• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    असल में कितना माइलेज देती है मारुति वैगन-आर एएमटी, जानिए यहां

    मारुति के अनुसार वैगन-आर का एएमटी वेरिएंट 20.52 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। लेकिन क्या वास्तव में वैगनआर इतना माइलेज देती है? 

    निखिल
    निखिल
    Published On जुलाई 22, 2019 10:28 ist
    info icon
    published onJul 22, 2019 09:50 IST
    last updated onJul 22, 2019 10:28 IST
    468 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी वैगनआर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों में से एक है। यह दो पेट्रोल इंजन: 1.0-लीटर और 1.2-लीटर में उपलब्ध है। दोनों ही इंजन मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आते है। हाल ही में हमने वैगनआर के 1.2-लीटर एएमटी वेरिएंट का माइलेज टेस्ट किया है, जिसके नतीजों को आप यहां जानेंगे:-  

    इंजन डिस्प्लेसमेंट

    1.2-लीटर

    पावर 

    83पीएस

    टॉर्क

    113एनएम

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल/एएमटी (ऑटोमैटिक-मैनुअल ट्रांसमिशन)

    एआरएआई माइलेज 

    20.52 किमी/लीटर

    टेस्ट माइलेज (सिटी)

    12.19 किमी/लीटर

    टेस्ट माइलेज (हाइवे)

    18.74 किमी/लीटर

    वैगन-आर एएमटी को चलाने के बाद हमें मारुति के दावों की तुलना में कम माइलेज प्राप्त हुआ। हालांकि हमें इस बात की पूरी उम्मीद भी थी, क्योंकि कंपनियों द्वारा माइलेज की गणना आदर्श स्थितियों में की जाती है।  

     50% शहर में और  50% हाइवे पर

    25% शहर में और  75% हाइवे पर 

    75% शहर में और  25% हाइवे पर

     माइलेज

    14.77 किमी/लीटर

    16.52 किमी/लीटर

    13.35 किमी/लीटर

    यदि आप आमतौर पर सिटी में ड्राइव करते हैं तो आप वैगनआर से लगभग 13 किमी/लीटर माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं, यदि आप अधिकतर हाइवे या बेहद कम ट्रैफिक वाली सड़कों पर ड्राइव करते हैं और लगातार एक ही स्पीड पर ड्राइव कर सकते हैं, तो वैगनआर 1.2-लीटर एएमटी आपको लगभग 15-16 किमी/लीटर का माइलेज दे सकती है।  

    माइलेज ड्राइविंग की स्थिति, कार की स्थिति और ड्राइविंग पैटर्न पर भी निर्भर करता है। ऐसे में आपके निष्कर्ष हमसे भिन्न हो सकते हैं। यदि आपके पास भी वैगनआर 1.2-लीटर एएमटी कार हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने अनुभव को हमारे साथ जरूर साझा करें। 

    साथ ही पढ़ें: रोड टेस्ट कंपेरिज़न: मारुति वैगन-आर Vs हुंडई सैंट्रो Vs टाटा टियाग

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    6 कमेंट्स
    1
    R
    rammohan bala
    Nov 23, 2020, 6:50:16 AM

    I own a Wagon R 1.2 AMT DEC 2019 model. In Kochi City drive it gives around 14 kmpl, on highways when the avg fuel indicator is reset and driven at a steady speed it returns around 21 to 21.9 kmpl

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sirish
      Jul 23, 2019, 5:26:41 PM

      I'm owing WagonR zxi, at present I drove 500 kms in city, it's average is 12.2 kmpl

        जवाब
        Write a Reply
        1
        S
        sukhbir singh bawa
        Jul 23, 2019, 5:14:20 AM

        By far best car in its Class, fuel efficient 15 Km in City, 20 Km on highway, easy to drive and good control. I learnt my driving on this car.

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है