• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी 2020 की वेरिएंट वाइज़ फीचर लिस्ट हुई लीक, जानिए बेस मॉडल में क्या मिलेगा खास

    यह तीन वेरिएंट: वी, वीएक्स और जेडएक्स में उपलब्ध होगी।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 15, 2020 14:42 ist
    info icon
    published onJul 08, 2020 16:23 IST
    last updated onJul 15, 2020 14:42 IST
    5.1K Views
    • Write a कमेंट

    अपडेट 15 जुलाई 2020: होंडा ने पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    • 15 जुलाई को लॉन्च होगी नई होंडा सिटी, तीन वेरिएंट वी, वीएक्स और जेडएक्स में होगी उपलब्ध
    • एंट्री लेवल वी वेरिएंट से ही मिलना शुरू हो जाएंगे अच्छे खासे फीचर्स
    • वी वेरिएंट में दिए गए हैं 4 एयरबैग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और रियरव्यू ​कैमरा जैसे फीचर्स
    • मिड वेरिएंट वीएक्स में दिया गया है 6 एयरबैग और इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर
    • टॉप लाइन वेरिएंट में दिया गया है होंडा का लेनवॉच कैमरा (ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के लिए) और 9 यूनिट एलईडी हेडलैंप

    भारत में 15 जुलाई को नई होंडा सिटी को लॉन्च किया जाएगा। इसके स्पेसिफिकेशन और नए फीचर्स से पहले ही पर्दा उठ चुका है और अब लॉन्च से पहले इसके वेरिएंट वाइज फीचर लिस्ट की भी जानकारी सामने आ गई है। तो नई होंडा सिटी के किस वेरिएंट में कौनसे फीचर मिलेंगे, ये जानेंगे यहांः

    2020 होंडा सिटी वी : एंट्री-लेवल वेरिएंट से मिलेंगे अच्छे-खासे फीचर्स

    नई होंडा सिटी कार के एंट्री लेवल वेरिएंट ‘वी’ में अच्छे खासे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इन फीचर्स में इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स से लैस थ्री बैरल प्रोजेक्टर हेलोजन हेडलैंप, एलईडी रियर और ड्यूल टोन इंटीरियर शामिल है। इसके अलावा इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4 स्पीकर्स, क्रूज़ कंट्रोल, स्मार्ट-की के साथ इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटो एसी के साथ रियर वेंट्स और पावर एडजेस्टेबल एवं पावर फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बता दें कि इसका स्टीयरिंग व्हील टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल है। 

    सिटी सेडान (City Sedan) के वी वेरिएंट में पेट्रोल मैनुअल और पेट्रोल सीवीटी ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स, ईको मोड और रिमोट इंजन स्टार्ट जैसे फंक्शन देखने को मिलेंगे। सिटी में 4 एयरबैग (ड्यूल फ्रंट और साइड), व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, 3 पॉइन्ट रियर सेंटर सीटबेल्ट और मल्टी व्यू रियर कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें: क्या फर्क है नई और पुरानी होंडा सिटी में, जानिए यहां

    2020 होंडा सिटी वीएक्स: सनरूफ से लैस, वी वेरिएंट से ज्यादा सेफ

    नई होंडा सिटी 2020 (New Honda City 2020) के इस मिड वेरिएंट वीएक्स की बात करें तो इसमें  7.0 इंच सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसके कंट्रोल्स लैदर कवर वाले स्टीयरिंग व्हील पर मौजूद होंगे। इसके अलावा इसमें 6 साइड कर्टेन एयरबैग,ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, 8 स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटो हेडलैंप्स और 16 इंच के ड्यूल टोन अलॉय भी दिए गए हैं। वीएक्स वेरिएंट इलेक्ट्रिक सनरूफ से भी लैस है। 

    यह भी पढ़ें: होंडा सिटी के नए मॉडल के साथ साथ पुराना मॉडल भी बिक्री के लिए रहेगा उपलब्ध

    2020 होंडा सिटी जेडएक्स: कंफर्टेबल केबिन और ज्यादा टेक बेस्ड फीचर्स वाला वेरिएंट 

    सिटी के इस टॉप वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं और इसका केबिन भी काफी प्रीमियम है। इसमें होंडा का लेनवॉच कैमरा दिया गया है जिसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉ​निटरिंग के लिए लेफ्ट साइड रियरव्यू मिरर के नीचे लगे कैमरे से आने वाली फीड्स दिखाई देती हैं। इसके अलावा इसमें 9 एलईडी एरे हेडलैंप्स,  एलईडी फ्रंट फॉगलैंप और ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम भी दिए गए हैं। इसके केबिन में परफोरेटेड लैदर सीट अपहोल्स्ट्री, लैदर फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट, डैशबोर्ड और आर्मरेस्ट पर सॉफ्ट टच मैटेरियल के साथ-साथ फुटवैल और कंसोल पॉकेट एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी सभी पावर विंडो पर एंटी पिंच और वन टच अप डाउन फंक्शन भी दिया गया है। इस वेरिएंट में आप विंडो और सनरूफ को दूर से बैठे-बैठे भी खोल सकते हैं। 

    होंडा ने अपनी नई सिटी सेडान में बीएस6 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन रखा है और ये दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं। इसके अलावा पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्टेप सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी रखा गया है। इसका इंजन स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है:

    इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर/टॉर्क

    121पीएस/145एनएम

    100पीएस/200एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड मैनुअल/ 7-स्टेप सीवीटी

    6-स्पीड मैनुअल

    नई होंडा सिटी की प्राइस का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 10.75 लाख रुपये से लेकर 14.70 लाख रुपये के बीच हो सकती है। पहले की तरह इसका मुकाबला हुंडई वरना,टोयोटा यारिस,स्कोडा रैपिड,मारुति सुजुकी सियाज और फोक्सवैगन वेंटो से होगा। 

    यह भी पढ़ें: जुलाई 2020 डिस्काउंट ऑफर्स: इस महीने होंडा की कारों पर कीजिए 1.60 लाख रुपये तक की बचत!

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है