• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफर: नवंबर में मारुति ऑल्टो के10, वैगन आर, एस-प्रेसो, ब्रेजा, डिजायर, स्विफ्ट, सेलेरियो और ईको पर पाएं 69,000 रुपये तक की छूट

    मारुति वैगन आर और ब्रेजा के स्पेशल एडिशन मॉडल्स पर भी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 11, 2024 13:42 ist
    info icon
    published onNov 11, 2024 13:42 IST
    last updated onNov 11, 2024 13:42 IST
    564 Views
    • Write a कमेंट

    Arena November Offers

    • 2024 मारुति स्विफ्ट पर सबसे ज्यादा 69,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    • वैगन आर वॉल्ट्ज़ एडिशन पर 67,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

    • ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो पर 52,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

    • सभी डिस्काउंट ऑफर नवंबर के अंत तक मान्य हैं।

    क्या आप इस महीने मारुति एरीना कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? यदि हां, तो यह खबर आपके काफी काम की है। नवंबर 2024 में कंपनी अर्टिगा को छोड़कर बाकी सभी एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। ऑफर्स के तहत नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं जो आपको इस महीने मारुति कार पर 69,000 रुपये तक की बचत करने में मदद करेंगे। मारुति अपनी वैगन आर और ब्रेजा कार के स्पेशल एडिशन मॉडल्स पर भी छूट दे रही है। यहां देखें सभी मॉडल वाइज मारुति एरीना कार डिस्काउंट ऑफर:

    ऑल्टो के10 

    Maruti Alto K10

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,100 रुपये तक

    कुल लाभ 

    52,100 रुपये तक

    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर मारुति ऑल्टो के10 कार के एएमटी (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) वेरिएंट पर मिल रहे हैं, जबकि इसके मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर क्रमश: 30,000 रुपये और 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • मारुति ऑल्टो के10 के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक समान मिल रहा है।
    • ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है।

    एस-प्रेसो 

    Maruti S-Presso

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,100 रुपये तक

    कुल लाभ 

    52,100 रुपये तक

    • ऊपर बताए गए सभी फायदे मारुति एस-प्रेसो के एएमटी वेरिएंट पर मिल रहे हैं।
    • इस कार के मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर क्रमश: 30,000 रुपये और 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • इस गाड़ी के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक जैसा मिल रहा है।
    • मारुति एस-प्रेसो हैचबैक की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.12 लाख रुपये के बीच है।

    वैगन आर

    Maruti Wagon R

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,100 रुपये तक

    कुल लाभ 

    42,100 रुपये तक

    • यह सभी फायदे मारुति वैगन आर के पेट्रोल-एएमटी वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं। जबकि, इसके मैनुअल वेरिएंट पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है।
    • इस हैचबैक कार के सीएनजी वेरिएंट पर 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है और इस वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एडिशनल डीलर ऑफर भी मिल रहा है जिसके चलते इस पर कुल 47,100 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
    • इस गाड़ी के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक जैसा मिल रहा है।
    • मारुति वैगन आर कार के 'वॉल्ट्ज़ एडिशन' पर भी कई फायदे मिल रहे हैं जिसकी डिटेल कुछ इस प्रकार है:

    वैगन आर वाल्ट्ज़ एडिशन

    ऑफर 

    राशि 

    स्पेशल एडिशन किट पर डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,100 रुपये तक

    कुल लाभ 

    52,100 रुपये तक

    • ऊपर बताए फायदे मारुति वैगन आर वॉल्ट्ज़ एडिशन के लोअर वेरिएंट एलएक्सआई पेट्रोल पर दिए जा रहे हैं। मारुति स्पेशल एडिशन किट पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है और डीलर द्वारा इस पर 15,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है।
    • कंपनी इस हैचबैक कार के मिड-वेरिएंट वीएक्सआई और जेडएक्सआई पेट्रोल के साथ 35,000 रुपये की एसेसरीज़ किट 5,000 रुपये में दे रही है, साथ ही इस पर 15,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
    • एएमटी वॉल्ट्ज़ एडिशन वेरिएंट और वीएक्सआई सीएनजी वॉल्ट्ज़ एडिशन वेरिएंट के साथ 35,000 रुपये की फ्री किट मिल रही है। आप इस वेरिएंट पर कुल 52,100 रुपये तक (15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस समेत) की बचत कर सकते हैं।
    • इस गाड़ी के लोअर एलएक्सआई सीएनजी वेरिएंट के साथ स्पेशल एडिशन किट मिल रही है जो 15,000 रुपये डिस्काउंट पर उपलब्ध है, साथ ही इस वेरिएंट के साथ 15,000 रुपये तक का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
    • वैगन आर हैचबैक के सभी वेरिएंट्स के साथ 2,100 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
    • मारुति वैगन आर की कीमत 5.55 लाख रुपये से 7.33 लाख रुपये के बीच है।

    सेलेरियो 

    Maruti Celerio

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    2,100 रुपये तक

    कुल लाभ 

    52,100 रुपये तक

    • ऊपर बताए फायदे मारुति सेलेरियो के केवल एएमटी वेरिएंट के साथ मिल रहे हैं।
    • इस गाड़ी के मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट पर क्रमश: 30,000 रुपये और 25,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट एक जैसा रखा गया है।
    • इस हैचबैक कार की कीमत 5.37 लाख रुपये से 7.04 लाख रुपये के बीच है।

    ईको

    Maruti Eeco

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये

    कुल लाभ 

    25,000 रुपये

    • ऊपर बताए गए फायदे मारुति ईको के सभी वेरिएंट पर मिल रहे हैं।
    • इस वैन पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • इस एमपीवी कार की कीमत 5.32 लाख रुपये से 6.58 लाख रुपये के बीच है। 

    पुरानी जनरेशन स्विफ्ट 

    Old-generation Maruti Swift

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    कुल लाभ 

    25,000 रुपये तक

    • यह सभी फायदे पुरानी स्विफ्ट के एमटी और एएमटी वेरिएंट के साथ दिए जा रहे हैं। यह ऑफर्स तब तक मान्य है जब तक बचा हुआ स्टॉक खत्म नहीं हो जाता। 
    • हालांकि, इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं रखा गया है। इस वेरिएंट के साथ केवल एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
    • मारुति स्विफ्ट ओल्ड मॉडल की कीमत 6.24 लाख रुपये से 9.14 लाख रुपये के बीच थी। 

    स्विफ्ट 2024 

    Swift 2024

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    35,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    एडिशनल डीलर ऑफर 

    19,000 रुपये तक

    कुल लाभ 

    69,000 रुपये तक

    • यदि आप 2024 मारुति स्विफ्ट के टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ एएमटी वेरिएंट को चुनते हैं तो आपको ऊपर बताए गए सभी फायदे मिल सकेंगे। इस गाड़ी के जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ मैनुअल वेरिएंट के साथ 30,000 रुपये का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि बाकी फायदे इस पर ऊपर वाले ही दिए जा रहे हैं। इन सभी वेरिएंट्स पर 19,000 रुपये का एडिशनल डीलर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
    • इस हैचबैक कार के बेस वेरिएंट एलएक्सआई और मिड-वेरिएंट वीएक्सआई, वीएक्सआई (ओ) मैनुअल वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि इन वेरिएंट पर एडिशनल डीलर डिस्काउंट क्रमश: 9,000 रुपये और 19,000 रुपये तक का दिया जा रहा है। 
    • स्विफ्ट कार के मिड-वेरिएंट वीएक्सआई, वीएक्सआई (ओ) एएमटी वेरिएंट पर 25,000 रुपये का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि इस वेरिएंट पर एडिशनल डीलर डिस्काउंट 19,000 रुपये तक का मिल रहा है। 
    • स्विफ्ट कार के सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, इस पर डीलर डिस्काउंट सबसे ज्यादा 20,000 रुपये तक का मिल रहा है। 
    • स्विफ्ट कार की कीमत 6.49 लाख रुपये से 9.60 लाख रुपये के बीच है। 

    डिजायर 

    Maruti Dzire

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    कुल लाभ 

    30,000 रुपये तक

    • इस महीने मारुति डिजायर के एएमटी वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जबकि इसके मैनुअल वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट मिल रहा है। इस गाड़ी के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस एक जैसा मिल रहा है। 
    • इस सब-4 मीटर सेडान के सीएनजी वेरिएंट पर कोई फायदे नहीं मिल रहे हैं। 
    • मारुति डिजायर की कीमत 6.57 लाख रुपये से 9.34 लाख रुपये के बीच है। 

    यह भी पढ़ें : 2024 मारुति डिजायर भारत में कल होगी लॉन्च, जानिए इसमें क्या मिलेगा खास

    ब्रेजा 

    Maruti Brezza

    ऑफर 

    राशि (रेगुलर वेरिएंट)

    राशि ( अर्बनो एडिशन)

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक

    17,000 रुपये तक

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    कुल लाभ 

    30,000 रुपये तक

    32,000 रुपये तक

    • ऊपर बताए गए फायदे मारुति ब्रेजा के टॉप वेरिएंट जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ के साथ मिल रहे हैं। जेडएक्सआई और जेडएक्सआई+ मैनुअल वेरिएंट पर नकद डिस्काउंट 10,000 रुपये तक का दिया जा रहा है। 
    • ब्रेजा एलएक्सआई अर्बनो एडिशन पर नकद डिस्काउंट सबसे ज्यादा 17,000 रुपये तक का मिल रहा है, जबकि वीएक्सआई अर्बनो एडिशन (मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों) पर नकद डिस्काउंट 8,500 रुपये तक का रखा गया है।
    • इस गाड़ी के लोअर वेरिएंट और मिड-वेरिएंट वीएक्सआई एमटी और मिड-वेरिएंट वीएक्सआई एएमटी पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • मारुति ब्रेजा के सभी वेरिएंट पर एक्सचेंज बोनस एक जैसा 15,000 रुपये तक का रखा गया है। 
    • इस गाड़ी के सीएनजी वेरिएंट पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दिया जा रहा है। 
    • मारुति ब्रेजा कार की कीमत 8.34 लाख रुपये से 14.14 लाख रुपये के बीच है।

    नोट:

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं। 

    यह डिस्काउंट ऑफर लोकेशन और चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी मारुति एरीना डीलरशिप पर जाकर संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें : मारुति ऑल्टो के10 ऑन रोड प्राइस 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Alto K10 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है