• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल में होंडा सिटी, डब्ल्यूआर-वी, जैज और अमेज पर मिल रही है 38,851 रुपये तक छूट

    अगर आप इस महीने अपने लिए होंडा की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अप्रैल में कंपनी अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक कुल 38,851 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह कार डिस्काउंट ऑफर अप्रैल 2021 के आखिर तक मान्य रहेगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 08, 2021 11:24 ist
    info icon
    published onApr 08, 2021 11:20 IST
    last updated onApr 08, 2021 11:24 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    • अमेज पर ग्राहक इस महीने सबसे ज्यादा 38,851 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 
    • पांचवी जनरेशन सिटी सेडान पर केवल 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
    • डब्ल्यूआर-वी पर 32,527 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
    • जैज पर कुल 32,248 रुपये तक की छूट मिल रही है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर अप्रैल 2021 के आखिर तक मान्य है।

    अगर आप इस महीने अपने लिए होंडा की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अप्रैल में कंपनी अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहक कुल 38,851 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह कार डिस्काउंट ऑफर अप्रैल 2021 के आखिर तक मान्य रहेगा।

    यहां देखिए होंडा की किस कार पर मिल रही है कितनी छूटः-

    होंडा अमेज (6.22 लाख से 9.99 लाख रुपये)

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    20,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    23,851 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल फायदा

    38,851 रुपये तक

    • ऊपर बताए गए ऑफर अमेज के एस पेट्रोल एमटी वेरिएंट पर मान्य हैं।
    • अन्य सभी वेरिएंट पर नगद डिस्काउंट 17,000 रुपये है जबकि एक्सचेंज बोनस यही मान्य होगा। इनके साथ 17,105 रुपये की फ्री एसेसरीज भी दी जा रही है।

    पांचवी जनरेशन होंडा सिटी (10.99 लाख से 14.94 लाख रुपये)

    ऑफर

    अमाउंट

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    • पांचवी जनरेशन सिटी के पेट्रोल और डीजल सभी वेरिएंट के साथ केवल एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

    होंडा डब्ल्यूआर-वी (8.62 लाख से 11.05 लाख रुपये)

    Honda WR-V

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    17,527 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल फायदा

    32,527 रुपये तक

    • होंडा डब्ल्यूआर-वी के पेट्रोल और डीजल सभी वेरिएंट पर ऊपर बताए गए ऑफर का फायदा मिल रहा है।
    • ग्राहक इस कार के साथ नगद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज दोनों ऑफर का फायदा एक साथ नहीं ले सकते हैं। 

    होंडा जैज (7.55 लाख से 9.79 लाख रुपये)

    Honda Jazz

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    17,248 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल फायदा

    32,248 रुपये तक

    • जैज के सभी वेरिएंट पर यह डिस्काउंट स्कीम चल रही है।
    • ग्राहक नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज में से एक बार में किसी एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : होंडा ड्राइव टू डिस्कवर 10 : कंपनी की अलग अलग कारों के साथ कर्नाटक से गोवा तक के शानदार सफर की पूरी कहानी 

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ऊपर बताए ऑफर के अलावा अपने पुराने ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट के तौर पर क्रमशः 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 9,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा कर्मचारियों को कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ऐसे में ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी होंडा डीलरशिप पर विजिट करने की सलाह देते हैं। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी देखें: होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    होंडा सिटी 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है