• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई में होंडा जैज़, डब्ल्यूआर-वी और अमेज पर पाएं 27,298 रुपये तक का डिस्काउंट

    अगर आप इस महीने होंडा की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मई में होंडा अपनी तीन कार जैज, डब्ल्यूआर-वी और अमेज डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 27,298 रुपये की बचत कर सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 05, 2021 15:31 ist
    info icon
    published onMay 05, 2021 15:31 IST
    last updated onMay 05, 2021 15:31 IST
    895 Views
    • Write a कमेंट

    • सिटी सेडान पर कंपनी इस महीने कोई डिस्काउंट नहीं दे रही है।
    • अमेज पर ग्राहक 27,298 रुपये की बचत कर सकते हैं।
    • डब्ल्यूआर-वी पर 22,158 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • जैज पर 21,908 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर मई 2021 के आखिर तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने होंडा की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मई में होंडा अपनी तीन कार जैज, डब्ल्यूआर-वी और अमेज डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक इन पर 27,298 रुपये की बचत कर सकते हैं। 

    यहां देखिए इस महीने होंडा की किस कार पर मिल रही है कितनी छूटः-

    होंडा अमेज

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    12,298 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    27,298 रुपये तक

    • अमेज के केवल एस पेट्रोल एमटी वेरिएंट पर ऊपर बताए सभी ऑफर मान्य है।
    • ग्राहक इस कार पर 10,000 रुपये के नकद डिस्काउंट और 12,298 रुपये की फ्री एसेसरीज में से एक बार में किसी एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं। 
    • इसके अन्य सभी वेरिएंट पर केवल 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • होंडा अमेज की प्राइस 6.22 लाख से 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    होंडा जैज

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    11,908 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    21,908 रुपये तक

    • ग्राहक नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज में से एक बार में किसी एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
    • ऊपर बताए ऑफर जैज के सभी वेरिएंट पर मान्य है।
    • होंडा जैज की प्राइस 7.55 लाख से 9.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    होंडा डब्ल्यूआर-वी

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    12,158 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कुल डिस्काउंट

    22,158 रुपये तक

    • डब्ल्यूआर-वी के पेट्रोल और डीजल सभी वेरिएंट पर ऊपर बताए ऑफर मान्य है।
    • ग्राहक इस कार के साथ नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज में से एक बार में किसी एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं। 
    • होंडा डब्ल्यूआर-वी की प्राइस 8.62 लाख से 11.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    होंडा इस महीने क्रमशः 5,000 रुपये और 9,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आपके शहर और चुने हुए वेरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट राशि कम-ज्यादा हो सकती है। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी होंडा डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं। 

    यह भी पढ़ें : मई में रेनो क्विड, ट्राइबर, काइगर और डस्टर पर पाएं 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    होंडा अमेज 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है