• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर आई नज़र, आगे वाले डिजाइन की दिखी झलक

    इन बदलावों के साथ नई टाटा नेक्सन पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लग सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 09, 2023 14:27 ist
    info icon
    published onMar 09, 2023 14:27 IST
    last updated onMar 09, 2023 14:27 IST
    314 Views
    • Write a कमेंट

    इन बदलावों के साथ नई टाटा नेक्सन पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लग सकती है

    2024 Tata Nexon

    • इसकी नई फ्रंट प्रोफाइल पर कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, स्प्लिट सेंट्रल एयर इंटेक और बंपर पोज़िशन हेडलैंप्स देखने को मिले हैं।
    • नेक्सन फेसलिफ्ट मॉडल का फ्रंट लुक कर्व्व और सिएरा ईवी से इंस्पायर्ड होगा।
    • इसमें नए अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और नए डिज़ाइन की रियर प्रोफाइल दी जाएगी। 
    • इसका इंटीरियर भी पहले से एकदम नया होगा। इसमें बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा।
    • टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (125 पीएस) दिया जा सकता है। कंपनी इसमें डीजल इंजन (115 पीएस) का ऑप्शन देना भी जारी रख सकती है। 

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इस गाड़ी के फ्रंट प्रोफाइल की झलक देखने को मिली है। इस सबकॉम्पेक्ट एसयूवी कार के नए वर्जन में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई सारे डिज़ाइन अपग्रेड्स दिए जाएंगे, साथ ही इसमें नए फीचर्स और ज्यादा पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा।

    इसमें आगे की तरफ क्या है नया?

    2024 Tata Nexon

    नेक्सन फेसलिफ्ट के आगे का हिस्सा कर्व्व और सिएरा ईवी से इंस्पायर्ड होगा। कैमरे में कैद मॉडल की तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि इसमें नई ग्रिल दी जाएगी जिसके साथ कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स मिलेंगी। इसके बोनट का शेप अब ज्यादा दमदार लगता है और इसमें दिया गया सेंट्रल एयर इंटेक भी काफी बड़ा है। कर्व्व और सिएरा ईवी की तरह ही इसमें हेडलैंप्स को बंपर पर पोज़िशन किया गया है। इसकी नई फ्रंट प्रोफाइल इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देगी।

    साइड व पीछे की तरफ बदलाव

    2024 Tata Nexon

    इसकी साइड प्रोफाइल नए अलॉय व्हील को छोड़कर काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसे ही लगती है। जबकि, इसके पीछे की डिज़ाइन एकदम नई लग रही है। पीछे की तरफ इसमें नई शेप का बूट और मॉडिफाइड बंपर दिया गया है। नेक्सन फेसलिफ्ट में नई कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स भी दी जाएंगी। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर पर मिलने वाले यह सभी बदलाव इसके ईवी वर्जन में भी देखने को मिल सकते हैं।

    क्या इसका केबिन अलग दिखेगा?

    2024 Tata Nexon cabin spied  

    2024 नेक्सन का केबिन भी पहले से एकदम नया होगा। इसमें बड़ा 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नई अपहोल्स्ट्री दी जाएगी। इसमें वेंटिलेटेड सीटें, वायरलैस फोन चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स पहले से ही मिलते हैं। हालांकि, इसके फेसलिफ्ट वर्जन में अब छह एयरबैग और एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सिस्टम दिया जा सकता है जिसे हाल ही टाटा सफारी में भी शामिल किया गया है।

    पावरट्रेन में बदलाव

    2024 Tata Nexon spied

    टाटा अपनी नेक्सन फेसलिफ्ट में नया 1.2-लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है। बता दें कि कंपनी इस नए इंजन से ऑटो एक्सपो 2023 में पर्दा उठा चुकी है। यह नया इंजन 125 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस लिहाज से यह मौजूदा टर्बो पेट्रोल इंजन के मुकाबले 5 पीएस की ज्यादा पावर और 55 एनएम का ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन (110 पीएस) भी मिलना जारी रहेगा। इन दोनों ही इंजन के साथ इसमें मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।

    भारत में फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन की कीमत 8 लाख रुपए से शुरू सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला किया सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर, मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, निसान मैग्नाइट और हुंडई वेन्यू से होगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है