• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जुलाई 2020 डिस्काउंट ऑफर्स: इस महीने होंडा की कारों पर कीजिए 1.60 लाख रुपये तक की बचत!

    सेल्स बढ़ाने के लिए इन दिनों काफी सारी कंपनियां डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इसी क्रम में अब होंडा भी अपनी अमेज, होंडा सिटी और सिविक जैसी कारों पर भारी बचत का मौका दे रही है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 08, 2020 13:21 ist
    info icon
    published onJul 08, 2020 13:21 IST
    last updated onJul 08, 2020 13:21 IST
    4.9K Views
    • Write a कमेंट

    • अमेज पर करें 27,000 रुपये तक की बचत
    • होंडा सिटी के चौथे जनरेशन मॉडल पर पाएं 1.60 लाख रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट
    • सिविक पर मिल रहे हैं 1.50 लाख रुपये तक के फायदे
    • सभी  ऑफर्स 31 जुलाई तक मान्य

    भले ही कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों ने अपने प्लांट्स और डीलरशिप्स पर कामकाज शुरू कर दिए हों, मगर ​अब भी कंपनियों को ग्राहकों के वैसे ही रिस्पॉन्स का इंतजार है जो उन्हें लॉकडाउन लगने से पहले मिल रहा था। सेल्स बढ़ाने के लिए इन दिनों काफी सारी कंपनियां डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। इसी क्रम में अब होंडा भी अपनी अमेज, होंडा सिटी और सिविक जैसी कारों पर भारी बचत का मौका दे रही है। सिविक पर लॉकडाउन के बाद से पहली बार कोई ऑफर दिया जा रहा है। बता दें कि होंडा की ओर से दिए जा रहे ये सभी ऑफर्स 31 जुलाई तक ही मान्य हैं। मॉडल के अनुसार ऑफर्स कुछ इस प्रकार से हैं:

    होंडा अमेज (Honda Amaze)

    Honda Amaze

    ऑफर

    बीएस6 अमेज

    एक्सटेंडेड वारन्टी (चौथे और पांचवे साल के लिए)

    12,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल फायदे

    27,000 रुपये तक

    • ये ऑफर्स अमेज के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। 
    • ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस का फायदा तभी मिलेगा जब वो किसी पुरानी कार के बदले नई होंडा अमेज खरीदेंगे।
    • यदि आप अपनी कोई पुरानी कार नहीं बेचना चाहते हैं तो आपको एक्सचेंज बोनस की जगह होंडा की तरफ से एक्सटेंडेड वॉरन्टी पैकेज के साथ 3,000 रुपये के कैश डिस्काउंट दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें: होंडा सिटी के नए मॉडल के साथ साथ पुराना मॉडल भी बिक्री के लिए रहेगा उपलब्ध

    होंडा सिटी (Honda City)

    Fourth-gen Honda City

    ऑफर

    बीएस6 सिटी- एसवी एमटी/ वी एमटी

    बीएस6 सिटी- वी सीवीटी

    बीएस6 सिटी- वीएक्स एमटी

    बीएस6 सिटी- वीएक्स सीवीटी

    बीएस6 सिटी- जेडएक्स एमटी

    बीएस6 सिटी- जेडएक्स सीवीटी

    कैश डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    31,000 रुपये तक

    55,000 रुपये तक

    70,000 रुपये तक

    80,000 रुपये तक

    1.10 लाख

    रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    --

    20,000 रुपये

    35,000 रुपये

    50,000 रुपये

    50,000 रुपये

    50,000 रुपये

    यह भी पढ़ें:इमेज गैलरी: कैसा है होंडा सिटी 2020 का इंटीरियर लेआउट, जानिए यहां

    होंडा सिविक (Honda Civic)

    Honda Civic

    ऑफर

    बीएस6 सिविक पेट्रोल

    बीएस6 सिविक डीजल

    कैश डिस्काउंट

    1 लाख रुपये तक

    1.50 लाख रुपये तक

    • होंडा अपनी सिविक सेडान पर 1.50 लाख रुपये तक के फायदों की पेशकश कर रही है। 
    • कंपनी ने बीएस6 सिविक डीजल की बुकिंग शुरू कर दी है जिसे इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। 

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ऊपर बताए गए ऑफ़र आपके चुने गए वेरिएंट के अनुसार अलग भी हो सकते हैं। होंडा कुछ चुनिंदा कर्मचारियों के लिए कॉर्पोरेट बोनस की पेशकश भी कर रही है। इसलिए, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम होंडा डीलरशिप से संपर्क करें।

    होंडा ने हाल ही में डब्ल्यूआर-वी के बीएस6 वर्जन को लॉन्च किया है और वो जल्द ही बीएस6 जैज़ को भी लॉन्च करेगी। 2020 जैज को बीएस6 अपडेट मिलने के साथ-साथ फेसलिफ्ट अपडेट भी दिया जा रहा है। ऐसे में इसकी मौजूदा मॉडल से कीमत ज्यादा हो सकती है। वहीं होंडा सिटी 2020 की संभावित प्राइस 11 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है। 

    यह भी पढ़ें: होंडा डब्ल्यूआर-वी फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 8.5 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है