• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल में किआ कैरेंस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, हाईक्रॉस और मारुति इनविक्टो जैसी एमपीवी कार पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    अगर आप भाग्यशाली हैं तो मारुति इनविक्टो और किआ कैरेंस को जल्दी घर ला सकते हैं, लेकिन टोयोटा एमपीवी कार की डिलीवरी के लिए एक साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 09, 2025 17:35 ist
    info icon
    published onApr 09, 2025 17:35 IST
    last updated onApr 09, 2025 17:35 IST
    277 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में एमपीवी कार की अच्छी डिमांड है, लेकिन फैमिली के लिए एमपीवी कार खरीदने वालों के पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं। प्रीमियम एमपीवी सेगमेंट में फिलहाल केवल चार कार मौजूद हैं जिनमें एक मारुति, एक किआ और दो टोयोटा मॉडल शामिल हैं। शुरूआत की दो गाड़ी को आप जल्दी घर ला सकते हैं, लेकिन टोयोटा कार पर लंबे वेटिंग पीरियड का सामना करना पड़ सकता है। यहां देखिए अप्रैल 2025 में भारत के टॉप 20 शहर में कौनसी एमपीवी कार पर कितना वेटिंग पीरियड है:

    शहर

    मारुति इनविक्टो

    किआ कैरेंस

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस

    नई दिल्ली

    0.5-1 महीना

    1-1.5 महीने

    4 महीने

    1 साल

    बेंगलुरु

    वेटिंग नहीं

    1 सप्ताह

    2 महीने

    10 महीने

    मुंबई

    वेटिंग नहीं

    वेटिंग नहीं

    2-3 महीने

    3-4 महीने

    हैदराबाद 

    वेटिंग नहीं

    वेटिंग नहीं

    3 महीने

    8 महीने

    पुणे

    1 महीना

    वेटिंग नहीं

    1 महीना

    1 साल

    चेन्नई

    वेटिंग नहीं

    1 महीना

    4 महीने

    4 महीने

    जयपुर

    1 सप्ताह

    1 महीना

    3 महीने

    10-12 महीने

    अहमदाबाद

    वेटिंग नहीं

    1 महीना

    3 महीने

    10-12 महीने

    गुरुग्राम

    वेटिंग नहीं

    वेटिंग नहीं

    2 महीने

    10 महीने

    लखनऊ

    1 महीना

    0.5 महीना

    2 महीने

    7-8 महीने

    कोलकाता

    0.5-1 महीना

    वेटिंग नहीं

    4 महीने

    8-10 महीने

    ठाणे

    वेटिंग नहीं

    वेटिंग नहीं

    2-3 महीने

    8 महीने

    सूरत

    वेटिंग नहीं

    1 महीना

    2 महीने

    8 महीने

    गाजियाबाद

    1 महीना

    1 महीना

    2-3 महीने

    8 महीने

    चंडीगढ़

    1 सप्ताह

    2 महीने

    2-3 महीने

    7 महीने

    कोयंबटूर

    वेटिंग नहीं

    1 महीना

    2-3 महीने

    10 महीने

    पटना

    1 महीना

    0.5 महीना

    3 महीने

    10 महीने

    फरीदाबाद

    1 महीना

    1 महीना

    2 महीने

    10 महीने

    इंदौर

    1 महीना

    0.5 महीना

    3 महीने

    6 महीने

    नोएडा

    1 महीना

    1 महीना

    3 महीने

    1 साल

    Maruti Invicto

    • अप्रैल 2025 में मारुति इनविक्टो पर औसत वेटिंग पीरियड करीब आधा महीना है। बेंगलुरु, अहमदाबाद, और ठाणे समेत 9 शहर में यह प्रीमियम एमपीवी कार तुरंत डिलीवरी के लिए उपलब्ध है, जबकि जयपुर और चंडीगढ़ में घर लाने के लिए एक सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

    Kia Carens

    • मारुति कार की तरह किआ कैरेंस पर भी औसत वेटिंग पीरियड आधा महीना है। मुंबई, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता और गुरुग्राम में इसकी तुरंत डिलीवरी ली जा सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यदि आपकी नजर किया कैरेंस पर है तो थोड़ा इंतजार करना चाहिए, क्योंकि जल्द ही इसका अपडेट वर्जन आने वाला है।

    Toyota Innova Hycross

    • टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और हाईक्रॉस पर चारों एमपीवी में से सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड है। अधिकांश शहर में क्रिस्टा पर औसत वेटिंग पीरियड तीन महीने तक है, वहीं नई दिल्ली, चेन्नई, और कोलकाता में वेटिंग पीरियड चार महीने तक है। हाईक्रॉस पर औसत वेरिएंट एक साल से ज्यादा है। नई दिल्ली, नोएडा और पुणे में सबसे ज्यादा एक साल तक का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं हाईक्रॉस पर मुंबई में सबसे कम तीन महीने का वेटिंग पीरियड है।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है