• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मार्च में होंडा की कारों पर मिल रहा है 32,527 रुपये तक का डिस्काउंट, देखिए ऑफर्स की पूरी लिस्ट

    भारत में होंडा के पोर्टफोलियो में पांच कारें मौजूद हैं जिनमें सिटी सेडान के दो जनरेशन मॉडल शामिल हैं। कंपनी इन दोनों जनरेशन की सिटी को छोड़कर इस महीने अपनी सभी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 32,527 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए होंडा की किस पर मिल रही है कितनी छूटः

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 08, 2021 15:31 ist
    info icon
    published onMar 08, 2021 15:31 IST
    last updated onMar 08, 2021 15:31 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Honda Cars Get Discounts Of Up To Rs 32,527 This March

    • डब्ल्यूआर-वी पर ग्राहक सबसे ज्यादा 32,527 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
    • जैज पर 32,248 रुपये तक की छूट मिल रही है।
    • अमेज पर 26,998 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • यह कार डिस्काउंट ऑफर 31 मार्च तक मान्य है।

    भारत में होंडा के पोर्टफोलियो में पांच कारें मौजूद हैं जिनमें सिटी सेडान के दो जनरेशन मॉडल शामिल हैं। कंपनी इन दोनों जनरेशन की सिटी को छोड़कर इस महीने अपनी सभी कारों पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है, जिसके चलते ग्राहक इन पर 32,527 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां देखिए होंडा की किस पर मिल रही है कितनी छूटः

    Honda Amaze

    होंडा अमेज (6.22 लाख से 9.99 लाख रुपये)

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    11,998 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल फायदा

    26,998 रुपये तक

    • अमेज के स्पेशल एडिशन को छोड़कर पेट्रोल और डीजल सभी वेरिएंट पर यह डिस्काउंट ऑफर मान्य है।
    • ग्राहक नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज में से एक बार में किसी इस ऑफर को चुन सकते हैं। 
    • स्पेशल एडिशन पर 7,000 रुपये का नकद डिस्काउंट या 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस में से किसी एक ऑफर का फायदा लिया जा सकता है।

    Honda Jazz

    होंडा जैज (7.55 लाख से 9.79 लाख रुपये)

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    17,248 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल फायदा

    32,248 रुपये तक

    • जैज के सभी वेरिएंट पर यह डिस्काउंट ऑफर मान्य है।
    • ग्राहक नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज में से किस एक ऑप्शन को चुन सकते हैं।

    Honda WR-V

    होंडा डब्ल्यूआर-वी (8.55 लाख से 11.05 लाख रुपये)

    ऑफर

    अमाउंट

    नकद डिस्काउंट

    15,000 रुपये तक

    फ्री एसेसरीज

    17,527 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कुल फायदा

    32,527 रुपये तक

    • डब्ल्यूआर-वी के पेट्रोल और डीजल सभी वेरिएंट पर यह ऑफर मान्य है।
    • ग्राहक नकद डिस्काउंट और फ्री एसेसरीज में से एक बार में किसी एक ऑप्शन का चयन कर सकते हैं। 
    • डब्ल्यूआर-वी के एक्सक्लूसिव एडिशन पर 10,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इस प्रकार एक्सक्लूसिव एडिशन पर कुल 25,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ऊपर बताए गए डिस्काउंट ऑफर के अलावा 6000 रुपये और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा कॉर्पोरेट कर्मचारियों को कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ऐसे में ऑफर्स की ज्यादा जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी होंडा डीलरशिप पर जाने की सलाह देते हैं।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    यह भी पढ़ें : मार्च में रेनो की कार पर पाएं 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट, देखिए ऑफर्स की पूरी लिस्ट

    was this article helpful ?

    होंडा अमेज 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है