• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगस्त 2021 में भी सबसे ज्यादा बिकी हुंडई क्रेटा, जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के मासिक सेल्स आंकड़ों में अगस्त माह में पॉज़िटिव परिणाम देखने को मिले हैं। हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो को छोड़कर सभी मॉडल्स की मासिक ग्रोथ काफी अच्छी रही, वहीं स्कोडा कुशाक सेगमेंट का तीसरा बेस्ट सेलिंग मॉडल रहा। यहां देखिए अगस्त 2021 में इस सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़ेः-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 08, 2021 11:14 ist
    info icon
    published onSep 08, 2021 11:14 IST
    last updated onSep 08, 2021 11:14 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

     

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के मासिक सेल्स आंकड़ों में अगस्त माह में पॉज़िटिव परिणाम देखने को मिले हैं। हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो को छोड़कर सभी मॉडल्स की मासिक ग्रोथ काफी अच्छी रही, वहीं स्कोडा कुशाक सेगमेंट का तीसरा बेस्ट सेलिंग मॉडल रहा। यहां देखिए अगस्त 2021 में इस सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़ेः-

     

    अगस्त 2021

    जुलाई 2021

    मासिक ग्रोथ 

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    मार्केट शेयर (% पिछले साल) 

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    हुंडई क्रेटा 

    12597

    13000

    -3.1

    47.2

    40.63

    6.57

    किया सेल्टोस 

    8619

    6983

    23.42

    32.3

    36.82

    -4.52

    स्कोडा कुशाक 

    2904

    1822

    59.38

    -

    -

    -

    महिंद्रा स्कार्पियो 

    2606

    3855

    -32.39

    9.76

    11.49

    -1.73

    मारुति सुजुकी एस-क्रॉस 

    2522

    1972

    27.89

    9.45

    8.73

    0.72

    निसान किक्स 

    186

    135

    37.77

    0.69

    0.66

    0.03

    रेनो डस्टर 

    153

    128

    19.53

    0.57

    1.64

    -1.07

    कुल 

    26683

    26073

    2.33

     

     

     

    • हुंडई क्रेटा हमेशा की तरह अगस्त माह में भी सेगमेंट की दूसरी कारों को पछाड़ती हुई नज़र आई है। पिछले महीने कंपनी इस कार की 12,500 से ज्यादा यूनिट बेचने में कामयाब हुई है, मगर इस कार की मासिक सेल्स में 3.1 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने अगस्त महीने में इस कार पर कोई भी ऑफर्स की पेशकश नहीं की लेकिन इसके बावजूद भी यह सबसे ज्यादा पॉपुलर रही। 

    • किया सेल्टोस की अगस्त महीने में 8600 यूनिट्स की बिक्री के साथ मासिक ग्रोथ 23.42 परसेंट दर्ज की गई। यह गाड़ी अब क्रेटा के मुकाबले इतनी पॉपुलर नहीं है जितनी पहले थी, लेकिन फिर भी कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में इस कार का दूसरा सबसे ज्यादा मार्केट शेयर है। 

    • इस लिस्ट में स्कोडा कुशाक को तीसरा स्थान मिला है। कंपनी पिछले माह इसकी 2904 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। वहीं, इसके मासिक सेल्स आंकड़ों में करीब 60 परसेंट की वृद्धि देखने को मिली।  

    • अगस्त माह में महिंद्रा स्कॉर्पियो की परफॉर्मेंस खराब रही। पिछले माह इसके मासिक सेल्स आंकड़ों में 32 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। अगस्त महीने में इस कार की केवल 2606 यूनिट्स की बिक सकीं।

    • मारुति एस-क्रॉस कार की अगस्त में 2500 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। इस कार की मासिक ग्रोथ करीब 28 परसेंट की रही। यह सेगमेंट का सबसे पुराना मॉडल है, लेकिन फिर भी यह अच्छी वैल्यू फॉर मनी कार है। 

    • निसान किक्स और रेनो डस्टर की मासिक ग्रोथ में अगस्त माह में वृद्धि देखने को मिली है। लेकिन, इन दोनों ही कारों की मासिक बिक्री पिछले माह 200 यूनिट्स से ज्यादा की भी नहीं रही। 

    • इस सेगमेंट की कुल परफॉर्मेंस में वृद्धि हुई है, लेकिन बढ़ती कीमतों और सप्लाई की कमी जैसी चुनौतियों के चलते आने वाली महीनों में इस सेगमेंट की कारों की बिक्री प्रभावित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : अगस्त में सबसे ज्यादा बिकी मारुति विटारा ब्रेजा, जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है