• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 मारुति डिजायर भारत में कल होगी लॉन्च, जानिए इसमें क्या मिलेगा खास

    न्यू जनरेशन मारुति डिजायर में नई डिज़ाइन के अलावा नया पेट्रोल इंजन और कई दमदार फीचर मिलेंगे

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 10, 2024 10:46 ist
    info icon
    published onNov 10, 2024 10:46 IST
    last updated onNov 10, 2024 10:46 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Dzire 2024 launch tomorrow

    मारुति की पॉपुलर सब-4 मीटर सेडान डिजायर का न्यू जनरेशन मॉडल भारत में कल लॉन्च होने जा रहा है। यह गाड़ी पहले बिना कवर के कैमरे में भी कैद हो चुकी है जिससे इस बात का अंदाजा लग चुका है कि इसमें चौथी जनरेशन स्विफ्ट के मुकाबले नई स्टाइलिंग मिलेगी।  कंपनी ने इस नई सेडान कार की बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है। न्यू जनरेशन डिजायर में क्या कुछ मिलेगा खास जानेंगे आगे:

    2024 मारुति डिजायर एक्सटीरियर डिजाइन

    2024 Maruti Dzire Exterior

    सामने आई तस्वीरों के अनुसार, आगे की तरफ इसमें हॉरिजोंटल स्लैट्स के साथ बड़ी ग्रिल और स्लिम एलईडी डीआरएल्स दी जाएंगी जो इसे एकदम फ्रेश लुक देंगी। साइड प्रोफाइल पर इसमें सबसे बड़ा बदलाव नए अलॉय व्हील्स का देखने को मिलेगा। पीछे की तरफ इसमें वाय-शेप्ड एलिमेंट के साथ नई एलईडी टेललाइट दी गई है, जिसे बूट पर दी गई स्लीक क्रोम स्ट्रिप से कनेक्ट किया गया है।

    2024 मारुति डिजायर केबिन

    2024 Maruti Dzire Interior

    नई मारुति डिजायर का डैशबोर्ड लेआउट स्विफ्ट हैचबैक से काफी मिलता जुलता है, हालांकि इसमें लाइट बेज कलर केबिन थीम अपनाई गई है। इसमें डैशबोर्ड पर वुडन ट्रिम के साथ सेंटर कंसोल पर सिल्वर एक्सेंट दिए गए हैं जो इसे काफी प्रीमियम लुक दे रहे हैं। पुराने वर्जन में क्लाइमेट कंट्रोल के लिए दिए गए राउंड नॉब को नई डिजायर में टॉगल स्विच से रिप्लेस किया जाएगा।

    2024 मारुति डिजायर फीचर

    2024 Maruti Dzire single-pane sunroof

    डिजायर न्यू मॉडल में सिंगल पेन सनरूफ मिलेगा। अनुमान है कि इसमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और सेंसर के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर मिल सकते हैं।

    2024 मारुति डिजायर इंजन स्पेसिफिकेशन

    2024 Maruti Dzire engine bay

    2024 मारुति डिजायर कार में नया जेड सीरीज 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 82 पीएस की पावर और 112 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलेंगे। अनुमान है कि कंपनी भविष्य में इसमें सीएनजी का ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।

    2024 मारुति डिजायर प्राइस व कंपेरिजन

    नई मारुति डिजायर की कीमत 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला 2025 होंडा अमेज, टाटा टिगोर, और हुंडई ऑरा से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    shaik dawood
    Nov 10, 2024, 3:52:36 PM

    Good car will buy it soon

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है