• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑन-रोड कितना माइलेज देता है हुंडई ऑरा का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वर्जन, जानें यहां

    कंपनी के अनुसार ऑरा का टर्बो इंजन 20.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है, हमारे टेस्ट में इसने कितना माइलेज दिया जानिए यहां

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 28, 2020 16:09 ist
    info icon
    published onFeb 28, 2020 16:09 IST
    last updated onFeb 28, 2020 16:09 IST
    6.2K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Aura turbo-petrol

    हुंडई (Hyundai) की नई सब-4 मीटर सेडान ऑरा (Aura Sedan) जनवरी 2020 में लॉन्च हुई थी। इसकी प्राइस 5.79 लाख रुपए से 9.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। इसमें बीएस6 नॉर्म्स से लैस 1.2-लीटर पेट्रोल व डीजल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (केवल एसएक्स+ वेरिएंट) दिए गए हैं। गाड़ी के पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (एमटी) और ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) का विकल्प दिया गया है। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी का ऑप्शन मिलता है। भारतीय बाजार में ऑरा के एसएक्स+ वेरिएंट की प्राइस 8.54 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। हाल ही में हमने ऑरा का माइलेज टेस्ट करने के लिए इसके टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वर्जन को चलाकर देखा, तो क्या रहे इसके नतीजे ये जानेंगे यहां:-  

    इंजन

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    पावर 

    100 पीएस 

    टॉर्क 

    172 एनएम

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी

    माइलेज  (एआरएआई)

    20.5 किलोमीटर/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    14.71 किलोमीटर/लीटर

    टेस्टेड माइलेज (हाइवे)

    20.44 किलोमीटर/लीटर

    हमारे टेस्ट में ऑरा का माइलेज फिगर सिटी में कंपनी के बताए गए आंकड़ों से 6 किलोमीटर/लीटर तक कम रहा। वहीं, हाइवे पर गाड़ी का माइलेज आंकड़ा कंपनी के बताए आंकड़ों के काफी हद तक बराबर रहा।  

    यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुई हुंडई ग्रैंड आई10 निओस टर्बो, कीमत 7.68 लाख रुपये से शुरू

    Hyundai Aura turbo-petrol 

    ऑरा टर्बो पेट्रोल वर्जन के माइलेज फिगर को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इसे अलग-अलग परिस्थितियों में भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहे:-

    माइलेज 

    सिटी : हाइवे  (50:50)

    सिटी : हाइवे  (25:75)

    सिटी : हाइवे (75:25)

     

    17.10  किलोमीटर/लीटर 

    18.62 किलोमीटर/लीटर 

    15.81  किलोमीटर/लीटर 

    यदि आप ऑरा को सिटी ड्राइविंग के हिसाब से चुनते हैं तो यह गाड़ी लगभग 16 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देगी। वहीं, अगर आप इसे शहर से बाहर ड्राइविंग के लिए इस्तेमाल करते हैं तो यह गाड़ी 3 किलोमीटर/लीटर से ज्यादा का माइलेज देने में सक्षम होगी। यदि ऑरा को आप सिटी और हाइवे दोनों जगह बराबर चलाते हैं तो यह कार लगभग 17 किलोमीटर/लीटर तक का माइलेज दे सकती है। 

    Hyundai Aura turbo-petrol

    यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि गाड़ी का माइलेज सड़क की स्थिति, गाड़ी की कंडीशन और कार चलाने के तौर-तरीके पर निर्भर करती है। ऐसे में आपकी कार का माइलेज फिगर हमारे आंकड़ों से कम-ज्यादा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान नज़र आई 2020 हुंडई वरना फेसलिफ्ट, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है