्ट और पावरट्रेन ऑप्शंस के बारे में जानने के बाद तो हमें ये अंदाजा हो ही गया था कि इसकी प्राइस सेगमेंट की दूसरी कारों से ज्यादा होने वाली है। आखिरकार इसकी प्राइस से पर्दा उठा और फिर इसे खरीदने का मन बना रहे ग्राहकों को ये मालूम चला कि इसकी कीमत बलेनो और अल्ट्रोज जैसी प्रीमियम हैचबैक्स से 2 लाख रुपये ज्यादा है। यदि आप इसके टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स को भी लेने की सोचें तो भी ये आपको 1.5 लाख रुपये महंगी ही पड़ेगी। क्या आई20 हैचबैक वाकई एक स्पेशल कार है जिसे हम अपनी रोजाना की भागदौड़ का हिस्सा बना सकते हैं,ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

    Overview

    Exterior

    पहली बार में देखने पर आपको आई20 में ​काफी डिजाइनिंग एलिमेंट्स नजर आएंगे। इसके बोनट पर शार्प लाइनिंग दी गई है। इसकी ब्लैक कलर की ग्रिल काफी चौड़ी है और इसमें हेडलैंप्स की डिज़ाइन एंग्युलर है जिनसे ये कार आगे से काफी चौड़ी लगती है। इसके हेडलैंप्स में एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट दी गई है जो इंटीग्रेटेड कॉ​र्नरिंग लैंप्स से लैस हैं। इसके यूरोपियन मॉडल में ऑल एलईडी सेटअप दिया गया है जिसकी हमें कमी जरूर महसूस हुई। इसमें ब्लैक फॉगलैंप दिए गए हैं जिससे ये मॉर्डन हुंडई कारों जैसी लगती है। बता दें कि इसके टर्बो वेरिएंट में आपको टर्बो की बैजिंग भी मिलेगी।

    Exterior

    इसके साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं,अपवर्ड मूविंग डोर हैंडल्स और क्रोम बेल्टलाइन ​दी गई है। इसके हेडलैंप्स,टेललैंप्स,में आई20 का लोगो दिया गया है जिससे ये एलिमेंट्स और भी आकर्षक लगते हैं।

    पहले के मुकाबले नई आई20 में बड़ी हो गई है। ये पहले से 10 मिलीमीटर लंबी और 41 मिलीमीटर चौड़ी हो गई हैै। इसके अलावा इसका व्हीलबेस भी 10 मिलीमीटर लंबा हो गया है। साइज बढ़ने के कारण आई20 का रोड प्रजेंस शानदार हो गया है और इसमें इंटीरियर स्पेस भी बड़ा हो गया है।

    साइज़ न्यू आई20 एलीट आई20 जैज बलेनो/ग्लैंजा अल्ट्रोज
    लंबाईं 3995मिलीमीटर 3985मिलीमीटर 3989मिलीमीटर 3995मिलीमीटर 3990मिलीमीटर
    चौड़ाई 1775मिलीमीटर 1734मिलीमीटर 1694मिलीमीटर 1745मिलीमीटर 1755मिलीमीटर
    उंचाई 1505मिलीमीटर 1505मिलीमीटर 1544मिलीमीटर 1510मिलीमीटर 1523मिलीमीटर
    व्हीलबेस 2580मिलीमीटर 2570मिलीमीटर 2530मिलीमीटर 2520मिलीमीटर 2501मिलीमीटर

    Exterior

    इसका रियर प्रोफाइल थोड़ा सिंपल ही लगता है। यहां बैक पैनल,जेड शेप टेल लैंप्स और ब्लैक डिफ्यूज़र जैसे एलिमेंट्स उतने आकर्षक नहीं लगते हैं। हमारी राय में कंपनी को यहां क्रोम बेल्ट नहीं देनी चाहिए। कुल मिलाकर नई आई20 का डिजाइन किसी भी रूप से कमतर नहीं कहा जा सकता है और ये अब भी काफी स्टाइलिश और आकर्षक प्रीमियम हैचबैक है।

    Interior

    एक्सटीरियर की तरह कंपनी ने इसके इंटीरियर को भी स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है। इसमें अब बैज कलर के बजाए ऑल ब्लैक डैशबोर्ड दे दिया गया है। इसकी फिनिशिंग सिल्क की तरह स्मूद है जिसके सेंटर में ऑडी कारों की तरह कनेक्टेड वेंट्स दिए गए हैं। इसके केबिन की दूसरी खासियत रैपराउंड डिजाइन है। इसके डोर पैड्स कर्वी शेप के डैशबोर्ड पर बड़ी खूबसूरती से जा मिलते हैं जो काफी लग्जरी कारों में भी देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें ऑल डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच टचस्क्रीन के तौर पर दो बड़ी डिस्प्ले दी गई है इसमें दिया गया इंस्टरुमेंट क्लस्टर हुंडई वरना से लिया गया है जो काफी स्पोर्टी लगता है। हालांकि,इसमें कस्टमाइजेशन ऑप्शंस की बड़ी कमी है। 

    Interior

    यदि आप इसका टर्बो पेट्रोल वेरिएंट लेते हैं तो आपको इसमें रेड एसेंट्स स्टीयरिंग माउंटेड बटन्स,एसी वेंट्स,डोर पैड्स,क्लाइमेट कंट्रोल स्विच और रेड पाइपिंग के साथ लैदर सीट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इससे इस गाड़ी के अंदर का एंबियांस काफी शानदार हो जाता है। 

    Interior

    हालांकि फिर इसमें मैटेरियल क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं है। इसमें पावर विंडो स्विच में बैक लाइटिंग का फीचर मौजूद नहीं है और ना तो फैब्रिक और ना डोर पैड्स पर पैडिंग दी गई है। हालांकि इसमें स्टीयरिंग पर लैदर से रैपिंग,सभी तरह के बटन और फैब्रिक्स और सीट पर लैदर काफी प्रीमियम लगते हैं। 

    फीचर्स

    Interior

    Interior

    अब करते हैं इसके फीचर्स की बात तो इस नई प्रीमियम हैचबैक की फीचर लिस्ट को दो भागों में बांटा जा सकता है। पहले,जो आप इस सेगमेंट की गाड़ियों से उम्मीद करते हैंं और दूसरे वो जिनसे नई आई20 को एक स्पेशल टच मिलता है। बेसिक फीचर्स की बात करें तो इसमें पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलैस एंट्री,स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स,क्रूज़ कंट्रोल,ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल,रिवर्सिंग कैमरा,ऑटो फोल्ड के साथ इलेक्ट्रिक फोल्डिंग एंड एडजस्टेबल ओआरवीएम्स,हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट,रियर वाइपर और वॉशर,फ्रंट सेंटर स्लाइडिंग आर्मरेस्ट,कूल्ड ग्लवबॉक्स,रियर एसी वेंट्स,रियर सीट आर्मरेस्ट और रियर यूएसबी चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    Interior

    Interior

    और बात करते हैं दूसरे तरह के फीचर्स की जिनसे आई20 को एक प्रीमियम टच मिलता है। इन फीचर्स में टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग,ओआरवीएम्स पर पडल लैंप,टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम,ब्लू एंबिएंट लाइटिंग,कूलिंग फंक्शन के साथ वायरलैस फोन चार्जर,एयर प्योरिफायर और बड़ी सनरूफ शामिल हैं। इसमें ब्लू एंबिएंट लाइटिंग का फीचर ना केवल फुटवैल एरिया में मौजूद है बल्कि ये फीचर डोर पैकेट्स और डोर हैंडल्स में भी दिया गया है जो काफी प्रीमियम अहसास ​कराता है। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम भी सेगमेंट में सबसे बेस्ट है जो सीधे हुंडई क्रेटा से लिया गया है। ये सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो,एपल कारप्ले और 50 ब्लूलिंक कनेक्टेड कार फीचर से लैस है। इसके अलावा इसमें बोस का 7 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है जिसके साथ एम्पिलफायर और सबवूफर भी दिया गया है। ऐसे फीचर्स के रहते आई20 काफी प्रीमियम लगती है। इसमें टॉप क्लास सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं जिनमें 6 एयरबैग,टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम,एबीएस के साथ ईबीडी,स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट शामिल है। 

    इसकी फीचर लिस्ट तो काफी आकर्षक लगती है मगर निचले वेरिएंट्स में काफी फीचर्स नहीं दिए जा रहे हैं। जैसे कि रियर हेडरेस्ट,आर्मरेस्ट और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स केवल टॉप वेरिएंट में ही दिए गए हैं। 

    रियर सीट 

    Interior

    व्हीलबेस और चौड़ाई के बढ़ने से अब नई आई20 को एक परफैक्ट फैमिली कार कहा जा सकता है। ट्रांसमिशन टनल के छोटे हो जाने से अब इस कार में तीन पैसेंजर बड़े आराम से बैठ सकते हैं। इसमें साइड में बैठने वाले पैसेंजर्स को लेगरूम और नी रूम स्पेस की कोई कमी नहीं लगेगी। इसमें हेडरूम को लेकर भी किसी कोई शिकायत नहीं होने वाली है। यदि इसमें रियर बैकरेस्ट पर रिक्लाइन का फंक्शन दे दिया जाता तो सीटें ज्यादा कंफर्टेबल हो सकती थी। वहीं सीटों के एंगल को थोड़े और ठीक से सेट किया जाता तो पैसेंजर्स को अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिल सकता था। कुल मिलाकर इसकी रियर सीट काफी स्पेशियस है भले ही फिर वो उतनी कंफर्टबेल ना भी हो तो भी। लंबे सफर पर आराम पहुंचाने के लिए इसमें सीटों और रियर सेंटर आर्मरेस्ट पर अच्छी कुशनिंग की गई है। 

    प्रेक्टिकैलिटी

    स्टोरेज ऑप्शंस के मोर्चे पर इस नई कार में दो कप होल्डर्स,वायरलैस चार्जिंग पैड के साथ सेंटर कंसोल स्टोरेज और फ्रंट आर्मरेस्ट के अंदर कुछ स्पेस दिया गया है। इसके चारों दरवाजों पर 1 लीटर तक की बॉटल रखकर ले जाई जा सकती है वहीं एसी वेंट्स के नीचे भी फोन होल्डर दिया गया है। हालांकि रियर आर्मरेस्ट में कपहोल्डर नहीं दिया गया है। वहीं वायरलैस चार्जर ट्रे स्टोरेज पैड के बीच में दे दी गई है। 

    Interior

    नई आई20 में 311 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है और आप इस हुंडई कार में एक्स्ट्रा बूट नहीं बढ़ा सकते हैं क्योंकि इसमें 60:40 रियर सीट स्पिलिटिंग का फीचर मौजूद नहीं है। हालांकि इसमें आप दो छोट सूटकेस और कुछ बैग्स आराम से रख सकते हैं। रात में बूट खोलने पर इसमें लाइट भी जलती है जिससे सामान रखने का काम आसान हो जाता है। 

    इस सेगमेंट में आई20 और अल्ट्रोज ही एकमात्र ऐसी कार है जिसमें तीन पावरट्रेन ऑप्शंस दिए गए हैं। डालते हैं नई आई20 के इंजन स्पेसिफिकेशन पर एक नजर:

    इंजन 1.2 लीटर पेट्रोल, 4 सिलेंडर 1.0लीटर टर्बो पेट्रोल, 3 सिलेंडर 1.5लीटर डीजल, 4 सिलेंडर
    गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल / सीवीटी 6-स्पीड आईएमटी / 7-स्पीड डीसीटी 6-स्पीड मैनुअल
    पावर 83पीएस/88पीएस (एमटी/सीवीटी) 120पीएस 100पीएस
    टॉर्क 114एनएम 172एनएम 240एनएम
    माइलेज 21किमी/लीटर/19.65किमी/लीटर (एमटी सीवीटी) 20किमी/लीटर/20.28किमी/लीटर (आईएमटी/डीसीटी) 25किमी/लीटर

    Performance

    इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन शानदार तरीके से रिफाइन किया गया है। इग्निशन ऑन करते ही ये बामुश्किल ही वाइब्रेट करता है। इससे टॉर्क भी इतने अच्छे से मिल जाती है कि भारी ट्रैफिक में भी चलाना आसान रहता है। सिटी में ये दूसरे और तीसरे गियर पर आराम से चलती रहती है। मगर असली पावर 2000 आरपीएम के बाद मिलनी शुरू होती है। 4500 आरपीएम तक तो ये पेट्रोल इंजन वाली ​फीलिंग देता है। इसका क्लच भी काफी हल्का है और 6 स्पीड गियरबॉक्स के रहते सिटी में बिना परेशानी के इस गाड़ी को आराम से ड्राइव किया जा सकता है। इसी तरह की परफॉर्मेंस हाईवे पर भी मिलती है। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर ये 2000 आरपीएम से नीचे रहती है और इंजन काफी रिफाइन महसूस होता है। इसके डीजल वर्जन को लेकर 25 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा किया जा रहा है जिससे ये गाड़ी काफी ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है। 

    Performance

    स्पोर्टी ड्राइविंग के शौकीनों के लिए आई20 में 120 पीएस की पावर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही इंजन वेन्यू में भी दिया गया है। इसका भी रिफाइनमेंट लेवल काफी अच्छा है। डीसीटी गियरबॉक्स के साथ सिटी में ये कार चलाना काफी आसान है। हालांकि जल्दीबाजी में गाड़ी चलाते वक्त इसके गियरबॉक्स में थोड़ी कमी लगती है बाकि ये नॉर्मल तौर पर स्मूद ही लगते हैं। कुल मिलाकर ये इंजन स्पोर्टी ड्राइविंग के शौकीनों के लिए ही है बाकि इसके लिए ज्यादा प्राइस देकर टर्बो वेरिएंट खरीदना ज्यादा अच्छा फैसला साबित नहीं होगा। 

    अब बात की जाए 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन की तो ये पुराने 1.2 लीटर इंजन का बेहतर तरीके से रिफाइन किया गया वर्जन है। हालांकि पावर के लिहाज से ये उतना अच्छा नहीं है और सिटी में तो ये अच्छा परफॉर्म कर देता है मगर हाईवे पर ये थोड़ा ढीला पड़ जाता है। मैनुअल गियरबॉक्स के मुकाबले सीवीटी गियरबॉक्स के साथ ये 5 पीएस की ज्यादा पावर देता है तो हम बस इतना ही कहेंगे कि ज्यादातर शहर में ही ड्राइव करने वालों के लिए आई20 का ये वर्जन सही रहेगा। वहीं सिटी में भी आप गाड़ी आराम से चलाना पसंद करते हैं और ऐसी हैचबैक ढूंढ रहे हैं जो वैल्यू फॉर मनी साबित हो तो फिर 1.2 लीटर सीवीटी वर्जन आपके लिए परफैक्ट साबित होगा। 

    राइड और हैंडलिंग 

    Performance

    किसी प्रीमियम हैचबैक में राइड कंफर्ट को काफी महत्व दिया जाता है। इसके डीजल और एस्पिरेटेड पेट्रोल वर्जन में स्टैंडर्ड सस्पेंशन सेटअप दिए गए हैं जो रोजाना की ड्राइव के हिसाब से अच्छा कंफर्ट दे देते हैं। ये खराब रास्तो और गड्ढों से निपटने में अच्छे खासे सक्षम है वहीं ये इस दौरान शोर भी नहीं करते हैं। मगर डैंपिंग के मोर्चे पर उतने खास नहीं लगते हैं।

    Performance

    आई20 के टर्बो वेरिएंट्स में स्टिफर सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। हालांकि ये भी डैपिंग के मोर्चे पर उतने अच्छे नहीं है और आपको किसी खराब रास्ते पर चलने का अहसास कराते रहते हैं। गड्ढो और स्पीड ब्रेकर्स पर से गाड़ी के गुजरने का अहसास पिछली सीट पर पैसेंजर्स को हो जाता है। 

    Performance

    नई आई20 काफी हल्की कार है। ऐसे में हल्के स्टीयरिंग व्हील के रहते ये आसानी से अपनी दिशा बदल लेती है। हालांकि स्पोर्टी ड्राइविंग के दौरान इसके स्टी​यरिंग व्हील से उतना अच्छा फीडबैक नहीं मिलता जितना मिलना चाहिए। बात की जाए ब्रेकिंग की तो इस मोर्चे पर भी इसे ठीक ठाक ही कहा जा सकता है और इसमें आप घबराहट में ब्रेक लगाने की भूल ना करें। 

    नई जनरेशन की आई20 चार वेरिएंट मैग्ना, स्पोर्टज़, एस्टा और एस्टा (ओ) में उपलब्ध है।

    फीचर्स,स्पेस और लुक्स के मामले में नई आई20 पहले से काफी अच्छी हो गई है। वहीं अब इसमें ज्यादा पावरट्रेन ऑप्शंस भी दे दिए गए हैं। इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन भी काफी अच्छे से रिफाइन किया गया है। ये सिटी ड्राइविंग के लिए भी बेस्ट है और हाईवे पर भी शानदार परफॉर्म करता है। इसका 1.2 लीटर सीवीटी वर्जन सिटी के लिहाज से अच्छा है। पावर डिलीवरी और इंजन रिफाइनमेंट के मामले में सिटी में तो आपको इससे कोई शिकायत नहीं रहेगी मगर हाईवे पर ये थोड़ा ढीला जरूर महसूस होगा। जैसा कि हमनें पहले भी बताया कि स्पोर्टी ड्राइविंग के शौकीनों के लिए टर्बो वेरिएंट सबसे बेस्ट रहेगा। 

    चलिए पावरट्रेंस ऑप्शन के अनुसार प्राइसिंग पर एक नजर:

    मैग्ना स्पोर्ट्ज एस्टा एस्टा (ओ)
    1.2-लीटर पेट्रोल एमटी 6.80 लाख रुपये 7.60 लाख रुपये 8.70 लाख रुपये 9.20 लाख रुपये
    1.2-लीटर पेट्रोल सीवीटी - 8.60 लाख रुपये 9.70 लाख रुपये -
    1.0-लीटर आईएमटी - 8.80 लाख रुपये 9.90 लाख रुपये -
    1.0-लीटर डीसीटी - - 10.67 लाख रुपये 11.18 लाख रुपये
    1.5-लीटर डीजल एमटी 8.20 लाख रुपये 9 लाख रुपये - 10.60 लाख रुपये

    Variants

    नई वाली आई20 की प्राइस आपको भले ही ज्यादा लगेगी लेकिन बाद में आप इसके फीचर्स,स्पेस और ड्राइवट्रेन ऑप्शंस देखकर ये बात भूल जाएंगे। आपको इसमें बैठने के बाद किसी सेडान कार में बैठने जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा और इसके इंटीरियर का ओवरऑल एक्सपीरियंस देखने के बाद आपको इसकी ज्यादा कीमत भी वाजिब लगने लगेगी। 

    हुंडई आई20 2020-2023 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • पहले से शानदार हो गया है इसका डिजाइन
    • हर तरह की जरूरत के हिसाब से दिए गए हैं पावरट्रेंस ऑप्शंस
    • फीचर लोडेड
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत काफी ज्यादा
    • स्पंजी महसूस होते हैं इसके गियर
    • सस्पेंशन की डैंपिंग में थोड़ी कमी
    अधिक देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 न्यूज़

    • Must Read Articles
    • रोड टेस्ट
    • हुंडई आई20 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      हुंडई आई20 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      क्या आई20 हैचबैक वाकई एक स्पेशल कार है जिसे हम अपनी रोजाना की भागदौड़ का हिस्सा बना सकते हैं,ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

      भानुon नवंबर 19, 2020

    हुंडई आई20 2020-2023 यूज़र रिव्यू

    4.1/5
    पर बेस्ड527 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (527)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (149)
    • कंफर्ट (152)
    • माइलेज (133)
    • इंजन (74)
    • इंटीरियर (61)
    • स्पेस (31)
    • कीमत (104)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • कार्तिक sharma on अप्रैल 08, 2026
      4.7
      I Bought I20 2021 Ans
      I bought i20 2021 ans its really good car i got like 24 to 26 mileage on highway and 16 to 17 on hilly road this car is very smooth, the best part is handle and speaker, handle is very smooth and it touch display get connect to apple and android also. So if anyone is looking to buy i20 sportz can go for it the cost of maintenance is also not that much high.
      और देखें
      3
    • s
      shreenivas chandrakant shinde on अप्रैल 22, 2025
      4.7
      Hyundai I20 India's Most Favourite Hatchback
      Hyundai i20 India's most favourite hatchback and best ever good looking car, Hyundai i20 sport diesel delivers mileage of 19/20 kmpl on city & highway mileage 23/25.2 kmpl , i20 engine and transmission engine 1493cc bhp115, Hyundai i20 target a slightly younger youth luxurious and top-notch quality with good enough boot space. Overall car is good package
      और देखें
      1 1
    • l
      love कुमार meena on दिसंबर 21, 2024
      5
      Hyundai New I20 Diesel Rocket
      Good one car for diesel hatchback lots of features tpms Boss music system etc triple digit speed cruise will be comfortable in this car 3 years ago car will be driven of 1 lakh kilometre
      और देखें
      1
    • m
      malik suhaib farooq on नवंबर 27, 2024
      4.2
      My Experience With My Car
      My experience with my car has been excellent. The only thing is that mileage is a bit less and talking about the power of the car , it's amazing. Look of the car is very nice.
      और देखें
      3
    • मानसी on दिसंबर 04, 2023
      4.2
      Sharp And Modern Design
      The exterior design of the Hyundai i20 is very sharp and modern and gets better safety and features. The material quality is commendable the interior is very luxurious and the cabin has amazing features and comfort but they should have given a better power engine. It gives a complete safety package and the top model gets six airbags and is a comfortable family hatchback. Its 1.2 liters naturally aspirated petrol engine produces good power and its aftersales services are superb but are expensive as compared to other rivals and no Gear Shift Indicator is available.
      और देखें
      3
    • सभी आई20 2020-2023 रिव्यूज देखें

    सवाल और जवाब

    Premlata asked on 17 Jul 2023
    Q ) What is the waiting period?
    By CarDekho Experts on 17 Jul 2023

    A ) For the availability and waiting period, we would suggest you to please connect ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Om asked on 30 Apr 2023
    Q ) What is the tyre size of the Hyundai i20 Asta?
    By CarDekho Experts on 30 Apr 2023

    A ) The tyre size of the Hyundai i20 Asta is 195/55 R16.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Abhijeet asked on 12 Apr 2023
    Q ) Is the Hyundai i20 available for sale?
    By CarDekho Experts on 12 Apr 2023

    A ) For the availability, we would suggest you to please connect with the nearest au...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
    Abhijeet asked on 20 Mar 2023
    Q ) What is the CSD price of the Hyundai I20?
    By CarDekho Experts on 20 Mar 2023

    A ) The exact information regarding the CSD prices of the car can be only available ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Yadav asked on 12 Mar 2023
    Q ) Give me the details about the accessories.
    By CarDekho Experts on 12 Mar 2023

    A ) For this, you may exchange a word with the authorized dealership as they have a ...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    प्रशन

    ट्रेंडिंग हुंडई कारें

    • अपकमिंग
    सितंबर ऑफर देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 लेटेस्ट अपडेट

    लेटेस्ट अपडेट: हुंडई आई20 पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इस कार पर 35,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    प्राइस: हुंडई आई20 की कीमत 7.46 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

    वेरिएंट्स: हुंडई आई20 चार वेरिएंट मैग्ना, स्पोर्टज़, एस्टा और एस्टा (ओ) में उपलब्ध है।

    सीटिंग कैपेसिटी : यह 5 सीटर कार है, इसमें पांच लोग बैठ सकते हैं।

    इंजन स्पेसिफिकेशन : हुंडई आई 20 कार में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (120पीएस/172एनएम), 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (83पीएस/114एनएम) और 1.5 लीटर डीजल इंजन (100पीएस/240एनएम) दिए गए हैं। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है, जबकि डीजल इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स मिलता है।

    हुंडई आई20 माइलेज:

    • डीजल मैनुअल : 25.2 किलोमीटर प्रति लीटर
    • पेट्रोल मैनुअल : 20.35 किलोमीटर प्रति लीटर
    • पेट्रोल ऑटोमैटिक : 20.28 किलोमीटर प्रति लीटर

    फीचर: इस हुंडई कार में एलईडी हेडलैंप, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ), एयर प्यूरीफायर, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं।

    सेफ्टी फीचर: पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इस 5-सीटर कार में छह एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।

    कंपेरिजन: आई 20 का मुकाबला टाटा अल्ट्रोज, मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा से है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है