• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सफारी फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, पहली बार दिखा एडीएएस फीचर

    फेसलिफ्टेड सफारी के एक्सटीरियर व इंटीरियर पर कई सारे बदलाव किए जा सकते हैं।  टेस्टेड मॉडल में इस गाड़ी के फ्रंट बंपर पर रडार मॉड्यूल नज़र आया है जिससे इसमें मिलने वाले एडीएएस फीचर के बारे में पता चला है।  टाटा इस गाड़ी से 2023 ऑटो एक्सपो में पर्दा उठा सकती है।  इसमें कोई मेकेनिकल बदलाव शायद ही देखने को मिलेंगे।  भारत में टाटा सफारी फेसलिफ्ट की प्राइस 16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 29, 2022 18:30 ist
    info icon
    published onDec 29, 2022 18:30 IST
    last updated onDec 29, 2022 18:30 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट
    टाटा सफारी के अपडेटेड वर्जन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी मिलेंगे।
    Tata Safari Facelift
     
    • फेसलिफ्टेड सफारी के एक्सटीरियर व इंटीरियर पर कई सारे बदलाव किए जा सकते हैं। 

    • टेस्टेड मॉडल में इस गाड़ी के फ्रंट बंपर पर रडार मॉड्यूल नज़र आया है जिससे इसमें मिलने वाले एडीएएस फीचर के बारे में पता चला है। 

    • टाटा इस गाड़ी से 2023 ऑटो एक्सपो में पर्दा उठा सकती है। 

    • इसमें कोई मेकेनिकल बदलाव शायद ही देखने को मिलेंगे। 

    • भारत में टाटा सफारी फेसलिफ्ट की प्राइस 16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    टाटा की फ्लैगशिप एसयूवी सफारी को जल्द नया अपडेट मिलने वाला है। इस गाड़ी के फेसलिफ्टेड मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कवर से ढके देखा गया है। कवर से ढके होने के बावजूद भी हम इस गाड़ी से जुड़ी काफी कुछ अहम जानकारियां हासिल करने में सक्षम रहे हैं। टेस्टेड मॉडल में फ्रंट बंपर पर रडार मॉड्यूल नज़र आया है जिससे संकेत मिले हैं कि इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर दिया जाएगा। 

    Facelifted Tata Safari Spied With ADAS For The First Time

    मार्केट में मौजूद दूसरी एडीएएस फीचर से लैस कारों की तरह ही सफारी में भी लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, फ्रंटल कोलिजन असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। टाटा पहले ही टीज़ कर चुकी है कि वह इसकी रडार बेस्ड टेक्नोलॉजी को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस करेगी।  हाल ही में इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान एडीएएस फीचर के साथ देखा गया है। 

    रडार मॉड्यूल और मॉडिफाइड फ्रंट ग्रिल के अलावा इसके टेस्टेड मॉडल में मौजूदा वर्जन के मुकाबले कोई दूसरे बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। इस गाड़ी के इंटीरियर की तस्वीरें भी सामने नहीं आई हैं, लेकिन अनुमान है कि इसमें नई अपहोल्स्ट्री और केबिन के अंदर कई सारे विज़ुअल बदलाव देखने को मिल सकते हैं।  

    Tata Safari Facelift Spied

    फेसलिफ्टेड सफारी की पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अनुमान है कि इसमें मौजूदा मॉडल वाली ही पावरट्रेन 2.0-लीटर डीजल इंजन (170 पीएस/350 एनएम) मिलनी जारी रह सकती है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शनल मिल सकता है। 

    Tata Safari Cabin

    सफारी फेसलिफ्ट में कई सारे नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।  टाटा कंपनी ऑटो एक्सपो 2023 में एडीएएस, हाइड्रोजन फ्यूल सेल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को भी शोकेस करेगी। अनुमान है कि कंपनी इसमें एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ नई इंफोटेनमेंट यूनिट दे सकती है। मौजूदा टाटा सफारी में 8.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और 6-वे-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर मिलते हैं।

    Tata Safari

    अनुमान है कि फेसलिफ्टेड टाटा सफारी को 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता है। भारत में यह गाड़ी अप्रैल में लॉन्च हो सकती है। इसकी शुरूआती प्राइस 16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, हुंडई अल्कज़ार और महिंद्रा एक्सयूवी700 से होगा।  

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा थार 2-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में मिलेगा कम पावरफुल डीजल इंजन, कीमत 11 लाख रुपए से हो सकती है शुरू

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है