• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा सिटी के नए मॉडल के साथ साथ पुराना मॉडल भी बिक्री के लिए रहेगा उपलब्ध

    होंडा द्वारा सिटी के पुराने मॉडल को बंद ना करने के फैसले से अब आप इस कार को बिना एक्सट्रा पैसे खर्च कर खरीद सकते हैं।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 15, 2020 14:50 ist
    info icon
    published onJul 01, 2020 14:19 IST
    last updated onJul 15, 2020 14:50 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    अपडेट 15 जुलाई 2020: होंडा ने पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    Fourth-gen Honda City

    होंडा ने कहा है कि सिटी सेडान के अपकमिंग पांचवे जनरेशन मॉडल के साथ-साथ चौथा जनरेशन मॉडल भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। होंडा सिटी के ओल्ड मॉडल के कंपेरिजन में न्यू होंडा सिटी ज्यादा अपग्रेडेड और महंगी होगी। हालांकि हालांकि, यह निर्णय लेने से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा जो हमने आगे बताई है:-

    होंडा सिटी (Honda City) का पुराना मॉडल केवल पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध है। परफॉर्मेंस के मोर्चे पर पुरानी सिटी का पेट्रोल इंजन नई सिटी के पेट्रोल इंजन से एकदम अलग है। नई होंडा सिटी कार का इंजन अब ज्यादा पावर, ज्यादा माइलेज देने के साथ-साथ एक अलग तरह की टेक्नोलॉजी से लैस हो गया है। वहीं इसके गियरबॉक्स में भी जरूरी सुधार हुए हैं। 

    पेट्रोल इंजन कंपेरिजन

     

    नई होंडा सिटी

    पुरानी होंडा सिटी

    इंजन

    1.5-लीटर

    1.5-लीटर

    अधिकतम पावर

    121पीएस

    119पीएस

    अधिकतम टॉर्क

    145एनएम

    145एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी/ 7-स्टेप सीवीटी

    5-स्पीड एमटी/ 7-स्टेप सीवीटी

    एआरएआई माइलेज

    17.8किमी/ली./18.4किमी/ली.

    17.4किमी/ली./18किमी/ली.

    Fourth-gen Honda City petrol engine
    Fifth-gen Honda City petrol engine

    होंडा सिटी 2020 (Honda City 2020) में दिए गए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन को थोड़े टेक्नोलॉजीकल अपग्रेड्स मिले हैं। यह अब एसओएचसी यानी सिंगल से डीओएचसी यानी डबल ओवरहैड कैम शाफ्ट हो गया है जो पहले से 2 पीएस की ज्यादा पावर देने में सक्षम है। इसमें अब 6-स्पीड पेट्रोल मैनुअल का कॉम्बिनेशन दे दिया गया है, वहीं 7-स्पीड सीवीटी को अच्छी यूजेबिलिटी के लिए अपडेट किया गया है। नई होंडा सिटी डीजल मेंं भी 1.5 लीटर इंजन का ऑप्शन रखा गया है जो 100 पीएस और 200 एनएम की पावर एवं टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: 2020 होंडा सिटी Vs हुंडई वरना Vs मारुति सियाज़ Vs फोक्सवैगन वेंटो Vs स्कोडा रैपिड Vs टोयोटा यारिस : बूट कंपेरिजन

    Fifth-gen Honda City

    होंडा सिटी अब पहले से ज्यादा लंबी और चौड़ी हो गई है, मगर इसके पुराने मॉडल में फ्रंट में इससे थोड़ा बेहतर हेडरूम स्पेस और ज्यादा बूट स्पेस मिलता है। नई होंडा सिटी (New Honda City) और पुरानी होंडा सिटी (Old Honda City) के साइज में कितना है अंतर ये जानेंगे यहां:-

    साइज

    नई होंडा सिटी

    पुरानी होंडा सिटी

    अंतर

    लंबाई

    4,549मिलीमीटर

    4,440मिलीमीटर

    109मिलीमीटर (नया मॉडल ज्यादा लंबा)

    चौड़ाई

    1,748मिलीमीटर

    1,695मिलीमीटर

    53मिलीमीटर (नया मॉडल ज्यादा चौड़ा)

    ऊंचाई

    1,489मिलीमीटर

    1,495मिलीमीटर

    6मिलीमीटर (नया मॉडल कम ऊंचा)

    व्हीलबेस

    2,600मिलीमीटर

    2,600मिलीमीटर

    -

    बूटस्पेस

    506 लीटर

    510 लीटर

    4 लीटर (नए मॉडल का बूटस्पेस साइज कम)

    नई के मुकाबले पुरानी होंडा सिटी में ज्यादा वेरिएंट्स का ऑप्शन मिल रहा है। पुरानी होंडा सिटी खरीदने के इच्छुक ग्राहक एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में से कोई एक वेरिएंट चुन सकते हैं। वहीं होंडा सिटी 2020 मॉडल खरीदने वालों को केवल तीन वेरिएंट वी, वीएक्स और जेडएक्स का ऑप्शन मिलेगा। होंडा सिटी के मौजूदा मॉडल की कीमत 9.91 लाख रुपये से लेकर 14.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) है। वहीं नई होंडा सिटी कार की प्राइस (New Honda City Car Price) 11 लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: होंडा सिटी 2020 में नहीं मिलेगा डीजल ऑटोमैटिक का ऑप्शन, जानिए क्या है वजह

    होंडा की ओर से सिटी सेडान के पुराने मॉडल की नए मॉडल के साथ बिक्री जारी रखने के फैसले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि इसके कई कारण हो सकते हैं। पहला तो ये कि जब किसी कार का पुराना मॉडल काफी पॉपुलर होता है तो कंपनी उसे अचानक से बंद नहीं करती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हुंडई ग्रैंड आई10 के साथ न्यू हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की उपलब्धता है। दूसरा कारण ये है कि होंडा पुराने मॉडल को फ्लीट ऑपरेटर्स को टार्गेट करते हुए बरकरार रख रही है। और तीसरा कारण कंपनी द्वारा इसके पुराने मॉडल की इंवेट्री को क्लीयर करने के बाद इसे बंद करने का हो सकता है। 

    Fourth-gen Honda City

    कारण कोई भी हो मगर इतना तो साफ है कि आप अब भी ज्यादा पैसा खर्च ना करके एक नई होंडा सिटी अपने घर ला सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: होंडा सिटी 2020 फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on होंडा सिटी 4th generation

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है