• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी केवल एक वेरिएंट में मिलेगी, जल्द होगी लॉन्च

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी के वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। भारत में यह गाड़ी केवल सिंगल वेरिएंट 'मैक्स' में आएगी। सी3 एयरक्रॉस मैक्स वेरिएंट के साथ 5-सीटर और 7-सीटर सीटिंग कॉन्फिगरेशन की चॉइस मिलेगी। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 02, 2023 18:27 ist
    info icon
    published onAug 02, 2023 18:27 IST
    last updated onAug 02, 2023 18:27 IST
    805 Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3 Aircross

    • सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार केवल एक वेरिएंट 'मैक्स' में आएगी।
    • इसमें तीसरी रो पर रिमूवेबल सीटें मिलेंगी, जबकि सेकंड रो पर 60:40 स्प्लिट सेटअप वाली सीटें दी जाएंगी।
    • इस गाड़ी में 10.2-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,  ड्यूल एयरबैग, टीपीएमएस और रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
    • सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (110 पीएस) के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।
    • भारत में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की कीमत 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है।

    सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस एसयूवी के वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। भारत में यह गाड़ी केवल सिंगल वेरिएंट 'मैक्स' में आएगी। सी3 एयरक्रॉस मैक्स वेरिएंट के साथ 5-सीटर और 7-सीटर सीटिंग कॉन्फिगरेशन की चॉइस मिलेगी।

    सीटिंग कॉन्फिगरेशन

    Citroen C3 Aircross Third-row Folded

    सी3 एयरक्रॉस एसयूवी में तीसरी रो पर रिमूवेबल सीटें दी जाएंगी, जिसके चलते इसमें ग्राहकों को अच्छा खासा बूट स्पेस मिल सकेगा। सेकंड रो की सीटों को इसमें 60:40 रेश्यो में स्प्लिट फोल्ड किया जा सकेगा, जबकि इसके थर्ड रो वर्जन में सीटों में रेक्लाइन फंक्शन भी मिलेगा। इस सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट में ज्यादा प्रीमियम केबिन एक्सपीरिएंस के लिए सेमी-लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: होंडा एलिवेट Vs हुंडई क्रेटा Vs किया सेल्टोस Vs मारुति ग्रैंड विटारा Vs टोयोटा हाइराइडर: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    फीचर

    Citroen C3 Aircross Cabin

    इस अपकमिंग कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.2 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, 7 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मैनुअल एसी, रूफ माउंटेड एसी वेंट, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम और सभी सीटों के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    इंजन

    Citroen C3 Aircross Engine

    सी3 एयरक्रॉस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (110 पीएस/190 एनएम) दिया जाएगा जिसके साथ फिलहाल केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। अनुमान है कि कंपनी भविष्य में इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

    अनुमान है कि सी3 एयरक्रॉस एसयूवी की कीमत 12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराडर और होंडा एलिवेट से रहेगा। इस अपकमिंग कार की कीमत इन कॉम्पेक्ट कारों के फीचर लोडेड वेरिएंट्स से कम रखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस माइलेज के मोर्चे पर मुकाबले में मौजूद कारों को कहां तक देगी टक्कर, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है