• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट एसयूवी फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जल्द होगी लॉन्च

    हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कारों को टक्कर देगी होंडा एलिवेट

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 30, 2023 15:04 ist
    info icon
    published onMay 30, 2023 15:04 IST
    last updated onMay 30, 2023 15:04 IST
    482 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Elevate

    • होंडा एलिवेट से 6 जून को पर्दा उठेगा।
    • टेस्टिंग मॉडल में 360 डिग्री कैमरा, रियर वाइपर और वाशर, और रैपअराउंड एलईडी टेललाइट जैसे फीचर देखे गए हैं।
    • इसमें बड़ी टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और एडीएएस दिया जा सकता है।
    • यह सिटी और सिटी हाइब्रिड वाले पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी।

    होंडा एलिवेट एसयूवी से 6 जून को पर्दा उठाया जाएगा लेकिन उससे पहले इस गाड़ी को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार एलिवेट कार से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई है जिनके बारे में हम जानेंगे आगेः

    क्या दिखा नया?

    Honda Elevate rear
    Honda WR-V RS 2022

    फोटो पर गौर करें तो इसमें आप रैपअराउंड एलईडी टेललाइट सेटअप की झलक देख सकते हैं, कुछ ऐसा ही सेटअप इंडोनेशिया में उपलब्ध डब्ल्यूआर-वी में भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा फीचर मिलना भी कंफर्म हुआ है, जिसे इसमें ओआरवीएम के नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है।

    इन सबके अलावा इसमें रियर वाइपर और वाशर, ब्लैक अलॉय व्हील, और फ्रंट डोर माउंटेड ओआरवीएम जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इससे पहले टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल और टीजर से यह कंफर्म हो चुका है कि नई होंडा एसयूवी में रूफ रेल्स, सिंगल-पेन सनरूफ और डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट जैसे फीचर भी मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें: जल्द एंड्रॉइड फोन का कार डैशकैम के रूप में भी किया जा सकेगा इस्तेमाल : रिपोर्ट

    फीचर

    Honda Elevate teaser image

    एलिवेट में रेगुलर सनरूफ दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें सिटी सेडान (8-इंच यूनिट) से बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर भी मिलने की उम्मीद है।

    इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जाएगा, जिसके तहत इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लैन-कीप असिस्ट और फॉवर्ड कोलिशन वार्निंग जैसे फीचर मिलेंगे। एडीएएस के अलावा होंडा इसमें छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ट्रेक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे सेफ्टी फीचर भी देगी।

    यह भी पढ़ें: इन 10 कारों पर डालिए एक नजर जिनमें मिलते हैं दुनिया के सबसे बड़े डिस्प्ले सेटअप

    इंजन

    एलिवेट में सिटी सेडान वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (121पीएस/145एनएम) दिया जाएगा, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि होंडा इसमें सिटी हाइब्रिड वाला 126पीएस स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी दे सकती है। नई होंडा कार में डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा।

    प्राइस, लॉन्च और कंपेरिजन

    Honda Elevate teaser

    होंडा एलिवेट एसयूवी कार को भारत में इस साल अगस्त तक लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। एलिवेट का मुकाबला एमजी एस्टर, हुंडई क्रेटा, फॉक्सवैगन टाइगन, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, किया सेल्टोस, सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस और मारुति ग्रैंड विटारा से रहेगा।

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है