• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा कार डिस्काउंट ऑफर: फरवरी 2025 में होंडा एलिवेट, सिटी, सिटी हाइब्रिड और अमेज पर पाएं 1.07 लाख रुपये तक की छूट

    होंडा अपनी एलिवेट, सिटी, सिविक, जैज और डब्ल्यूआर-वी कार के साथ 3-साल का फ्री मेंटेनेंस पैकेज दे रही है सेकंड जनरेशन अमेज पर सबसे ज्यादा 1.07 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। होंडा सिटी पर 73,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। होंडा एलिवेट एसयूवी पर 86,100 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। सभी ऑफर फरवरी 2025 के अंत तक मान्य हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 10, 2025 13:23 ist
    info icon
    published onFeb 10, 2025 13:21 IST
    last updated onFeb 10, 2025 13:23 IST
    218 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा अपनी एलिवेट, सिटी, सिविक, जैज और डब्ल्यूआर-वी कार के साथ 3-साल का फ्री मेंटेनेंस पैकेज दे रही है

    Honda February Offers

    • सेकंड जनरेशन अमेज पर सबसे ज्यादा 1.07 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • होंडा सिटी पर 73,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।
    • होंडा एलिवेट एसयूवी पर 86,100 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • सभी ऑफर फरवरी 2025 के अंत तक मान्य हैं।

    यदि आप फरवरी 2025 में होंडा कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। इस महीने होंडा अपनी एलिवेट, सिटी, सिटी हाइब्रिड और अमेज कार पर 1.07 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर दे रही है। यह ऑफर केवल फरवरी महीने के लिए ही मान्य हैं। इस महीने 2025 मॉडल के मुकाबले 2024 मॉडल पर ज्यादा डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। यहां देखें मॉडल वाइज होंडा कार डिस्काउंट ऑफर:

    होंडा एलिवेट

    Honda Elevate

    ऑफर

    राशि

    कुल लाभ

    86,100 रुपये तक 

    • ऊपर बताए गए ऑफर 2024 होंडा एलिवेट एसयूवी के टॉप जेडएक्स (एमटी) और जेडएक्स (सीवीटी) वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं। जेडएक्स (सीवीटी) ब्लैक वेरिएंट पर 66,100 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • यदि आप एलिवेट एसयूवी का जेडएक्स (एमटी) वेरिएंट चुनते हैं तो आपको 66,100 रुपये का डिस्काउंट मिल सकेगा।
    • टॉप वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट के साथ 56,100 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • एलिवेट कार के अपेक्स एडिशन (एमटी) पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि अपेक्स एडिशन (सीवीटी) पर 46,100 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • यदि आप एलिवेट कार का मिड-वेरिएंट वी/वीएक्स (सीवीटी) खरीदते हैं तो आपको 71,000 रुपये तक के फायदे मिल सकेंगे।

    2024 मॉडल के लिए ऑफर

    • 2024 होंडा एलिवेट कार के एसवी/वी/वीएक्स (एमटी) वेरिएंट पर 76,100 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • 2024 एलिवेट अपेक्स एडिशन (एमटी) पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट रखा गया है।
    • होंडा एलिवेट की कीमत 11.69 लाख रुपये से 16.73 लाख रुपये के बीच है।

    होंडा सिटी हाइब्रिड

    Honda City Hybrid

    ऑफर 

    राशि 

    कुल लाभ 

    90,000 रुपये तक 

    • होंडा सिटी हाइब्रिड के सभी वेरिएंट पर ऊपर बताए फायदे मिल रहे हैं।
    • होंडा सिटी हाइब्रिड की कीमत 19 लाख रुपये से 20.75 लाख रुपये के बीच है।

    पांचवी जनरेशन होंडा सिटी

    2023 Honda City

    ऑफर

    राशि 

    कुल लाभ 

    73,300 रुपये 

    • ऊपर बताया गया डिस्काउंट ऑफर पांचवी जनरेशन सिटी के सभी वेरिएंट पर दिया जा रहा है।
    • होंडा की इस कॉम्पेक्ट सेडान की कीमत 11.82 लाख रुपये से 16.55 लाख रुपये के बीच है।

    सेकंड जनरेशन अमेज

    Honda Amaze

    ऑफर 

    राशि 

    कुल लाभ 

    1.07 लाख रुपये 

    • सेकंड जनरेशन अमेज पर भी डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। ऊपर बताया गया ऑफर इस सब-4 मीटर सेडान कार के टॉप वेरिएंट वीएक्स के साथ मिल रहा है।
    • यदि आप सेकंड जनरेशन अमेज का बेस वेरिएंट ई और मिड-वेरिएंट एस चुनते हैं तो आपको 57,200 रुपये तक के फायदे मिलेंगे।
    • यह ऑफर पुरानी अमेज कार का स्टॉक रहने तक ही मान्य रहेगा।
    • सेकंड जनरेशन अमेज की कीमत 7.20 लाख रुपये से 9.96 लाख रुपये के बीच है।

    नोट: होंडा तीसरी जनरेशन अमेज पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं दे रही है।

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    आप इन ऑफर के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

    यह भी देखें: होंडा सिटी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज जनरेशन 2 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है