• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कार डिस्काउंट ऑफर: मई 2025 में रेनो क्विड, ट्राइबर और काइगर पर पाएं 50,000 रुपये तक की छूट

    इस महीने काइगर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और ट्राइबर क्रॉसओवर एमपीवी कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 07, 2025 19:32 ist
    info icon
    published onMay 07, 2025 19:32 IST
    last updated onMay 07, 2025 19:32 IST
    185 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Offers May 2025

    • काइगर और ट्राइबर पर अधिकतम 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • क्विड कार पर 25,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। 

    • सभी तीनों गाड़ी पर 3,000 रुपये तक का रेफरल बोनस भी दिया जा रहा है।

    • यह कार डिस्काउंट ऑफर 31 मई 2025 तक मान्य है।

    रेनो इंडिया ने अपनी सभी कार: रेनो क्विड, रेनो काइगर और रेनो ट्राइबर पर डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत ग्राहक इन पर 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ऑफर के तहत रेनो कार पर नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट व रूरल डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यह ऑफर केवल 31 मई तक गाड़ी बुक कराने पर मान्य है। अगर आप भी रेनो कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां देखिए सभी गाड़ियों पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर की जानकारी:

    रेनो क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    10,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये तक

    कुल बचत

    25,000 रुपये तक

    • बेस मॉडल आरएक्सई और आरएक्सएल (ओ) को छोड़कर रेनो क्विड कार के सभी वेरिएंट पर ऊपर बताए ऑफर मिल रहे हैं।

    • आरएक्सई और आरएक्सएल (ओ) वेरिएंट पर केवल रिलीव स्क्रेपेज प्रोग्राम के तहत बेनेफिट दिए जा रहे हैं।

    • 3,000 रुपये तक का रेफरल बोनस केवल आरएक्सएल(ओ) वेरिएंट पर मान्य है।

    • रेनो क्विड कार की प्राइस 4.70 लाख रुपये से 6.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है।

    रेनो काइगर

    Renault Kiger

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये तक

    कुल बचत

    50,000 रुपये तक

    • बेस मॉडल आरएक्सई और आरएक्सएल को छोड़कर रेनो काइगर कार के सभी वेरिएंट पर ये ऑफर मिल रहे हैं, जबकि बेस वेरिएंट्स पर केवल लॉयल्टी या स्क्रेपेज बोनस दिया जा रहा है।

    • 3000 रुपये तक का रेफरल बोनस केवल आरएक्सएल वेरिएंट पर मान्य है।

    • रेनो काइगर की कीमत 6.1 लाख रुपये से 11.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है।

    रेनो ट्राइबर

    Renault Triber

    ऑफर

    राशि

    नकद डिस्काउंट

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये तक

    कुल बचत

    50,000 रुपये तक

    • रेनो ट्राइबर कार के केवल आरएक्सएल वेरिएंट पर 3,000 रुपये तक के रेफरल बोनस का फायदा लिया जा रहा है।

    • काइगर की तरह ट्राइबर के केवल आरएक्सई और आरएक्सएल वेरिएंट पर लॉयल्टी बोनस या एक्सचेंज बानेस का फायदा लिया जा सकता है।

    • रेनो ट्राइबर क्रॉसओवर एमपीवी कार की कीमत 6.1 लाख रुपये से 8.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है।

    नोट

    • चुनिंदा प्राइवेट और पब्लिक कंपनियों के कर्मचारियों को सभी कार पर 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

    • 4,000 रुपये का रूरल ऑफर किसान, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए है। ग्राहक रूरल और कॉर्पोरेट डिस्काउंट में से कोई एक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

    • अतिरिक्त लॉयल्टी बोनस के लिए जरूरी दस्तावेज सब्मिट करने होंगे।

    • सभी रेनो कार पर रिलीव स्क्रेपेज डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • आपके राज्य और शहर के आधार पर डिस्काउंट ऑफर अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर की सही जानकारी के लिए कृपया नजदीकी रेनो कार शोरूम पर संपर्क करें।

    • सभी कीमत एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया के अनुसार है।

    was this article helpful ?

    रेनॉल्ट क्विड पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है