• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगस्त में सबसे ज्यादा बिकी मारुति विटारा ब्रेजा, जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट इन दिनों सबसे पॉपुलर सेगमेंट बना हुआ है। वर्तमान में इस सेगमेंट में नौ मॉडल्स उपलब्ध हैं जिनमें हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, किया सोनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300, फोर्ड इकोस्पोर्ट, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और टोयोटा अर्बन क्रूजर शामिल है। यहां देखिए अगस्त 2021 में इस सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़ेः-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 07, 2021 18:29 ist
    info icon
    published onSep 07, 2021 18:29 IST
    last updated onSep 07, 2021 18:29 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

     

    अगस्त  2021

    जुलाई  2021

    मासिक ग्रोथ 

    वर्तमान मार्केट शेयर(%)

    मार्केट शेयर (% पिछले साल)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 महीने)

    मारुति विटारा ब्रेज़ा 

    12906

    12676

    1.81

    23.95

    26.45

    -2.5

    10373

    टाटा नेक्सन 

    10287

    10287

    0

    19.09

    19.84

    -0.75

    8052

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 

    396

    1635

    -75.77

    0.73

    10.56

    -9.83

    3021

    महिंद्रा एक्सयूवी300

    5861

    6027

    -2.75

    10.87

    11.45

    -0.58

    3466

    हुंडई वेन्यू

    8377

    8185

    2.34

    15.54

    31.67

    -16.13

    8514

    किया सोनेट 

    7752

    7675

    1

    14.38

    0

    14.38

    7414

    रेनो काइगर 

    2669

    3557

    -24.96

    4.26

    -

    -

    2797

    निसान मैग्नाइट 

    2984

    4073

    -26.73

    5.53

    0

    5.53

    2901

    टोयोटा अर्बन क्रूज़र

    2654

    2448

    8.41

    4.92

    0

    4.92

    2205

    कुल 

    53886

    56563

    -4.73

    99.27

     

     

     

    •  विटारा ब्रेज़ा अगस्त 2021 महीने की सबसे बेस्ट सेलिंग सब कॉम्पेक्ट एसयूवी कार रही। पिछले माह कंपनी इसकी 12,906 यूनिट्स को बेचने में सक्षम रही। इसका मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 23.95 परसेंट का है, हालांकि 2020 के मुकाबले इसके मार्केट शेयर में बीते महीने 2.5 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है।  

    • इस लिस्ट में टाटा नेक्सन को दूसरा स्थान मिला है। कंपनी अगस्त और जुलाई महीने में इस कार की 10,287 यूनिट बेचने में कामयाब रही है।  

    • हुंडई वेन्यू इस लिस्ट में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अगस्त में वेन्यू कार का सेल्स रिकॉर्ड 8377 यूनिट बेचने का रहा है। इस गाड़ी के सालाना मार्केट शेयर में 30 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

    • सोनेट 7752 यूनिट के साथ अगस्त में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वहीं, जुलाई में इस कार की 7675 यूनिट बिकीं थी।

    • महिंद्रा एक्सयूवी300 अब भी पांचवी पोज़िशन पर बरक़रार है। पिछले माह कंपनी इस कार की 5861 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। 

    • निसान मैग्नाइट के मासिक सेल्स आंकड़ों में 25 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है। जुलाई माह (4073) के मुकाबले अगस्त में इस कार की केवल 2984 यूनिट्स ही बिक सकीं।

    • अगस्त महीने में रेनॉल्ट काइगर कार की सेल्स में भी 25 परसेंट की कमी देखने को मिली है। जुलाई (3557 यूनिट) की तुलना में बीते माह कंपनी इसकी 2669 यूनिट ही बेचने में कामयाब रही। इन दोनों कारों में से निसान मैग्नाइट ज्यादा पॉपुलर रही है। 

    • टोयोटा अर्बन क्रूज़र इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। इसे औसतन हर महीने 2000 से 2500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं।

    • इस लिस्ट में इकोस्पोर्ट सबसे आखिरी स्थान पर है। अगस्त महीने में इसकी केवल 396 यूनिट ही बिक सकीं। इस गाड़ी के मासिक सेल्स आंकड़ों में 75 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 1635 यूनिट का था। इसके सालाना मार्केट शेयर में भी लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। इसकी वजह अपकमिंग फेसलिफ्ट इकोस्पोर्ट की लॉन्चिंग हो सकती है। 

    यह भी देखें: मारुति विटारा ब्रेजा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है