• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2021 में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी रही हुंडई क्रेटा,निसान किक्स की सेल्स में भारी गिरावट जारी

    कोविड के कारण जहां इस समय पूरी ऑटो इंडस्ट्री को ही भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं इस सेगमेंट की सेल्स में भी 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 17, 2021 14:52 ist
    info icon
    published onMay 17, 2021 14:52 IST
    last updated onMay 17, 2021 14:52 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों को लगातार पॉपुलैरिटी हासिल हो रही है। चलिए नजर डालते हैं किस कॉम्पैक्ट एसयूवी को अप्रैल 2021 में मिले कितने बिक्री के आंकड़े:

     

    अप्रैल 2021

    मार्च 2021

    मंथली ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 महीनों में)

    हुंडई क्रेटा

    12463

    12640

    -1.4

    46.51

    12331

    किआ सेल्टोस

    8086

    10557

    -23.4

    30.18

    8741

    महिंद्रा स्कॉर्पियो

    3577

    2331

    53.45

    13.35

    3508

    मारुति सुजुकी एस क्रॉस

    2427

    2535

    -4.26

    9.05

    2035

    रेनो डस्टर

    180

    252

    -28.57

    0.67

    366

    निसान किक्स

    58

    141

    -58.86

    0.21

    155

    कुल

    26791

    28456

    -5.85

     

     

    • अप्रैल 2021 में एक बार फिर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के मंथली सेल्स चार्ट में हुंडई क्रेटा ने नंबर 1 कार का ताज पहना है। मार्च के मुकाबले अप्रैल में इसकी सेल्स महज 1.4 प्रतिशत ही गिरी है और अब भी कंपनी इसकी 12,400 से ज्यादा यूनिट्स बेच पाने में कामयाब हुई है। 
    • अप्रैल 2021 में किआ सेल्टोस की मासिक बिक्री में 23 प्रतिशत की​ गिरावट दर्ज की गई। मगर ये अब भी सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। अप्रैल में इस कार की 8000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री हुई है। बता दें कि हाल ही में इस कार के 2021 मॉडल को भी कंपनी ने लॉन्च किया है। 
    • इस सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो ही ऐसी कार है जिसकी मासिक बिक्री के लगातार वृद्धि हो रही है। अप्रैल 2021 में इसे 3,500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे और इसकी सेल्स में 53 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। 

    • मारुति की कॉम्पैक्ट एसयूवी एस-क्रॉस को लगातार पॉपुलैरिटी मिल रही है। हर महीने इसे लगभग 2500 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा तो मिल ही जाता है मगर अप्रैल में इसकी सेल्स थोड़ी गिरकर 2427 यूनिट्स रही। इसकी मंथली ग्रोथ में 4.26 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 
    • अप्रैल 2021 में रेनो ​डस्टर को 200 से भी कम यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा प्राप्त हुआ जिससे इसकी मंथली ग्रोथ में 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अक्टूबर 2020 के बाद अप्रैल 2021 में इस कार को अब तक सबसे कम बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। 
    • निसान किक्स इस बार भी सेल्स चार्ट में सबसे अंतिम पायदान पर रही और इसकी 60 यूनिट्स से भी कम बिक्री हुई है। बता दें कि इसकी मंथली ग्रोथ में 59 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

    यह भी पढ़ें: इस महीने सब-4 मीटर एसयूवी कारों पर पाएं 44,000 रुपए तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    J
    jasbir singh
    May 17, 2021, 11:50:51 AM

    No 4 wheel drive option

      जवाब
      Write a Reply
      1
      J
      jasbir singh
      May 17, 2021, 11:45:38 AM

      Underpowered diesel engine old creta diesel power 128 ps new creta 115 ps

        जवाब
        Write a Reply

        explore similar कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है