• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 टाटा सफारी टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जानिए क्या मिलेगा खास

    नई सफारी को 2024 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 19, 2023 17:59 ist
    info icon
    published onJun 19, 2023 17:59 IST
    last updated onJun 19, 2023 17:59 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Tata Safari spied

    फेसलिफ्ट टाटा सफारी को अब तक कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। एक बार फिर ये एसयूवी कार कवर से ढकी हुई टेस्ट करते हुए देखी गई है, हालांकि इसके बावजूद इससे जुड़ी कई नई जानकारियां सामने आई है।

    क्या दिखा नया?

    2024 Tata Safari spied
    2024 Tata Safari spied

    इस बार फेसलिफ्ट सफारी के दो मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। एक में मौजूदा मॉडल वाले 18 इंच व्हील दिए गए हैं जबकि दूसरे टेस्टिंग मॉडल में नए व्हील दिए गए हैं। मौजूदा मॉडल में 18 इंच के व्हील दिए गए हैं जबकि नई फोटो के अनुसार 2024 टाटा सफारी में 19 इंच के व्हील दिए जाएंगे।

    यह भी देखेंः टाटा पंच सीएनजी टेस्टिंग के दौरान आई नजर, जल्द हो सकती है लॉन्च

    पहले क्या दिखा?

    इससे पहले दिखे मॉडल से संकेत मिले थे कि इसमें वर्टिकल पोजिशन एलईडी हेडलाइट और कनेक्टेड एलईडी डीआरएल दी जाएगी। इसकी साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील के अलावा और कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी लाइटें और नया बंपर दिया जाएगा। इसमें नई कारों की तरह डायनामिक टर्न इंडिकेटर भी दिए जाएंगे।

    केबिन और फीचर अपडेट

    Tata Safari cabin

    टाटा ने हाल ही में सफारी कार के केबिन में कई अपडेट दिए हैं, ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यही चीजें इसके फेसलिफ्ट वर्जन में भी मिलना जारी रह सकती हैं। हाल ही में इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन और 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल की गई है। टाटा समय-समय पर सफारी को नए-नए फीचर अपडेट देती रहती है जिससे यह मुकाबले में मौजूद महिंद्रा एक्सयूवी 700 को कड़ी टक्कर दे सके। उम्मीद है कि कंपनी इसके अपडेट मॉडल में कुछ और नए फीचर भी जोड़ सकती है।

    इनके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट भी दी जा सकती है। 2024 सफारी कार में पैसेंजर सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर भी दिए जा सकते हैं।

    क्या इंजन में होगा बदलाव?

    Tata Safari engine

    2024 टाटा सफारी में मौजूदा मॉडल वाला 2-लीटर डीजल इंजन (170पीएस/350एनएम) दिया जा सकता है, जिसके साथ फिलहाल 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है। टाटा इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (170पीएस/280एनएम) का ऑप्शन भी दे सकती है जिसे कंपनी ने 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था।

    यह भी पढ़ें: जल्द एपल कारप्ले और मैप्स में मिलेंगे ये नए फीचर्स, कार ड्राइविंग को बना देंगे और भी आसान

    लॉन्च, प्राइस और कंपेरिजन

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई टाटा सफारी को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई अल्कजार, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और एमजी हेक्टर प्लस से रहेगी।

    यह भी देखेंः टाटा सफारी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा सफारी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है